Skip to main content

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत का पहला सैन्य अभ्यास शुरू, चीन से सटे देश में ट्रेनिंग ले रहे जवान

भारत और मंगोलिया की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास नोमैडिक एलीफेंट 2025 उलानबटार में शुरू हो गया है। यह अभ्यास भारत और मंगोलिया के बीच गहरे होते रक्षा सहयोग का प्रतीक है। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी समझ और सहयोग को बढ़ाना है। संयुक्त अभ्यास में अर्ध-पहाड़ी क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी अभियानों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Bhool Chuk Maaf Box office: दूसरे संडे भूल चूक माफ ने धड़ल्ले से छापे नोट, कलेक्शन में हुआ मोटा इजाफा

Bhool Chuk Maaf Collection Day 10 टाइमलूप कॉमेडी फिल्म भूल चूक माफ ने एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कमबैक किया है। रिलीज के 10वें दिन एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की इस मूवी की कमाई में जबरदस्त उछाल मिला है। जिसका अंदाजा आप दूसरे रविवार के कलेक्शन से लगा सकते हैं।

अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री वामिका गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ को 23 मई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इस टाइमलूप कॉमेडी फिल्म ने अब तक सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। जिसकी बदौलत बॉक्स ऑफिस पर इसने शानदार कलेक्शन करके दिखाया है। 

फंगस, एक्पायर्ड सामान, गीला फर्श...मुंबई में Zepto के गोदाम में पाई गई कई खामियां; FDA ने रद किया लाइसेंस

मुंबई के धारावी में जेप्टो के गोदाम में एफडीए के दौरे के दौरान फंगस एक्सपायर्ड सामान और गंदगी पाई गई। खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम का उल्लंघन होने पर जेप्टो प्राइवेट लिमिटेड का खाद्य कारोबार लाइसेंस रद कर दिया गया है। जेप्टो ने आंतरिक जांच शुरू कर ग्राहकों को सुरक्षित सामान देने का वादा किया है।

मुंबई के धारावी में जेप्टो (Zepto) के गोदाम में खाने की चीजों पर फंगस, एक्सपायर्ड सामान और गंदी हालत में सामान रखने का मंजर देखने को मिला। फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने जब गोदाम का दौरा किया, तो वहां गंभीर खामियां पाई गईं।

PBKS vs MI: पंजाब किंग्स में हुई मैच विनर की वापसी, मुंबई इंडियंस ने बड़े मैच में चली खास चाल

आईपीएल 2025 के दूसरे क्वालिफायर में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों ने एक-एक बदलाव किया है। पंजाब किंग्स में उनका प्रमुख हथियार प्लेइंग इलेवन में वापस आ गया है। मुंबई ने रीस टॉपली को मौका दिया है।

अहमदाबाद में आईपीएल 2025 का क्वालिफायर-2 खेला जाएगा। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों ने एक-एक बदलाव किया है। पंजाब में उनका प्रमुख हथियार प्लेइंग इलेवन में वापस आ गया है।

जेल में भूख हड़ताल पर बैठे तीन किसानों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; बोले- हमें मरना मंजूर लेकिन...

बठिंडा के मोड़ मंडी में पाइप लाइन डालने का विरोध कर रहे 62 किसानों को हिरासत में लेकर मुक्तसर जेल में बंद किया गया था। पिछले छह दिन से कुछ किसान भूख हड़ताल पर बैठे हैं जिनमें से तीन की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने इलाज कराने से मना कर दिया।

JNU के हॉस्टल में एक छात्रा के कोरोना पॉजिटिव मिलने से मचा हड़कंप, विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जेएनयू छात्रावास में छात्रा के कोविड पॉजिटिव मिलने पर विश्वविद्यालय ने एडवाइजरी जारी की है। छात्र संघ ने एहतियाती कदम उठाने की मांग की है जिसमें कोविड केयर सेंटर की स्थापना और प्रभावित छात्रों के लिए चिकित्सा सहायता शामिल है। प्रशासन ने निगरानी समिति गठित करने और कर्मचारियों को जागरूक करने का निर्देश दिया है। हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

कौन हैं एअर मार्शल मनीष खन्ना? जिन्होंने संभाली दक्षिणी वायु सेना की कमान, 4 हजार घंटे उड़ान का अनुभव

एयर मार्शल मनीष खन्ना ने दक्षिणी वायु कमान का कार्यभार संभाला। उनके पास युद्धक और ट्रेनर विमानों पर चार हजार घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव है। उन्हें 6 दिसंबर 1986 को भारतीय वायु सेना के फाइटर स्ट्रीम में कमीशन किया गया था। एयर मार्शल खन्ना को अति विशिष्ट सेवा मेडल और वायु सेना 

कई अलग-अलग युद्धक और ट्रेनर विमानों पर चार हजार घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव रखने वाले एअर मार्शल मनीष खन्ना ने रविवार को दक्षिणी वायु कमान का कार्यभार संभाला है। सरकार ने एक बयान में कहा कि उन्हें छह दिसंबर, 1986 को भारतीय वायु सेना के फाइटर स्ट्रीम में कमीशन किया गया था।