Skip to main content

नहीं आ रहा Galaxy Z Fold 7 Ultra, Fold 7 में ही मिलेगा Ultra वाला एक्सपीरिएंस; टिप्स्टर का दावा

Samsung ने अपने अपकमिंग फोल्डेबल फोन्स को टीज़ किया जिसमें Ultra शब्द पर जोर दिया गया। इससे Galaxy Z Fold 7 Ultra की अटकलें लगीं लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक कोई Ultra मॉडल नहीं आएगा। Galaxy Z Fold 7 ही Ultra फीचर्स देगा। ये फोन Galaxy Z Flip 7 के साथ जुलाई में न्यूयॉर्क के Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च हो सकता है।

सस्ते में iPhone 16 Plus खरीदने का गोल्डन चांस, मिल रहा है 11000 रुपये का Discount

iPhone 16 Plus खरीदने की सोच रहे हैं तो अमेजन पर यह डिवाइस भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। इसकी कीमत में सीधे 11 हजार रुपये की कमी आई है। iPhone 16 Plus को कंपनी ने 89900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था लेकिन अभी यह सस्ते में मिल रहा है। फोन पर मिल रहा बैंक ऑफर इसकी कीमत और कम कर देता है।

नए टीजर में दिखा Nothing Phone 3 का रियर पैनल, हट सकता है सिग्नेचर Glyph इंटरफेस

Nothing Phone 2 को जुलाई 2022 में इंडिया में लॉन्च किया गया था। अब कार्ल पेई की कंपनी Nothing Phone 3 को इसके सक्सेसर के तौर पर लॉन्च करने वाली है। ये फोन 1 जुलाई को इंडिया और ग्लोबल मार्केट्स में डेब्यू करेगा। लॉन्च से पहले Nothing ने नए टीजर के जरिए फोन के डिजाइन एलिमेंट्स शेयर किए हैं। कंपनी Glyph इंटरफेस को हटा रही है।

सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी के साथ 18 जून को लॉन्च होगा ये 5G फोन, 10 हजार से कम हो सकती है कीमत

iQOO Z10 Lite 5G भारत में 18 जून को लॉन्च होगा जिसमें 6000mAh बैटरी होगी। ये iQOO Z10 और Z10x वेरिएंट्स का हिस्सा होगा। कंपनी के दावे के मुताबिक ये सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी के साथ आएगा। डिजाइन में डुअल रियर कैमरा और पिल-शेप्ड मॉड्यूल है। फोन Amazon पर उपलब्ध होगा और इसकी कीमत 10000 रुपये से कम हो सकती है।

Google Pixel 10 सीरीज की लॉन्च डेट आई सामने, संभावित फीचर्स भी जानिए

गूगल के Pixel 10 सीरीज का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए खुशखबरी है। हालिया रिपोर्ट के अनुसार यह सीरीज इस साल अगस्त में लॉन्च हो सकती है। Android Headlines की रिपोर्ट के अनुसार Google 20 अगस्त को अपना वार्षिक मेड बाय Google इवेंट आयोजित कर सकता है जहां Pixel 10 सीरीज पेश की जाएगी।

Vivo के नए ईयरबड्स हुए लॉन्च, 45 घंटे तक चलेगी बैटरी; इतनी है कीमत

चीन में Vivo TWS Air 3 को Vivo S30 और Vivo S30 Pro Mini स्मार्टफोन्स के साथ लॉन्च किया गया। ये TWS ईयरफोन 12mm डायनामिक ड्राइवर और AI-बैक्ड नॉइस रिडक्शन फीचर के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह 45 घंटे तक की बैटरी लाइफ ऑफर करता है। इसमें ब्लूटूथ 6.0 और AAC SBC जैसे ऑडियो कोडेक का सपोर्ट भी है।

Samsung Galaxy Z Fold 7 गीकबेंच पर फिर आया नजर, मिल सकते हैं ये फीचर्स

Samsung Galaxy Z Fold 7 को Geekbench पर एक बार फिर से देखा गया है। ये बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आ सकता है। इसे जुलाई में Galaxy Z Flip 7 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें Android 16 12GB RAM और 4400mAh बैटरी मिल सकती है। ये दुनिया का सबसे पतला फोल्डेबल फोन हो सकता है।

सितंबर तक लॉन्च हो सकता है Samsung का ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन, 2.5 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है कीमत

साल 2025 सैमसंग के लिए एक व्यस्त साल साबित हो रहा है जिसमें Galaxy S25 Ultra और S25 Edge के बाद बड़े अपग्रेड्स के साथ Galaxy Z Fold 7 लॉन्च होगा। एक नया ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन भी चर्चा में है जो Q3 2025 में लॉन्च हो सकता है। इसे केवल दक्षिण कोरिया और चीन में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत लगभग लगभग 256200 रुपये से शुरू हो सकती है।

Lava Bold N1 और Lava Bold N1 Pro भारत में लॉन्च, 5999 रुपये शुरुआती कीमत में मिलते हैं तगड़े फीचर

लावा ने भारत में दो नए बजट स्मार्टफोन लावा बोल्ड एन1 और लावा बोल्ड एन1 प्रो लॉन्च किए हैं। बोल्ड एन1 की शुरुआती कीमत 5999 रुपये और बोल्ड एन1 प्रो की 6699 रुपये है। ये स्मार्टफोन अमेज़न इंडिया और लावा की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। बोल्ड एन1 में डुअल कैमरा और बोल्ड एन1 प्रो में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।

छोटू साइज में तगड़े फीचर्स वाला OnePlus 13s इस दिन होगा लॉन्च, जानें कितनी हो सकती है कीमत

वनप्लस जल्द ही छोटू साइज में तगड़े फीचर्स वाला OnePlus 13s लॉन्च करने जा रहा है। यह दमदार फ्लैगशिप डिवाइस 5 जून को भारत में लॉन्च होगा। इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट है और यह तीन रंगों में मिलेगा। एक बार चार्ज करने पर यह 24 घंटे तक का बैटरी बैकअप देगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 360-डिग्री एंटीना सिस्टम और 5.5G कनेक्टिविटी भी है।