Skip to main content

IND vs AUS: 'टेक्नोलॉजी 100 परसेंट सही नहीं', यशस्वी की विकेट कंट्रोवर्सी पर आया रोहित शर्मा का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को गलत आउट दिया गया। इसके साथ ही यशस्वी अपने शतक से चूक गए। इसे लेकर काफी विवाद हो गया है। अब टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इस पर अपनी बात रखी है और साफ तौर पर टेक्नोलॉजी पर सवाल उठाए हैं।

Bigg Boss 18: 'यही होना चाहिए विनर', Sara Arfeen ने एविक्शन के बाद खोला राज, ट्रॉफी के हकदार का बताया नाम

Bigg Boss 18 से सारा अरफीन खान आउट हो चुकी हैं। फिनाले के इतने करीब आकर शो से बाहर होना उनके लिए शॉकिंग था। शो से निकलने के बाद सारा ने अपनी भड़ास निकाली है और बताया है कि वह किसके हाथ में ट्रॉफी देखना चाहती हैं। उन्होंने उस मजबूत कंटेस्टेंट को रहम दिल वाला बताया है।

विवादित शो बिग बॉस 18 के घर में तीन महीने तक कैद होने के बाद सारा अरफीन खान का पत्ता साफ हो गया है। वीकेंड का वार में सबसे कम वोट मिलने के चलते उन्हें एलिमिनेट कर दिया गया था। शो से निकलते ही पेशे से लाइफ कोच सारा ने रिवील किया है कि किसे सीजन का विनर बनना चाहिए। 

UP Police Encounter: मुरादाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किए दो शातिर बदमाश, दोनों पर दर्ज हैं कई केस

मुरादाबाद पुलिस की हर्बल पार्क खदाना रोड पर बदमाशाें से मुठभेड़ में हो गई जिसमें दो बदमाश घायल हो गए हैं। घायल बदमाशों की पहचान नीरज उर्फ पव्वा और उसके साथी सद्दाम के रूप में हुई है। दोनों पर कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक अन्य मामले में गाेतस्करों को लोगों ने पीट दिया।

मुरादाबाद। मुकदमों में वांछित चल रहे हिस्ट्रीशीटर नीरज उर्फ पव्वा और उसके साथी सद्दाम को मझोला पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर दिया। दोनों बदमाशों से मुठभेड़ हर्बल पार्क खदाना रोड पर हुई है। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महाकुंभ से पहले बड़ी तैयारी में प्रयागराज कमिश्नरेट, बनाए गए 13 नए थाने व 23 पुलिस चौकियां

महाकुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रयागराज कमिश्नरेट में 13 अस्थायी पुलिस थाने और 23 चौकियां स्थापित की गई हैं। शहर और ग्रामीण क्षेत्र को आठ जोन और 18 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। रेलवे स्टेशन बस अड्डों एयरपोर्ट और अन्य मार्गो से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित ढंग से मेला क्षेत्र तक पहुंचाने के लिए यह व्यवस्था की गई है।

मध्य प्रदेश में 60 लोकायुक्त पुलिसकर्मियों का तबादला, 52 किलो सोना और 235 किलोग्राम चांदी मिलने के बाद आया आदेश

मध्य प्रदेश में सौरभ शर्मा के ठिकानों पर छापे के बाद 60 लोकायुक्त पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया है। तबादला सूची में चार डीएसपी के नाम भी शामिल हैं। पिछले तीन दिनों में दो अलग-अलग तबादला आदेश में इन पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। भोपाल में छापेमारी में अब तक 52 किलो सोना और 235 किलो चांदी मिल चुकी है।

Tamil Nadu: भगवान मुरुगन मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, पुलिस को आया फोन कॉल

भगवान मुरुगन मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने कहा कि हम मंदिर को जल्द उड़ा देंगे। पुलिस ने कहा कि धमकी भरी कॉल 12 बजकर 30 मिनट पर चेन्नई शहर के पुलिस नियंत्रण कक्ष में आई। धमकी मिलते ही बम जासूस और निपटान दस्ते के अधिकारियों ने सोमवार सुबह मंदिर और उसके परिसर में विस्तृत तलाशी ली।

चेन्नई। तमिलनाडु के वडापलानी में भगवान मुरुगन मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने कहा कि हम मंदिर को जल्द उड़ा देंगे। पुलिस ने कहा कि धमकी भरी कॉल 12 बजकर 30 मिनट पर चेन्नई शहर के पुलिस नियंत्रण कक्ष में आई

यूपी में IPS चंद्रकांत मीणा का बड़ा एक्‍शन, तीन इंस्‍पेक्‍टर-13 दारोगा समेत 20 पुल‍िसकर्मि‍यों के खि‍लाफ द‍िए ये आदेश

यूपी के वाराणसी में पुलिसिंग के मानक पर खरा न उतरने वाले पुलिस कर्मियों पर अधिकारी शिकंजा कसने लगे हैं। वरुणा जोन में तीन इंसपेक्टर समेत 20 पुलिसकर्मियों की अलग-अलग लापरवाही के लिए जांच फाइल खोली है। अफसरों के रुख से सड़कों पर पुलिसिंग नजर भी आने लगी है। अलग-अलग जोन में एसीपी से लेकर जेसीपी पुलिस आयुक्त तक मॉनि‍टरिंग कर रहे हैं।