साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम घोषित, प्रिया पूनिया की हुई वापसी; जेमिमा और पूजा वस्त्राकर को भी मिली जगह
भारतीय टीम अपनी मेजबानी में 16 जून से 9 जुलाई तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे एक टेस्ट और तीन टी-20 मैच खेलेगी। तीनों वनडे मैच बेंगलुरु में खेले जाएंगे जबकि टेस्ट मैच और टी-20 मैच चेन्नई में होंगे। इसके लिए भारतीय महिला टीम घोषित कर दी गई है। प्रिया पूनिया की वनडे और टेस्ट टीम में वापसी हुई है।
1st महाराणा प्रताप शूटिंग चैंपियनशिप का हुआ समापन
Bareilly samachar
CSK को चैंपियन बनाने वाला अब अफगानिस्तान के लिए करेगा काम, T20 World Cup के लिए टीम में एंट्री
इस खिलाड़ी ने अपनी टीम को भी दो बार विश्व चैंपियन बनाया। ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो हैं। ब्रावो को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। ब्रावो वेस्टइंडीज टीम के साथ टी20 वर्ल्ड कप जीत चुके हैं और इसके अलावा वह चेन्नई सुपर किंग्स को भी आईपीएल जिता चुके हैं।
IPL 2024: क्या महेंद्र सिंह धोनी इस साल आईपीएल से लेंगे संन्यास? माइकल हसी ने दिया बयान
आईपीएल 2024 सीजन अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है और क्रिकेट विशेषज्ञों के साथ फैंस की नजरें चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैसले पर टिकी हुई हैं। ऐसा समझा जाता है कि धोनी इस सीजन के बाद आईपीएल को अलविदा कह देंगे। हालांकि अब तक इसे लेकर धोनी या सीएसके की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सीएसके के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने धोनी के संन्यास पर चुप्पी तोड़ी और बताया कि वह इस सीजन के बाद टीम के साथ रहेंगे या नहीं। ।