Bihar News: को-ऑपरेटिव बैंक का अफसर निकला राइस मिल और पेट्रोल पंप का मालिक, EOU ने मारा छापा
आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने पटना के पाटलिपुत्र सेंट्रल को-आपरेटिव बैंक के विकास पदाधिकारी भवेश कुमार सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की। काली कमाई से पेट् ...और पढ़ें
पटना। आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने पटना के पाटलिपुत्र सेंट्रल को-आपरेटिव बैंक के विकास पदाधिकारी भवेश कुमार सिंह के पटना और गोपालगंज के आधा दर्जन ठिकानों पर शुक्रवार की सुबह छापेमारी की। इसमें काली कमाई से पेट्रोल पंप, राइस मिल और करोड़ों की जमीन के साथ महंगी कारें आदि खरीदे जाने की जानकारी मिली है।
भारत दौरे पर आ रहे Lionel Messi, फुटबॉलर के साथ एक फोटो लेने के लिए खर्च करने होंगे इतने लाख
खबर है कि लियोनेल मेसी भारत दौरे पर आ रहे हैं, लेकिन उनके साथ एक फोटो खिंचवाने के लिए प्रशंसकों को काफी मोटी रकम चुकानी होगी। फुटबॉल के दीवानों के लिए ...और पढ़ें
दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी शनिवार, 13 दिसंबर को भारत आ रहे हैं और सुबह करीब 10.30 बजे कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में उतरेंगे। मेसी के भारत आने को लेकर उनके फैंस में जबरदस्त उत्साह है। हालांकि इस वर्ल्ड चैंपियन से पर्सनल मिलने की उम्मीद रखने वालों के लिए यह काफी मंहगा होने वाला है।
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 में 3.2 लाख बच्चे फेल, स्वाति मालीवाल ने संसद में उठाया मुद्दा
दिल्ली समाचार
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 में बड़ी संख्या में छात्रों के फेल होने का मामला संसद में उठाया। शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने लिखित जवाब में बताया कि पिछले पांच साल में 3.2 लाख से अधिक बच्चे कक्षा 9 में फेल हुए। इनमें से 71,124 बच्चों ने नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) में दाखिला लिया।
सरकार ने कहा कि NIOS का उद्देश्य उन छात्रों को शिक्षा का अवसर देना है, जो बार-बार फेल हो जाते हैं, ताकि वे स्कूल प्रणाली से बाहर न हो जाएं।
पिछले पांच साल में फेल हुए छात्र और NIOS में दाखिला लेने वाले छात्र
पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से की बातचीत, रक्षा और ऊर्जा समेत कई मुद्दों पर चर्चा
देश विदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने और वैश्विक चुनौतियों के समाधान पर चर्चा की।
बातचीत के दौरान रक्षा सहयोग, ऊर्जा क्षेत्र, व्यापार और निवेश के अवसरों पर विशेष ध्यान दिया गया। दोनों नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन और कोविड-19 जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए साझा प्रयासों की आवश्यकता पर भी विचार किया।
सर्दियों में क्यों गाढ़ा हो जाता है रक्त, बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा? जानें विशेषज्ञों की राय
देश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से गिर रहा है और बढ़ती ठंड का असर शरीर के रक्त संचार पर भी दिखाई देता है। ठंड के मौसम में खून के गाढ़ा होने की समस्या बढ़ जाती है, खासकर उन लोगों में जिन्हें पहले से हार्ट संबंधी परेशानी, डायबिटीज, हाई बीपी या हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होती है। विशेषज्ञ बताते हैं कि ऐसे हालात में हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ सकता है।
दिल्ली-चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, पांच राज्य 1 केंद्र सम्मिलित एसआईआर की समय सीमा बढाई
नई दिल्ली समाचार
नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मतदाता सूची में चल रहे एसआईआर की समयसीमा को बढ़ा दिया है। केरल में चुनाव आयोग पहले ही एसआईआर की समयसीमा बढ़ा चुका
लखनऊ: 65 एकड़ का राष्ट्र प्रेरणा स्थल तैयार, पीएम करेंगे लोकार्पण, तीन प्रतिमाएं हैं मुख्य आकर्षण
लखनऊ समाचार ब्यूरो चीफ सुनील यादव
राष्ट्रप्रेरणा स्थल का लोकार्पण 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करवाने की तैयारी है। स्थल पर कांस्य की 65 फीट ऊंची तीन प्रतिमाओं का निर्माण करवाया गया है जिनके निर्माण में 21 करोड़ रुपये खर्च किया गया है।
पुराने शहर में पड़ने वाली एलडीए की बसंतकुंज योजना में 65 एकड़ में फैला राष्ट्र प्रेरणा स्थल बनकर तैयार हो गया है। इस समय फिनिशिंग का काम चल रहा है। यह स्थल ऊपर से देखने पर कमल की आकृति में नजर आता है। यहां पर भारत माता की सुदर्शन चक्र लिए हुए प्रतिमा, कमल के फूल और दीये की आकृति के बड़े मॉडल भी स्थापित किए जाएंगे।