Mumbai: सलमान खान की शूटिंग साइट पर घुसा संदिग्ध, लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर दी धमकी, पुलिस ने लिया हिरासत में
मुंबई के जोन-5 में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के शूटिंग स्थल में एक संदिग्ध घुस गया और उसने कथित तौर पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी दी। पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि संदिग्ध को तुरंत पकड़ लिया और पूछताछ के लिए शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। आगे की जांच जारी है।
Vinayak Chaturthi 2024: विनायक चतुर्थी की पूजा में जरूर करें गणेश जी की आरती, मिलेगा पूर्ण फल
हर माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर विनायक चतुर्थी का व्रत किया जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है और उनके निमित्त व्रत किया जाता है। ऐसे में आपको इस तिथि पर गणेश जी की पूजा के दौरान आरती का पाठ भी जरूर करना चाहिए ताकि आपके ऊपर गणपत्ति बप्पा की कृपा बनी रहे।
हिंदू धर्म में गणेश जी को प्रथम पूजनीय देव के रूप में पूजा जाता है। चतुर्थी तिथि पर विशेष रूप से गणेश जी की पूजा-अर्चना की जाती है। शुक्ल पक्ष में आने वाली चतुर्थी विनायक चतुर्थी कहलाती है। ऐसे में मार्गशीर्ष माह की विनायक चतुर्थी का व्रत गुरुवार 05 अक्टूबर को किया जाएगा।
Tirhut Graduate Constituency By Election: वोट के लिए लोगों में खासा उत्साह, मतदान केंद्रों के बाहर लगी लंबी कतार
तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव के लिए सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 10 बूथों पर क्यूआरटी का गठन किया गया है बाइक से पेट्रोलिंग करेंगे। इसके साथ ही 100 पुलिस पदाधिकारी और करीब 450 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
मुजफ्फरपुर तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव के लिए आज मतदान किया दा रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतार नजर आ रही है। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा।
महिलाओं की मेडिकल ट्रेनिंग पर प्रतिबंध से नाखुश Rashid Khan, सरकार से की फैसले पर पुनर्विचार करने की खास गुजारिश
अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान ने तालिबान सरकार से देश में महिलाओं की मेडिकल ट्रे¨नग पर प्रतिबंध पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है। सितंबर 2021 में सत्ता में लौटने के एक महीने बाद तालिबान ने छठी कक्षा के बाद लड़कियों के लिए स्कूली शिक्षा बंद कर दी। उन्होंने दिसंबर 2022 में महिलाओं के विश्वविद्यालय जाने पर प्रतिबंध लगा दिया।
108MP कैमरा वाले OnePlus के 5G स्मार्टफोन को 15 हजार रुपये से कम में खरीदने का मौका, चेक करें ऑफर
OnePlus Nord CE 3 Lite स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट से 15 हजार रुपये से कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन भारत में 20 हजार रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था। वनप्लस के इस फोन की खूबियों की बात करें तो इसमें 8GB रैम के साथ Qualcomm Snapdragon 695 चिपसेट दिया गया है।
MP News: सरकारी टीचर ने खुद छुट्टी लेने के लिए छात्र को बताया मृत, फिर कैसे हुआ मामले का खुलासा
मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में सरकारी स्कूल के एक शिक्षक की करतूत ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शर्मसार कर दिया। छुट्टी लेने के लिए शिक्षक ने अजीबोगरीब झूठ का सहारा लिया। शिक्षक ने छुट्टी के लिए तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र की मौत की झूठी बात स्कूल के रजिस्टर में दर्शा दी। उसकी अंत्येष्टि में जाने के नाम पर शोक में स्कूल की छुट्टी कर दी।
मऊगंज। मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में सरकारी स्कूल के एक शिक्षक की करतूत ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शर्मसार कर दिया। छुट्टी लेने के लिए शिक्षक ने अजीबोगरीब झूठ का सहारा लिया।
IND vs AUS: एडिलेड में पहले तेज गेंदबाजों को मदद, फिर स्पिनरों के इशारे पर नाचेगी गुलाबी गेंद
Adelaide Pitch Report भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 6 दिसंबर से एडिलेड में डे/नाइट टेस्ट शुरू होगा। एडिलेड ओवल के मुख्य क्यूरेटर डेमियन हाग ने कहा कि पिच पर छह मिलीमीटर घास छोड़ी जाएगी जिससे यहां गेंद जल्द पुरानी नहीं हो। घास की मौजूदगी से शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी जबकि मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिनर की भूमिका भी बनेगी।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार से शुरू हो रहे दिन रात्रि टेस्ट मैच में पिच पर हल्की घास होगी, जिससे शुरुआती दिन तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी, लेकिन जैसे जैसे खेल आगे बढ़ेगा गुलाबी गेंद से स्पिन देखने को मिलेगी।