Skip to main content

महेंद्रगढ़ के इस क्षेत्र में पानी के लिए मचा हाहाकार, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम; कई गांवों में बिजली गुल

महेंद्रगढ़ के निजामपुर में आंधी से बिजली के खंभे टूटने से कई गाँवों में बिजली गुल हो गई जिससे पानी की समस्या बढ़ गई। 72 घंटे बाद भी कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। पुलिस के हस्तक्षेप और बिजली विभाग के अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम खुला और बिजली आपूर्ति बहाल की गई।

निजामपुर। आंधी व तूफान की चपेट मे आने से बायल क्षेत्र में बिजली के पोल टूट गए। जिससे यहां की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। जिससे निजामपुर खंड के बायल की ढाणी हरनाम, पटवारी की ढाणी, गरगटा व डोयला की ढाणी व बोहरा की ढाणी के लोगो को पीने के पानी समस्या से गुजरना पड़ा।

बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार को झटका, 2 कद्दावर नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

जदयू के पूर्व विधायक सुरेश चंचल और हाजी परवेज सिद्दीकी ने कांग्रेस की सदस्यता ली। राजेश कुमार ने उन्हें पार्टी में शामिल किया। सुरेश चंचल ने राहुल गांधी से प्रभावित होकर कांग्रेस ज्वाइन की। हाजी परवेज ने नीतीश कुमार पर भाजपा के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाया। राजेश कुमार ने नीतीश कुमार पर सामाजिक न्याय के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया।

'शशि थरूर भाजपा के सुपर प्रवक्ता', अपनी ही पार्टी के सांसद से क्यों नाराज हुए कांग्रेस नेता?

भारत सरकार की ओर से भेजे गए डेलिगेशन में से एक डेलिगेशन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस सांसद शशि थरूर को उन्हीं के पार्टी के नेता अब भाजपा प्रवक्ता बताने लगे हैं। कांग्रेस नेता उदित राज ने शशि थरूर को भाजपा का सुपर प्रवक्ता बताते हुए उन पर निशाना साधा है।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारत सरकार ने सर्वदलीय डेलिगेशन को अलग-अलग देशों के दौरे पर भेजा है, जहां ये प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान को बेनकाब करेंगे और भारत का पक्ष रखेंगे।

मोदी सरकार ने किसानों को दी खुशखबरी, आंध्र प्रदेश में फोरलेन हाईवे का भी एलान; पढ़ें कैबिनेट के 5 बड़े फैसले

मोदी सरकार ने कैबिनेट बैठक में खरीफ फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी करने का बड़ा फैसला लिया है। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश में फोरलेन हाईवे के निर्माण को भी मंजूरी दी गयी है। सरकार किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसानों को कम ब्याज दर पर ऋण भी उपलब्ध कराएगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार एमएसपी में वृद्धि से 7 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ होगा।

केंद्र सरकार ने अपनी कैबिनेट बैठक में 5 बड़े फैसले लिए हैं। इसमें खरीफ की फसलों पर एमएसपी बढ़ाने से लेकर आंध्र प्रदेश में फोरलेन हाईवे के निर्माण को मंजूरी और किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए कम ब्याज पर ऋण की योजना को मंजूरी दी है।

पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकार यातायात के निर्देशन पर दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की चेकिंग अभियान

चंदौसी मुरादाबाद समाचार

आज दिनांक 27/5/2025 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक संभल के कुशल निर्देशन में  श्रीमान क्षेत्राधिकारी यातायात महोदय एवं  यातायात प्रभारी दुष्यंत बालियान द्वारा मय फोर्स के कस्बा बहजोई के वार्ष्णेय इंटर कॉलेज चौराहे पर विशेष अभियान चलाकर बिना हेलमेट , दो पहिया वाहन   पर तीन सवारी ,बिना  सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन चलाने वाले के खिलाफ एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई ।एवं यातायात  जागरूकता अभियान के अंतर्गत वाहन चालकों एवं आम जनमानस को यातायात नियमों की जानकारी दी गई एवं भविष्य में पुनरावृति ना करने की हिदायत दी गई

बॉलीवुड नहीं साउथ एक्टर की दीवानी हैं Alia Bhatt, 2025 में दे चुके हैं 1800 करोड़ की सुपरहिट फिल्म

आलिया भट्ट हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल पहुंची थीं। इवेंट में उन्होंने फिल्मों बात करते हुए अपनी पसंदीदा अभिनेता के बारे में भी जिक्र किया। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक्ट्रेस बॉलीवुड नहीं बल्कि साउथ के एक मशहूर एक्टर की फैन हैं और उनके साथ फिल्म में काम भी करना चाहती हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में।

बिहार चुनाव में क्या इस बार भी अकेले हो जाएंगे चिराग? सीट शेयरिंग को लेकर BJP-JDU के बीच सबकुछ क्लियर!

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर अनिश्चितता बनी हुई है। लोजपा (रा) 30 सीटों की मांग कर रही है जबकि जदयू 2020 की स्थिति बनाए रखना चाहता है। भाजपा दुविधा में है क्योंकि वह नीतीश कुमार को नाराज नहीं करना चाहती। लोजपा का अतीत गठबंधन धर्म निभाने में चुनौतीपूर्ण रहा है जिससे भाजपा और जदयू चिंतित हैं।

पटना। पांच साल पुरानी लोजपा नहीं रही। वह दो हिस्से में बंटी-लोजपा (रा) और रालोजपा। लोजपा (रा) के अध्यक्ष चिराग पासवान पार्टी के संस्थापक स्व. राम विलास पासवान के पुत्र हैं। लोकसभा चुनाव में उनके पांच उम्मीदवार खड़े हुए। सब जीत गए।