Champions Trophy 2025: टूर्नामेंट की तैयारी में जुटा पाकिस्तान, 3 स्टेडियम पर अरबों रुपये खर्च कर रहा PCB
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान को करनी है। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टूर्नामेंट की तैयारियों में जुटा हुआ है। टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान के 3 स्टेडियम में होना है। इससे पहले PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने गुरुवार को बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले लाहौर कराची और रावलपिंडी में स्टेडियमों के नवीनीकरण के लिए 12.8 अरब रुपये आवंटित किए हैं।
IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले चेन्नई में एकजुट हुई 'रोहित ब्रिगेड', नए कोच की निगरानी में चेन्नई में किया जोरदार अभ्यास
भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए टीम इंडिया गुरुवार रात को ही चेन्नई पहुंच गई थी। शुक्रवार को रोहित शर्मा एंड कंपनी ने जमकर अभ्यास किया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अभ्यास की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। भारतीय स्क्वॉड में शामिल कुछ प्लेयर्स दलीप ट्रॉफी के पहले राउंड में भी खेलते नजर आए थे।
भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए टीम इंडिया गुरुवार रात को ही चेन्नई पहुंच गई थी। शुक्रवार को रोहित शर्मा एंड कंपनी ने जमकर अभ्यास किया।
अकेली न बाजार जाया करो, नजर लग जाएगी,' Ellyse Perry की तस्वीर पर भारतीय फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स
ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर एलिस पेरी को भारत में खूब पसंद किया जाता है। यहां उनके चाहने वालों की लंबी कतार है। हाल ही में एलिस ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वह मेलबर्न में घूमती हुई दिखाई दे रही हैं। फैंस ने इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाया है। साथ ही मजेदार कमेंट्स भी किए
CPL 2024: फाफ डू प्लेसिस ने 200 की स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, 21 गेंद बचे रहते ही टीम को दिलाई शानदार जीत
कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 में फाफ डू प्लेसिस के बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं। 14वें मुकाबले में सेंट लूसिया किंग्स का सामना सेंट किट्स एंड नेविस से हु्आ। डू प्लेसिस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम को शानदार जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फाफ ने 31 गेंद पर पांच छक्को और इतने ही चौकों की मदद से 62 रन की पारी खेली।
रोहित शर्मा ने रात ढाई बजे मैसेज करके बुलाया', दिग्गज क्रिकेटर ने उठाया राज से पर्दा
पीयूष चावला ने कहा कि रोहित ने एक बार डेविड वॉर्नर को आउट करने के लिए रात के ढाई बजे मैसेज करके बुलाया था। इसके अलावा पीयूष चावला ने रोहित शर्मा की कप्तानी की भी तारीफ की। चावला ने कहा कि वह कप्तान नहीं हैं वह लीडर हैं।
भारत के दिग्गज स्पिनर पीयूष चावला ने रोहित शर्मा को लेकर एक चौकाने वाला खुलासा किया है। पीयूष चावला ने उस घटना के बारे में बताया है जब रोहित ने उनको रात को 2:30 बजे अपने कमरे में बुलाया था। एक पॉडकास्ट में चावला ने इसका खुलासा किया। इस दौरान पीयूष चावला ने रोहित की कप्तानी की क्वालिटी के बारे में भी बात की।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ ODI और T20I के लिए आयरलैंड ने किया टीम का एलान, दिग्गज खिलाड़ी को दिखाया बाहर का रास्ता
आयरलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया। अनुभवी बल्लेबाज एंड्रयू बालबर्नी को टी20I टीम में जगह नहीं दी है। पिछले कुछ समय से एंड्रयू बालबर्नी का फॉर्म खराब है जिसकी वजह से उन्हें टीम से बाहर किया गया। हालांकि वह वनडे में टीम के लिए ओपनिंग करते हुए दिखाई देंगे।
आयरलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी20I सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह रही कि चयनकर्ताओं ने सबसे अनुभवी खिलाड़ी एंड्रयू बालबर्नी को टी20 टीम से ड्रॉप कर दिया है। हालांकि, वह वनडे सीरीज में पारी की शुरुआत करते हुए नजर आएंगे।
Bangladesh Test Squad: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम का एलान, 26 साल के अनकैप्ड खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री
सितंबर से भारत-बांग्लादेश के बीच इस सीरीज का आगाज होना है जिसका पहला मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश टेस्ट टीम की एलान हो गया है जिसमें टेस्ट सीरीज में टीम की कप्तानी नजमुल शांतो के पास ही है। उनके अलावा शोरफुल इस्लाम चोटिल होने के चलत ये सीरीज का हिस्सा नहीं हैं।
ENG vs AUS 1st T20I: Travis Head ने सैम करन का निकाला दम, 6 गेंदों में जड़े 30 रन;
Travis Head 30 runs in Sam Curran over ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच साउथैम्पटन में 11 सितंबर को खेले गए पहले टी20I मुकाबले में कंगारू टीम को 28 रन से जीत मिली। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टम की जीत के रियल हीरो ट्रेविस हेड रहे जिन्होंने 19 गेंदों पर 50 रन बनाए। वहीं उन्होंने सैम करन के एक ही ओवर में 30 रन कूट डाले।
IRE W vs ENG W: 23 साल बाद आयरलैंड ने इंग्लैंड को वनडे क्रिकेट में दी मात, सांस थाम देने वाले मुकाबले में आखिरी गेंद पर निकला नतीजा
IRE W vs ENG W 3rd ODI आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को तीसरे वनडे मैच में 3 विकेट से मात दी। इस मैच में भले ही जीत आयरिश टीम की हुई हो लेकिन सीरीज इंग्लैंड ने 2-1 से जीती। आयरलैंड की वनडे क्रिकेट इतिहास में अंग्रेजों पर ये दूसरी जीत रही। 23 साल पहले 2001 में आयरलैंड की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीता था।
इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में आयरलैंड को शुरुआती दो मैचों में पटखनी देकर सीरीज पर पहले ही कब्जा कर लिया था, लेकिन तीसरे वनडे मैच में इंग्लिश टीम क नजरें सीरीज क्लीन स्वीप करने पर थी।
England vs Australia 1st T20I: Travis head के तूफान में उड़ा इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया ने टी20 सीरीज का जीत के साथ किया शंखनाद
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20I सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। 11 सितंबर को खेले गए पहले टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान इंग्लैंड को 28 रन से पटखनी दी। ओपनिंग मैच में कंगारू टीम की तरफ से ट्रेविस हेड ने 59 रन की पारी खेली और टीम की जीत में अहम योगदान दिया।
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी20I सीरीज का पहला मैच बुधवार को साउथैम्टन में खेला गया, जिसमें कंगारू टीम ने मेजबान इंग्लैंड को पहले टी20 मैच में 28 रन से धूल चटाई। इस मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड की टीम ने पहले गेंदबाजी चुनी।