परिवहन निगम कर्मियों को योगी सरकार ने दी खुशखबरी, बच्चों की पढ़ाई-शादी को लेकर कर दिया ये बड़ा एलान
उत्तर प्रदेश सरकार ने परिवहन निगम के कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। अब निगम के कर्मचारियों को एक करोड़ रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा। इसके अलावा मृतक कर्मी की बेटी की शादी के लिए 10 लाख रुपये और बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए भी 10 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इस योजना से निगम के करीब 250 कर्मी लाभान्वित होंगे।
हरियाणा प्रशासनिक न्यायाधिकरण के गठन पर हाईकोर्ट 13 को करेगा सुनवाई, रजिस्ट्रार जनरल से पूछा- 2022 के बाद कितने मामलों का हुआ निपटारा?
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट हरियाणा प्रशासनिक न्यायाधिकरण के गठन पर सुनवाई करेगा। हाईकोर्ट ने रजिस्ट्रार जनरल से हरियाणा के कर्मचारियों के लंबित सेवा मामलों और निपटाए गए मामलों की जानकारी मांगी है। हरियाणा सरकार का दावा है कि न्यायाधिकरण से सेवा मामलों के निपटान में तेजी आएगी और हाईकोर्ट का बोझ कम होगा। हरियाणा प्रशासनिक न्यायाधिकरण की स्थापना से संबंधित एक संज्ञान पर सुनवाई करते हुए यह विवरण मांगा है।
AI फीचर्स और 3D कर्व्ड डिस्प्ले वाले फोन का डिजाइन आया सामने, 9 दिसंबर को होगा लॉन्च
शाओमी की Redmi Note 14 सीरीज 9 दिसंबर को भारत में एंट्री करेगी। सीरीज के रेडमी नोट 14 प्रो+ स्मार्टफोन के बारे में कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर डिजाइन समेत कई तरह की डिटेल रिवील कर दी है। इसमें स्क्वेयर कैमरा मॉड्यूल है जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP AI कैमरा है। फोन फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी से लैस होगा।
Vanvaas Trailer Out: इमोशनल कर देगी 'वनवास' की कहानी, दिल को छू जाने वाला ट्रेलर हुआ रिलीज
फिल्म वनवास के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं दर्शकों के लिए अब गुड न्यूज सामने आ गई है। मेकर्स ने फिल्म का दिल छू लेने वाला ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म आपको साल 2003 में आई मूवी बागबान की याद दिला देगी। मेर्कस ने इस बार ऑडियंस आजकल के दौड़ते-भागते जीवन में रिश्तों के मोल समझाने की कोशिश की है।
महाकुंभ में उमड़े नागाओं का रहस्य! सात घरों में भिक्षा मांगने की छूट, वरना… एमटेक और पीएचडी डिग्री होल्डर भी बने नागा
नागा संन्यासी अखाड़ों के योद्धा होते हैं जो जरूरत पड़ने पर मरने-मारने में पीछे नहीं रहते। नागा संन्यासी बनने के लिए शारीरिक रूप से हृष्ट-पुष्ट व धर्म के प्रति कुछ कर दिखाने की अदम्य इच्छाशक्ति होना जरूरी है। नागा संन्यासी को 24 घंटे में एक बार सात्विक भोजन करना होता है। सिर्फ सात घरों में भिक्षा मांगने की छूट है।
केरल में भी फेंगल तूफान का कहर! 5 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, स्कूलों को बंद रखने का आदेश
फेंगल तूफान को लेकर मौसम विभाग ने केरल में भी अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में मंगलवार को भारी से भारी बारिश की संभावना है। वहीं केरल के कुछ जिलों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए कासरगोड में जिला प्रशासन ने मंगलवार को स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का निर्देश दिया है।
तिरुवनन्तपुरम। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को चक्रवात फेंगल के कारण केरल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की। यह तूफान वर्तमान में उत्तरी तमिलनाडु के ऊपर एक मजबूत निम्न दबाव वाले क्षेत्र के रूप में स्थित है।
भाजपा ने महाराष्ट्र में सीतारमण और रुपाणी को बनाया पर्यवेक्षक, सीएम चेहरे का एलान जल्द; पांच को शपथ ग्रहण
भाजपा ने सोमवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को महाराष्ट्र विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया। भाजपा विधायक अब जल्द ही अपना नेता चुनेंगे। विधायक दल का नेता ही राज्य का अगला मुख्यमंत्री होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही भाजपा मुख्यमंत्री का एलान करेगी।