श्रीलंका दौरे के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, निकोलस पूरन और आंद्रे रसेल को किया बाहर, पुराने खिलाड़ियों को वापस बुलाया
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को अगले महीने श्रीलंका का दौरा करना है। इस दौर के लिए वेस्टइंडीज तीन मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी जिसके लिए उसने टीम का एलान कर दिया है। इस दौरे पर वेस्टइंडीज के कई धुरंधर और सीनियर खिलाड़ी टीम में नहीं होंगे जिसमे निकोलस पूरन और आंद्रे रसेल के नाम शामिल हैं।
मनु भाकर ने किया 'डेब्यू', परिवार के साथ पोलिंग बूथ पर आईं नजर, युवाओं को दिया खास संदेश
हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग हो रही है और इसमें लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। भारत को दो ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने भी इसमें हिस्सा लिया और पहली बार वोट डाला। इस दौरान उन्होंने देश के युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि सभी को अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए ताकि देश के विकास में योगदान दे सकें।
पेरिस ओलंपिक-2024 में दो मेडल जीतने वाली भारत की युवा महिला निशानेबाज मनु भाकर ने शनिवार को अपने जीवन में एक अलग डेब्यू किया। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए आज वोटिंग हो रही है। मनु ने अपने परिवार के साथ वोटिंग में हिस्सा लिया।
Women's T20 world Cup: भारत ने हारकर भी बना डाले रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड की खिलाड़ियों के हिस्से भी आए कीर्तिमान
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत अच्छी नहीं की है। उसे अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में टीम इंडिया को बुरी तरह से हार मिली लेकिन इसी के साथ भारत ने अपने नाम कुछ अनचाहे रिकॉर्ड कर लिए हैं। न्यूजीलैंड की खिलाड़ियों ने भी अपने नाम कुछ रिकॉर्ड बनाए हैं।
IND W vs NZ W: करारी हार पर फूटा हरमनप्रीत कौर का गुस्सा, खराब फील्डिंग पर लगाई जमकर फटकार
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत को अपने पहले मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी। न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया। इस मैच में भारत ने खराब बल्लेबाजी गेंदबाजी और फील्डिंग की। मैच के दौरान कई कैच छोड़े। मैच के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी इसकी आलोचना की। उन्होंने कहा कि फील्डिंग के दौरान टीम ने कई गलतियां की।
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत को अपने पहले ही मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी। हार के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टीम के प्रदर्शन पर निराश जताई और खराब फील्डिंग की आलोचना की। मैच के बाद हरमनप्रीत ने कहा कि टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दिया।
Dead Ball Rule: अमेलिया केर हुईं रन आउट पर अंपायर ने दी डेड बॉल, जानें क्या होते हैं इसके नियम
विमंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के चौथे मुकाबले में भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड से हो रहा है। न्यूजीलैंड की पारी के 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर अमेलिया केर ने लॉन्ग ऑफ पर शॉट लगाया एक रन लिया और दूसरा रन लेने की कोशिश की लेकिन रन आउट हो गईं। भारत और केर दोनों ने सोचा कि वह आउट हो गई हैं।
Amelia Kerr Run Out: भारत के साथ हुई बेईमानी! न्यूजीलैंड की बैटर हुईं आउट तो अंपायर ने कर दिया बड़ा खेल
भारत और न्यूजीलैंड के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैच में एक विवादित फैसला देखने को मिला। अंपायर के फैसले से नाखुश भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को फील्ड अंपायर और फिर थर्ड अंपायर के साथ बहस करते हुए देखा गया। दरअसल अमेलिया केर के रन आउट होने के बावजूद उन्हें नॉट आउट करारा दिया गया। क्योंकि अंपायर ने पहले ही ओवर समाप्त कर दिया था।
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और न्यूजीलैंड के मुकाबले में एक विवादित पल देखने को मिला। अमेलिया केर को रन आउट होने के बावजूद भी आउट नहीं दिया गया। इसके बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और फील्ड अंपायर के बीच लंबी बातचीत करते हुए देखा गया।
SAW vs WIW: अपने पहले ही मैच में साउथ अफ्रीका ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज को 10 विकेट से रौंदा
विमंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के तीसरे मुकाबले में शुक्रवार को वेस्टइंडीज का सामना साउथ अफ्रीका से हुआ। दुबई में खेले गए इस मैच में साउथ अफ्रीका महिला टीम ने इतिहास रच दिया। साउथ अफ्रीका महिला टीम ने वेस्टइंडीज टीम को 10 विकेट से रौंदा। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप में दो बार 10 विकेट से जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बन गई है।
विमंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के तीसरे मुकाबले में शुक्रवार को वेस्टइंडीज महिला टीम का सामना साउथ अफ्रीका महिला टीम से हुआ। दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेले गए इस मैच में साउथ अफ्रीका महिला टीम ने इतिहास रच दिया।
IND vs BAN Head To Head: टेस्ट के बाद टी20 सीरीज फतेह करने को तैयार भारतीय टीम, जानें आंकड़ों मे किसका पलड़ा भारी
भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज की 6 अक्टूबर से शुरुआत हो रही है। सीरीज का पहला मैच रविवार को ग्वालियर के न्यू माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के कोशिश जीत के साथ इस सीरीज का आगाज करने की है। ऐसे में आइए दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड के आंकड़े जानते हैं।
भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट के बाद अब 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। टी20 सीरीज का आगाज 6 अक्टूबर से होगा। पहला मुकाबला ग्वालियर के माधवराव सिंधिया स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों की कोशिश जीत का साथ सीरीज का आगाज करने पर है।
IND vs BAN Playing 11: पहले टी20 में होगा 'राजधानी एक्सप्रेस' का डेब्यू! ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन
भारत टेस्ट सीरीज के बाद टी20I के लिए तैयार है। बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी20I मैच का पहला मुकाबला ग्वालियर में खेला जाएगा। गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव पहले मैच के लिए ताकतवर प्लेइंग इलेवन उतार सकते हैं। वहीं राजधानी एक्सप्रेस के नाम से फेमस मयंक यादव को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। संजू को बल्लेबाजी में प्रमोशन मिल सकता है।
IND vs BAN: नवरात्री में गौतम गंभीर पर चढ़ी भक्ति, टीम को छोड़ दर्शन करने पीताम्बरा पीठ पहुंचे हेड कोच
टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया टी20 सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगी। इस सीरीज का पहला मैच छह अक्टूबर को ग्वालियर में खेला जाएगा। इस मैच के लिए टीम ग्वालियर पहुंच गई है। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने इस बीच ग्वालियर के पास स्थित दतिया के पीताम्बरा पीठ में दर्शन किए। गंभीर ने मंदिर में पूजा-अर्चना की।