फ्लैट में अकेले रह रहे बुजुर्ग का मिला शव, बदबू आने पर पड़ोसी ने दी सूचना
शिप्रा रिवेरा सोसाइटी में सोमवार रात को फ्लैट में अकेले रह रहे बुजुर्ग का शव मिला। बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लेकर स्वजन को सूचना दी। बीमारी से मौत का अंदेशा है। सोमवार रात को इंदिरापुरम की शिप्रा रिवेरा सोसाइटी के बी ब्लॉक के फ्लैट नंबर-68 से बदबू आने की सूचना मिली।
गाजीपुर में लगी भीषण आग, 64 झोपड़िया जलकर हुई राख; 21 मवेशी जिंदा जले
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के नरायनापुर गांव में लगी भीषण आग से 29 परिवारों की 64 झोपड़ियां व उसमें रखे सामान जलकर राख हो गए। एक गाय व 20 बकरियां जिंदा जल गई जबकि करीब एक दर्जन से अधिक मवेशी झुलस गए। करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके
रेवतीपुर के नारायनापुर में आग लगने से जली झोपड़ी
सीएम योगी के निर्देश के बाद यूपी में फोन रिसीव नहीं करने वाले अफसरों पर कार्रवाई शुरू, इस जिले में इनकी सेवाएं समाप्त
Phone Call सोमवार रात को कई बिजली विभाग के कर्मियों को डीएम ने स्वयं एक दूसरे नंबर से फोन लगाकर ट्रायल किया फोन न रिसीव करने वाले शहर में बिजली सब स्टेशन में तैनात संविदा कर्मी विनय कुमार अनिल कुमार को हटाने के आदेश दिए संविदा पर सब स्टेशन आपरेटर रामजी कुशवाहा की सेवा समाप्त करने के आदेश दिए हैं
लॉरेंस की जेल से फोन कॉल की हो हाई लेवल केंद्रीय जांच', मजीठिया ने बिश्नोई की वायरल वीडियो पर उठाए सवाल
लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) की वायरल वीडियो पर बिक्रम सिंह मजीठिया (Bikram Singh Majithia) ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने मामले की हाई लेवल केंद्रीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि लारेंस के पास ड्रोन या अन्य माध्यमों से पाकिस्तान से हथियार आयात करने और अपने आपराधिक साम्राज्य को आगे बढ़ाने के लिए उनका इस्तेमाल करने की क्षमता है। मजीठिया ने कहा कि उस पर कार्रवाई जरूर होनी चाहिए
लॉरेंस बिश्नोई की वीडियो पर बोले बिक्रम सिंह मजीठिया
बिक्रम सिंह मजीठिया को एनडीपीएस मामले में हाईकोर्ट से राहत, SIT के सामने 8 जुलाई तक पेशी से छूट
अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया (Bikram Singh Majithia) को एनडीपीएस मामले (NDPS Case) में हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मजीठिया को एसआईटी के सामने 8 जुलाई तक पेश होने से छूट मिल गई है। मजीठिया के वकील द्वारा इस पर भी सवाल उठाए जाने पर सरकारी वकील ने कहा की मजीठिया 8 जुलाई के बाद पेश हो सकते हैं।
बिक्रम सिंह मजीठिया को हाई कोर्ट से राहत मिल
रफ्तार पर लगाम लगाने को आठ हाईटेक बाइक खरीदेगा पुलिस विभाग, चार जिलों में की जाएंगी तैनात
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश सरकार लगातार कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुलिस व परिवहन विभाग को सड़क सुरक्षा और यातायात के नियमों का अनन कराने को उचित व्यवस्था करने के निर्देश दे चुके हैं। इसी कड़ी में पुलिस ने टू-व्हीलर इंटरसेप्टर बनाने का प्रस्ताव राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा कोष की बैठक में रखा गया
हजारों की संख्या में चकराता पहुंचे पर्यटक, टाइगर फाल रोड पर लगा भीषण जाम
। गर्मी से निजात पाने को पर्यटकों ने टाइगर फाल में खूब मस्ती की। टाइगर फाल में पर्यटकों की काफी भीड़ उमड़ने के कारण जाम भी लगता रहा। हजारों की संख्या में पहुंचे पर्यटकों की वजह से चकराता छावनी बाजार आदि पर्यटक स्थलों पर रौनक रही।