Skip to main content

भाग शुभमन भाग… Champions Trophy 2025 से पहले जी तोड़ मेहनत कर रहा भारतीय स्टार, धोनी की तरह करेगा देश का नाम रोशन!

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होना है। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के पास है जबकि उपकप्तान की जिम्मेदारी शुभमन गिल को दी गई है। इस टूर्नामेंट से पहले गिल ने अपनी फॉर्म में वापसी कर टीम इंडिया की टेंशन को दूर कर दिया है। इस बीच उनका ट्रेनिंग का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने रणजी ट्रॉफी मैच में पंजाब की तरफ से खेलते हुए अपनी फॉर्म में वापसी की। उन्होंने कर्नाटक के खिलाफ शतकीय पारी खेली और आलोचना करने वालों के मुंह पर जोरदार तमाचा जड़ा।

Rohit Sharma, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर नहीं खेलेंगे ये अहम मैच, इंग्‍लैंड सीरीज से पहले आई बड़ी खबर

Rohit Sharma Yashasvi Jaiswal Shreyas Iyer टीम इंडिया के वनडे और टेस्‍ट टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा सलामी बल्‍लेबाज यशस्‍वी जायसवाल और मिडिल ऑर्डर बैटर श्रेयस अय्यर मेघालय के खिलाफ मुंबई के सीजन के आखिरी लीग मैच से बाहर हो सकते हैं। रणजी ट्रॉफी 2025 का यह मैच 30 जनवरी से बीकेसी में शरद पवार क्रिकेट अकादमी में शुरू होगा।

'एक चैंपियंस ट्रॉफी के लिए करियर दांव पर नहीं लगा सकते,' चोटिल खिलाड़ी को लेकर PCB का बड़ा बयान

पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी फिटनेस को खतरे में डालने की बजाय सैम अयूब के लंबे करियर को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। अब युवा बल्लेबाज के टखने की चोट के कारण 19 फरवरी से शुरू होने वाले प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए उनकी उपलब्धता पर संदेह है। पीसीबी ने साफ कह दिया है कि सैम अयूब पहली प्राथमिकता हैं।

ICC Women's T20 World Cup: Vaishnavi Sharma ने हैट्रिक लेकर रचा इतिहास, भारत ने एकतरफा अंदाज में मेजबान टीम को रौंदा

भारत की बाएं हाथ की स्पिनर वैश्‍णवी शर्मा ने आईसीसी महिला अंडर-19 टी20 वर्ल्‍ड कप में हैट्रिक सहित 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। अपना डेब्‍यू मैच खेलने वाली वैश्‍णवी ने मलेशिया के खिलाफ केवल 5 रन देकर पांच विकेट झटके। भारतीय महिला टीम ने मलेशिया को केवल 31 रन के स्‍कोर पर रोका और 17 गेंदों में लक्ष्‍य हासिल किया।

Team India की जर्सी पर नहीं छपेगा पाकिस्तान का नाम, Champions Trophy से पहले खड़ा हुआ नया बखेड़ा

Champions Trophy Team India Jersey चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन 19 फरवरी 2025 से होना है। इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान के पास है लेकिन भारतीय टीम के खिलाड़ियों के पाकिस्तान नहीं जाने के फैसले के बाद टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल के तहत खेलने का फैसला लिया। टीम इंडिया अपने मैच दुबई में खेलेगी। इस बीच भारतीय टीम ने पाकिस्तान का नाम अपनी जर्सी पर छापने से इनकार कर दिया।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन हाइब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान के तीन शहर और दुबई में होना है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है, जिसमें टीम इंडिया का पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के साथ होना है

Axar Patel Net Worth: टीम इंडिया के ‘बापू’ का आज जन्मदिन, जानिए कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं अक्षर

Axar Patel का जन्म 20 जनवरी 1994 को हुआ था। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल के लिए यहां तक पहुंचना आसान नहीं रहा। प्रोफेशनल करियर के अलावा निजी कारणों से जूझते रहने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने अभी तक टी20 इंटरनेशनल में 66 मैच खेलते हुए बैटिंग करते हुए 498 रन बनाए हैं जबकि गेंदबाजी में उन्होंने 65 विकेट लिए हैं।

 भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल 31 साल के हो गए हैं। गेंद और बल्ले से अहम योगदान करने वाले अक्षर ने कई अहम मौकों पर टीम के लिए मैच विनिंग पारियां खेली हैं। टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल मैच में अक्षर पटेल गेम चेंजर बनकर उभरे थे

IND W vs WI W: 26 गेंदों में जीता मैच, 31 रन पर गिरे 6 विकेट; भारत ने एकतरफा अंदाज में वेस्टइंडीज को पीटा

IND W vs WI W महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप का आगाज हो चुका है। भारतीय टीम ने अपने पहले ही मैच में जीत के साथ आगाज किया। मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की। वेस्टइंडीज की टीम 13.2 ओवर में महज 44 रन पर ढेर हो गई। इसके जवाब में भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल किया।

महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप का आगाज हो चुका है। भारतीय टीम ने अपने पहले ही मैच में जीत के साथ आगाज किया। मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की।

'अपनी मनमर्जी नहीं कर सकते', संजू सैमसन को पड़ी लताड़, टीम से बाहर होने का असली कारण आया सामने

संजू सैमसन एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इसका कारण शनिवार को हुआ टीम इंडिया का ऐलान है। चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए संजू को टीम इंडिया में जगह नहीं मिली थी। इसके बाद केरल क्रिकेट संघ निशाने पर था और अब इस मामले में केसीए अध्यक्ष ने अपनी बात रखी है।

क्या क्रिकेटर रिंकू सिंह संग सात फेरे लेंगी सांसद प्रिया सरोज? पिता तूफानी सरोज ने दिया ये जवाब… लग गई मुहर

!मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र की सपा सांसद प्रिया सरोज और गाजियाबाद के क्रिकेटर रिंकू सिंह के बीच शादी की बातचीत चल रही है। सांसद के पिता और केराकत के सपा विधायक तूफानी सरोज ने बताया कि अभी शादी को लेकर प्रथम चरण की बातचीत शुरू हुई है लेकिन सगाई या अन्य कोई कार्यक्रम अभी नहीं हुआ है। रिंकू सिंह के परिजनों ने प्रिया सरोज से शादी को लेकर इच्छा जताई थी।

जौनपुर। मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र की सपा सांसद प्रिया सरोज गाजियाबाद के क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ सात फेरे लेंगी। सांसद की शादी को लेकर दोनों के परिजनों से बातचीत चल रही है।

Samsung Galaxy S25 सीरीज में तगड़े स्पेक्स के साथ मिलेंगे AI फीचर, अगले हफ्ते हो रही है लॉन्च

सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज जेमिनी इंटीग्रेशन के साथ आएगी जो AI असिस्टेंट भी सपोर्ट करेगी। यूजर्स Gemini की मदद से YouTube वीडियो से जानकारी निकालने और नोट्स बनाने की कमांड दे पाएंगे। अपकमिंग गैलेक्सी S25 प्लस और गैलेक्सी S25 अल्ट्रा के कैमरा फीचर्स और बैटरी को लेकर डिटेल्स सामने आयी हैं। वहीं सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा में 200MP का प्राइमरी कैमरा होगा।