Skip to main content

Farmers Protest: किसानों ने कड़ी की डल्लेवाल की सुरक्षा, 40-40 पहरेदार हाथों में लाठियां लेकर 24 घंटे तैनात

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन मंगलवार को आठवें दिन भी जारी रहा। डल्लेवाल की सुरक्षा को देखते हुए खनौरी बॉर्डर पर मोर्चा स्थल पर किसानों ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। 40-40 किसान वालंटियर हाथों में लाठियां लेकर तीन लेयर में 24 घंटे पहरा दे रहे हैं। वहीं किसान छह दिसंबर को शंभू बॉर्डर से दिल्ली कूच को लेकर अड़े हैं।

संगरूर। किसानों की मांगों को लेकर आठ दिनों से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को 25 नवंबर को खनौरी बॉर्डर से आधी रात को हिरासत में लेने की घटना से किसान सतर्क हो गए हैं।

देश में इस शहर की हवा अमृत, GRAP की पाबंदियों ने भी दिल्ली को नहीं दिलाई राहत, नवंबर में रही सबसे ज्यादा प्रदूषित

नवंबर में देशभर में प्रदूषण बढ़ा 159 शहरों में पीएम 2.5 का स्तर मानक से अधिक रहा था। नवंबर महीने में देश की राजधानी दिल्ली सबसे प्रदूषित शहर था। नवंबर में पीएम 2.5 की मासिक औसत सांद्रता 249 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया है। ग्रेप लागू होने के बावजूद प्रदूषण कम नहीं हुआ जबकि आइजोल सबसे ज्यादा स्वच्छ शहर रहा।

Farmers Protest: नोएडा में धरने पर बैठे किसान गिरफ्तार, दलित प्रेरणा स्थल से ट्रैफिक का संचालन हुआ शुरू

सोमवार से शुरू हुए किसानों के विरोध मार्च को लेकर दिल्ली-नोएडा की सीमाओं पर सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग की गई है। इसके कारण मंगलवार को भी यातायात की गति धीमी रही। वहीं दलित प्रेरणा स्थल पर धरने पर बैठे किसानों की गिरफ्तारी के दौरान करीब 45 मिनट तक यातायात बंद करना पड़ा। इससे लंबा जाम लग गया और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

यूपी कॉलेज पर वक्फ बोर्ड के दावे के बाद सड़कों पर उतरे छात्र, मुस्लिम संगठन के शक्ति प्रदर्शन के बाद बवाल बढ़ा

यूपी कॉलेज पर सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के दावे को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। छात्रों ने वक्फ बोर्ड का पुतला दहन कर विरोध जताया और कॉलेज में धार्मिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की। प्राचीन छात्र एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कॉलेज की जमीन की नाप कराने और स्थिति को स्पष्ट करने की मांग की है।

Farmers Protest: किसानों की नई मांगों से टेंशन में नोएडा प्राधिकरण, क्या पूरी हो पाएंगी ये तीन डिमांड?

नोएडा प्राधिकरण किसानों से किए वादे के मुताबिक 5% विकसित भूखंड देने में नाकाम रहा है। अब किसानों की नई मांग 20% विकसित भूखंड की है। संयुक्त किसान मोर्चा की तीन मांगों को पूरा करना प्राधिकरण के लिए चुनौतीपूर्ण है। वहीं किसानों की मांगों को पूरा करना प्राधिकरण के लिए मुश्किल लग रहा है। आगे विस्तार से पढ़िए आखिर किसान क्या-क्या मांगें कर रहे हैं।

नोएडा। किसानों का आंदोलन नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना प्राधिकरण के लिए बड़ी चुनौती बनने जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा जिन तीन मांग को लेकर सड़क पर उतरा है, उसको पूरा करा पाना संभव नहीं हो सकेगा।

Chandigarh Traffic: चंडीगढ़ वालों के लिए जरूरी खबर, PM मोदी के दौरे को लेकर डायवर्ट रहेंगे ये रूट; पढ़ें पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह आज चंडीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। पीएम और गृह मंत्री पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में होने वाले तीन नए आपराधिक कानूनों की समीक्षा समारोह में शामिल होंगे। मंगलवार को शहर के कई रूट को डायवर्ट (Chandigarh Traffic Diversion) कर दिया है। जिसकी जानकारी चंडीगढ़ पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी साझा किया है।

Encounter in Srinagar: श्रीनगर के हारवन इलाके में आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी; एक दहशतगर्द ढेर

Srinagar Encounter हारवन में सुरक्षाबलों और आतंकयों के बीच मुठभेड़ होने की बात सामने आई है। आतंकियों के साथ मुठभेड़ में दोनों और से गोलीबारी की बात भी सामने आई। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को खुफिया रिपोर्ट मिली थी कि आतंकियों का एक दल हारवन में छिपा है। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। तलाशी अभियान अभी तक जारी है।

MLA नरेश बाल्यान और गैंगस्टर नंदू के बीच 40 बार हो चुकी है बातचीत, क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के बाद किया खुलासा

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लंदन में छिपे गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के आपराधिक साम्राज्य की वित्तीय जांच के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान से उसके संबंध की भी जांच शुरू कर दी है। दोनों के बीच पिछले साल 40 बार बातचीत के सबूत मिले हैं। इस मामले में बाल्यान जांच अधिकारी को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लंदन में छिपे गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के आपराधिक साम्राज्य की वित्तीय जांच करने के अलावा उसकी आम आदमी पार्टी के उत्तम नगर से विधायक नरेश बाल्यान से संबंध की भी गहन जांच कर रही है।

Late Trains: देरी से चल रही बिहार-यूपी जाने वाली कई ट्रेनें, देखें प्रमुख गाड़ियों की List

सर्दियां शुरू होते ही दिल्ली सहित उत्तर भारत में तापमान में भारी गिरावट आई है। साथ ही वातावरण में कोहरे की घनी चादर देखी जा रही है। इससे सड़क से लेकर ट्रेन और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कई क्षेत्रों में दृश्यता काफी कम हो गई जिससे कई लंबी दूरी की ट्रेनें देरी से चल रही हैं और उनके प्रस्थान समय में भी फेरबदल किया गया है।

Farmer Protest: आज नोएडा से दिल्ली कूच करेंगे किसान, बॉर्डर पर तैनात किए गए सुरक्षाकर्मी; ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

आज किसान नोएडा से दिल्ली कूच करेंगे। दिल्ली की सीमाओं पर भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। दिल्ली पुलिस और गौतमबुद्ध नगर पुलिस चेकिंग कर रही है। यातायात दबाव बढ़ने पर कई रूट डायवर्ट किए गए हैं। यमुना एक्सप्रेस-वे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली जाने वाले और सिरसा से परी चौक होकर सूरजपुर जाने वाले मार्ग पर मालवाहक वाहनों का आगमन प्रतिबंधित रहेगा।