ENG vs SL: ओली पोप कप्तान, बेन स्टोक्स का रिप्लेसमेंट तय; श्रीलंका को पहले टेस्ट में रौंदने के लिए उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी
ENG vs SL: ओली पोप कप्तान, बेन स्टोक्स का रिप्लेसमेंट तय; श्रीलंका को पहले टेस्ट में रौंदने के लिए उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी
England vs Sri Lanka 1st test श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम की प्लेइंग-11 का एलान कर दिया। डेन लॉरेंस और मैथ्यू पॉट्स को इंजर्ड बेन स्टोक्स और जैक क्रॉली की जगह टीम में जगह मिली है। इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 21 अगस्त को मैनचेस्टर में खेला जाना है।
मेरे शब्द ध्यान रखना, Virat Kohli के साथ निश्चित ही अपना लक्ष्य पूरा करूंगी', भारतीय क्रिकेटर की दीवानी हुईं कीवी महिला क्रिकेटर
'मेरे शब्द ध्यान रखना, Virat Kohli के साथ निश्चित ही अपना लक्ष्य पूरा करूंगी', भारतीय क्रिकेटर की दीवानी हुईं कीवी महिला क्रिकेटर
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की फैन फॉलोइंग दुनियाभर में हैं। कोहली की फैन लिस्ट में न्यूजीलैंड की युवा महिला स्पिनर जारा जेटली भी शामिल हो गई हैं। जारा जेटली का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें उन्होंने विराट कोहली को लेकर मजबूत दावा किया है। जारा ने साथ ही बताया कि कोहली को गेंदबाजी करना उनका लक्ष्य है।
बांग्लादेश क्रिकेट बर्बादी की राह पर, भारत और पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले दिग्गज ने दे दिया इस्तीफा
बांग्लादेश क्रिकेट बर्बादी की राह पर, भारत और पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले दिग्गज ने दे दिया इस्तीफा
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के किक्रेक निदेशक और संचालन अध्यक्ष जलाल यूनुस ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। बांग्लादेश में जारी हिंसा के कारण वहां के क्रिकेट पर भी असर पड़ा है। महिला टी20 वर्ल्ड कप को भी वहां से शिफ्ट करने की बातें की जा रही है। वहीं बांग्लादेश टीम पाकिस्तान दौरे पर गई है जहां टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेगी।
'इस वजह से नहीं हुआ सेलेक्शन', Rinku Singh ने दलीप ट्रॉफी में नहीं चुने जाने पर आखिरकार तोड़ी चुप्पी
भारतीय टीम के उभरते हुए खिलाड़ी रिंकू सिंह ने आगामी दलीप ट्रॉफी में चार स्क्वाड में जगह नहीं मिलने पर चुप्पी तोड़ दी है। रिंकू सिंह ने उम्मीद जताई कि दलीप ट्रॉफी के अगले राउंड के मुकाबलों में उन्हें जरूर मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी ने फर्स्ट क्लास करियर में अब तक 47 मैचों में 3173 रन बनाए जिसमें सात शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं।
दलीप ट्रॉफी का आगाज 5 सितंबर से होने जा रहा है, जिसके शुरुआती राउंड के लिए हाल ही में चार स्क्वाड की घोषणा हुई थी। उत्तर प्रदेश के उभरते हुए खिलाड़ी रिंकू सिंह को इसमें जगह नहीं मिली, जिससे फैंस काफी हैरान हुए।
MS Dhoni मेरे बड़े भाई और 'गुरु' हैं, मेरा सपना उन्होंने पूरा किया', भारतीय पेसर ने किया खुलासा
'MS Dhoni मेरे बड़े भाई और 'गुरु' हैं, मेरा सपना उन्होंने पूरा किया', भारतीय पेसर ने किया खुलासा
युवा तेज गेंदबाज ने अपने जीवन में पूर्व कप्तान एमएस धोनी की अहमियत का खुलासा किया है। युवा पेसर ने कहा कि माही उनके दोस्त नहीं बल्कि बड़े भाई और गुरु हैं। एमएस धोनी ने युवा पेसर का एक सपना भी पूरा किया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने बताया कि एमएस धोनी की उपस्थिति में उन्होंने डेब्यू किया और वो जहीर खान को अपना आदर्श मानते हैं।
