Rohit Sharma, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर नहीं खेलेंगे ये अहम मैच, इंग्लैंड सीरीज से पहले आई बड़ी खबर
Rohit Sharma Yashasvi Jaiswal Shreyas Iyer टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और मिडिल ऑर्डर बैटर श्रेयस अय्यर मेघालय के खिलाफ मुंबई के सीजन के आखिरी लीग मैच से बाहर हो सकते हैं। रणजी ट्रॉफी 2025 का यह मैच 30 जनवरी से बीकेसी में शरद पवार क्रिकेट अकादमी में शुरू होगा।
Pushpa 2 OTT Release: पुष्पा 2 की ओटीटी रिलीज में भी ट्विस्ट, रीलोडेड वर्जन के साथ कहां होगी स्ट्रीम?
अल्लू अर्जुन की फिल्म ने सिनेमाघरों में रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड बनाने के बाद फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार है। ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा भी की जा चुकी है। खास बात है कि पुष्पा 2 का रीलोडेड वर्जन (Pushpa 2 OTT Release) ओटीटी पर देखने को मिलेगा।
Bihar Politics: लोजपा के अतीत को याद कर NDA और महागठबंधन में कन्फ्यूजन, समझें पूरा सियासी समीकरण
बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा (रा) और रालोजपा अलग-अलग गठबंधन से जुड़कर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं लेकिन अतीत में लोजपा का इतिहास रहा है कि वह कभी भी विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव वाले गठबंधन से नहीं लड़ी। यह दोनों गठबंधनों के लिए चिंता का विषय है। वहीं रालोजपा का झुकाव महागठबंधन की तरफ है।
पटना। चाचा पशुपति कुमार पारस (रालोजपा) और भतीजा चिराग पासवान लोजपा (रा) अलग-अलग गठबंधन से जुड़कर विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन अविभाजित लोजपा का अतीत दोनों गठबंधनों को डरा रहा है। 2003 में बनी लोजपा अब दो हिस्से में बंट चुकी है
'दिल्ली की जनता को नहीं दिया साफ पानी, एक साल में 21000 लोगों की मौत', AAP पर जमकर बरसे सांसद रवि किशन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन रविवार को दिल्ली के शाहदरा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। यहां उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आप झूठकर सत्ता में आई है। कहा आप सरकार ने दिल्ली की जनता को साफ पानी तक नहीं दिया जिससे पानी की खराब गुणवत्ता ने एक साल में 21000 लोगों की जान ले ली।
Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025: कौन हैं आरती भंडारी? भाजपा-कांग्रेस को चटाई धूल, बनीं श्रीनगर की पहली मेयर
2025 उत्तराखंड निकाय चुनाव परिणाम 2025 में निर्दलीय प्रत्याशी आरती भंडारी ने श्रीनगर के पहले महापौर के रूप में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को हराया। आरती भंडारी ने अपने समर्थकों और नगर क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह अपने संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा करेंगी
'एक चैंपियंस ट्रॉफी के लिए करियर दांव पर नहीं लगा सकते,' चोटिल खिलाड़ी को लेकर PCB का बड़ा बयान
पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी फिटनेस को खतरे में डालने की बजाय सैम अयूब के लंबे करियर को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। अब युवा बल्लेबाज के टखने की चोट के कारण 19 फरवरी से शुरू होने वाले प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए उनकी उपलब्धता पर संदेह है। पीसीबी ने साफ कह दिया है कि सैम अयूब पहली प्राथमिकता हैं।
Saif Ali Khan केस में नया मोड़, शरीफुल से मैच नहीं हुए एक्टर के घर से मिले फिंगरप्रिंट; क्या गलत आदमी हुआ गिरफ्तार?
Saif Ali Khan case सैफ अली खान पर चाकू से हुए हमला मामले में नया मोड़ आ गया है। हमले के बाद पुलिस द्वारा घर से लिए फिंगरप्रिंट के 19 सेट आरोपी शरीफुल इस्लाम के फिंगरप्रिंट से मेल नहीं खाते हैं। मुंबई पुलिस ने सैफ के घर से मिले फिंगरप्रिंट को राज्य आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) के फिंगरप्रिंट ब्यूरो को भेजा था
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हुए हमला मामले में नया मोड़ आ गया है। हमले के बाद पुलिस द्वारा घर से लिए फिंगरप्रिंट के 19 सेट आरोपी शरीफुल इस्लाम के फिंगरप्रिंट से मेल नहीं खाते हैं।m