कौन हैं यश वगाड़िया? जिनकी भारत-इंग्लैंड टेस्ट के दौरान बीच मैदान में हुई एंट्री, जानें क्या है राज
भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स टेस्ट के तीसरे दिन एक चौंकाने वाली घटना घटी, जब एक अनजान शख्स को बीच मैदान फील्डिंग करते हुए देखा गया। यह घटना भारत की दूसरी पारी के दौरान घटी, जब बेन स्टोक्स किसी काम से मैदान के बाहर गए और उनकी जगह एक सब्स्टिट्यूट मैदान पर फील्डिंग करने आया। इस खिलाड़ी का नाम यश वगाड़िया है।
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच लीड्स में खेला जा रहा है। भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 465 रन पर सिमट गई। भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं। तीसरे दिन के खेल के दौरान एक चौंकाने वाली घटना घटी।
IND vs ENG: Jasprit Bumrah के सामने Joe Root बेबस...रिकॉर्ड 10वीं बार बनाया शिकार; फिर भी एक गेंदबाज है उनसे आगे
जो रूट जब 57 गेंदों पर 28 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने उन्हें अपने जाल में फंसाया। बुमराह की गेंद रूट के बल्ले के किनारे को छूकर सीधे पहली स्लिप में चली गई, जहां करुण नायर फील्डिंग कर रहे थे और उन्होंने बिना किसी गलती के कैच लपक लिया। इस तरह बुमराह ने एक बार फिर जो रूट को अपना शिकार बनाया। ये 25 पारियों में रिकॉर्ड 10वीं बार रहा, जब बुमराह ने रूट को पवेलियन भेजा।
IND vs ENG: नए नाम से लेकर नए कप्तान तक, टेस्ट सीरीज में बदल गईं कई चीजें; आपने ध्यान दिया क्या?
हेडिंग्ले में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला दिन भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा। भारतीय टीम भले ही टॉस हार गई हो, लेकिन इसके बाद पूरे दिन भारतीय बल्लेबाजों का कहर देखने को मिला। पहले दिन यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल ने शतक लगाया। साथ ही विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने दूसरे दिन अपना शतक पूरा किया।
IND vs ENG: 7 साल की वापसी सात गेंद भी नहीं टिकी, बिना खाता खोले लौटे करुण नायर, एक शानदार कैच ने कर दिया सब खत्म
करुण नायर 2018 के बाद टीम इंडिया में लौटे थे। उन्हें हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मौका मिला था। नायर से उम्मीद थी कि वह अपनी वापसी को यादगाप बनाएंगे। उन्हें मौका भी मिला जिसमें वह फेल हो गए। नायर बिना खाता खोले आउट हो गए।
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला है। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने पहले दिन शतक पूरे किए तो उप-कप्तान ऋषभ पंत ने भी दूसरे दिन अपने खाते में सैकड़ा जोड़ लिया। हालांकि, जिस बल्लेबाज से उम्मीदें थीं उसने निराश किया और वो हैं करुण नायर।
'खेलना छोड़ दो, संन्यास ले लो'; क्रिकेट के मैदान पर पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा ड्रामा
महाराष्ट्र प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर में विक्की ओस्तवाल एक अजीबोगरीब फील्डिंग गलती से बच गए। कोल्हापुर टस्कर्स ने एक महत्वपूर्ण रन-आउट का मौका खो दिया। इसके बाद ओस्तवाल ने 74 रन की पारी खेली। रायगढ़ रॉयल्स ने कोल्हापुर टस्कर्स को हराया। रॉयल्स क्वालीफायर 2 में पहुंच गए। अब उनका सामना पुनेरी बप्पा से होगा।
SL vs BAN: बांग्लादेश ने बनाया 495 का स्कोर, निसांका के 187 रन की बदौलत श्रीलंका ने दिया करारा जवाब
श्रीलंका ने बांग्लादेश के 495 रन के स्कोर के जवाब में तगड़ा पलटवार किया है। श्रीलंका ने पहली पारी में चार विकेट के नुकसान पर 368 रन बना लिए हैं। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक कामिंडू मेंडिस 37 रन और धनंजय डी सिल्वा 17 रन बनाकर नाबाद लौटे। पथुम निसांका ने 187 रन की उम्दा पारी खेली।
RCB vs PBKS के बीच IPL 2025 फाइनल मैच ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा बार देखा गया; व्यूअरशिप जानकर उड़ जाएंगे होश
आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच फाइनल मैच इतिहास का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टी20 मैच बन गया। इसने सभी प्लेटफॉर्म पर अविश्वसनीय 31.7 बिलियन मिनट का व्यूइंग टाइम हासिल किया। टीवी पर 169 मिलियन लोगों ने देखा। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 892 मिलियन वीडियो व्यू और पीक समय में 55 मिलियन दर्शकों के साथ नए मानक स्थापित हुए।
SL vs BAN: Mushfiqur Rahim ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, एडम गिलक्रिस्ट को छोड़ा पीछे
बांग्लादेश के मुश्फिकुर रहीम ने एक विश्व कीर्तिमान रच दिया है। उनका यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बड़ा ही अनोखा है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। इसलिए ये और भी खास हो जाता है। श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में रहीम ने 164 रन की पारी खेली।
बांग्लादेश के अनुभवी क्रिकेटर मुश्फिकुर रहीम ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान एक खास उपलब्धि हासिल की। रहीम ने गाले में अपने टेस्ट करियर का 12वां टेस्ट शतक जड़ा। मुश्फिकुर रहीम 164 रन बनाकर आउट हुए।
Jasprit Bumrah ने ठुकराया टेस्ट कप्तानी का ऑफर, कोच गंभीर और गिल संग रिश्तों पर भी तोड़ी चुप्पी
Jasprit Bumrah भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आगामी इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उन्हें फुल टाइम टेस्ट कप्तान बनने का ऑफर दिया था जिसे उन्होंने ठुकरा दिया हैं। इसके साथ ही बुमराह ने कोच गौतम गंभीर और नए कप्तान शुभमन गिल संग अपने रिश्तों पर भी बात की।
भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आगामी इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उन्हें फुल टाइम टेस्ट कप्तान बनने का ऑफर दिया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया हैं।
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से लीड्स में होगी। शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय टेस्ट क्रिकेट में नए युग की शुरुआत होगी। आगामी सीरीज बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है जिससे पहले नजर डाल लेते हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज कौन हैं? कोई भी सक्रिय खिलाड़ी नहीं बचा।
भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से लीड्स में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट खेला जाएगा। शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय टीम की कोशिश 18 साल का सूखा खत्म करते हुए इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने की होगी।