Deepti Sharma ने छक्का जड़कर द हंड्रेड में बनाया अपनी टीम को चैंपियन, वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही
Deepti Sharma match winning Six दीप्ति शर्मा ने महिला द हंड्रेड फाइनल में छक्का जड़कर अपनी टीम लंदन स्पिरिट को पहली बार खिताब दिलाया। दीप्ति के सिक्स जमाने के बाद लंदन स्पिरिट के सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल हो गया है। लंदन स्पिरिट ने महिला द हंड्रेड 2024 के फाइनल में वेल्श फायर को दो गेंदें शेष रहते हुए चार विकेट से मात दी।
PAK vs BAN: बांग्लादेश सीरीज से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका! बाबर आजम हुए चोटिल
PAK vs BAN: बांग्लादेश सीरीज से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका! बाबर आजम हुए चोटिल
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का बुधवार 21 अगस्त से आगाज होगा। ऐसे में देनों ही टीमें अपनी-अपनी तैयारी में जुटी हुई हैं। नेट्स में प्रैक्टिस के दौरान पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम चोटिल हो गए। वह नेट्स में सीमर खुर्रम शहजाद का सामना कर रहे थे। बाबर की चोट ने पाकिस्तान की टेंशन बढ़ा दी है।
DPL T20: कल होगा दिल्ली प्रीमियर लीग का आगाज, ओपनिंग सेरेमनी में रैपर बादशाह और अभिनेत्री सोनम बाजवा जमाएंगे रंग
DPL T20: कल होगा दिल्ली प्रीमियर लीग का आगाज, ओपनिंग सेरेमनी में रैपर बादशाह और अभिनेत्री सोनम बाजवा जमाएंगे रंग
दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) के पहले सीजन की शुरुआत कल से हो रही है। इस लीग में भारतीय टीम के कई दिग्गज सितारे खेलते हुए नजर आएंगे। पहले मैच में ऋषभ पंत और इशांत शर्मा जैसे खिलाड़ी खेलते हुए दिखेंगे। लीग की ओपनिंग सेरेमनी भी शानदार होगी। इसमें मशहूर रैपर बादशाह और अभिनेत्री सोनम बाजवा नजर आएंगी। लीग के सारे मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे।
WI vs SA: मार्करम-वेरिन के अर्धशतकों से साउथ अफ्रीका की मैच पर पकड़ मजबूत, हासिल की 239 रन की लीड
WI vs SA: मार्करम-वेरिन के अर्धशतकों से साउथ अफ्रीका की मैच पर पकड़ मजबूत, हासिल की 239 रन की लीड
साउथ अफ्रीका ने सर विवियन रिचर्ड्स ट्रॉफी पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे का खेल समाप्त होने तक मेहमान टीम ने 5 विकेट खोकर 223 रन बना लिए हैं। ऐसे में अफ्रीका की वेस्टइंडीज पर कुल 239 रन की बढ़त हो गई है। काइल वेरिन 50 रन और वियान मुल्डर 34 रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरे दिन भी कुल 8 विकेट गिरे।
ICC Odi Rankings: रोहित शर्मा और कुलदीप यादव को वनडे में हुआ जबरदस्त फायदा, भारतीय टीम का नंबर-1 पर कब्जा बरकरार
ICC Odi Rankings: रोहित शर्मा और कुलदीप यादव को वनडे में हुआ जबरदस्त फायदा, भारतीय टीम का नंबर-1 पर कब्जा बरकरार
भारत और श्रीलंका के बीच हाल ही में वनडे सीरीज संपन्न हुई। इसके बाद आईसीसी ने ताजा रैंकिंग्स जारी की जिसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा व स्पिनर कुलदीप यादव को जबरदस्त फायदा मिला है। भारतीय टीम का वनडे टीम रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर दबदबा बरकरार है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज हैं। जानें अन्य खिलाड़ियों का हाल।