
जदयू के पूर्व विधायक सुरेश चंचल और हाजी परवेज सिद्दीकी ने कांग्रेस की सदस्यता ली। राजेश कुमार ने उन्हें पार्टी में शामिल किया। सुरेश चंचल ने राहुल गांधी से प्रभावित होकर कांग्रेस ज्वाइन की। हाजी परवेज ने नीतीश कुमार पर भाजपा के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाया। राजेश कुमार ने नीतीश कुमार पर सामाजिक न्याय के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया।
Mपटना। जदयू के सकरा से पूर्व विधायक रहे सुरेश चंचल और हाजी परवेज सिद्दीकी ने बुधवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने इन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। मिलन समारोह में पूर्व विधायक सुरेश चंचल ने कहा कि राहुल गांधी के काम और विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ले रहे हैं।
हाजी परवेज ने कहा कि नीतीश कुमार को कुछ लोगों ने हाईजैक कर दिया है। वह काम नहीं कर पा रहे हैं। आज नीतीश कुमार और भाजपा दोनों का सिद्धांत एक जैसा है, दोनों में कोई अंतर नहीं है।
राजेश कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार सामाजिक न्याय के नाम पर सत्ता में आए थे और आज सामाजिक न्याय के साथ अन्याय कर रहे हैं। नीतीश कुमार ने वक्फ बिल को लेकर भाजपा का समर्थन किया और भाजपा जिस तरीके से बिल लेकर आई। इसके कारण एनडीए से लोगों का मोह भंग हो रहा है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय बिहार दौरे पर सवाल उठाते हुए कई सवाल दागे। कहा कि कुछ साल पहले बिहार को लाखों करोड़ के पैकेज की घोषणा की गई थी। उस पैकेज का क्या हुआ
उन्होंने आगे कहा कि बिहार में लगातार विधि व्यवस्था खराब हो रही है। आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। एनडीए शासन आखिर क्या कर रहा है। उन्होंने कहा कि क्या भाजपा नीतीश कुमार की तबीयत खराब होने का फायदा उठाना चाहती है। कार्यक्रम में मदन मोहन झा, ब्रजेश मुनन समेत पार्टी के अन्य नेता भी उपस्थित रहे।
- Log in to post comments
- 2 views