Skip to main content

पीयूष चावला ने कहा कि रोहित ने एक बार डेविड वॉर्नर को आउट करने के लिए रात के ढाई बजे मैसेज करके बुलाया था। इसके अलावा पीयूष चावला ने रोहित शर्मा की कप्तानी की भी तारीफ की। चावला ने कहा कि वह कप्तान नहीं हैं वह लीडर हैं।

भारत के दिग्गज स्पिनर पीयूष चावला ने रोहित शर्मा को लेकर एक चौकाने वाला खुलासा किया है। पीयूष चावला ने उस घटना के बारे में बताया है जब रोहित ने उनको रात को 2:30 बजे अपने कमरे में बुलाया था। एक पॉडकास्ट में चावला ने इसका खुलासा किया। इस दौरान पीयूष चावला ने रोहित की कप्तानी की क्वालिटी के बारे में भी बात की।

पीयूष चावला ने शुभंकर मिश्रा के साथ पॉडकास्ट में रोहित शर्मा के बारे में बात की। इस दौरान चावला ने रोहित को एक अच्छा लीडर बताया। पीयूष चावला रोहित की कप्तानी में मुबंई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। साथ ही भारत के लिए भी क्रिकेट खेला है। फिलहाल चावला यूपी टी20 लीग में का हिस्सा हैं।

News Category