Skip to main content

'किधर जा रही हो छम्मक छल्लो, तुझे जन्नत दिखाउंगा...', योगी राज में मनचले को लड़की छेड़ना पड़ा भारी

हापुड़ जिले में मनचलों द्वारा राह चलती लड़कियों पर कमेंट करना और उन्हें छेड़ने वाले को पुलिस ने जेल में भेज दिया है। हेड कांस्टेबल की शिकायत के बाद FIR दर्ज की गई है। योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा गठित की गई एंटी रोमियो स्क्वायड की टीम लगातार एक्शन मोड में दिख रही है और ऐसे बदमाशों पर लगातार कार्रवाई हो रही है।

Chhapra News: छपरा में ताबड़तोड़ फायरिंग; तीन बदमाशों ने एक ही परिवार के ऊपर बरसाईं गोलियां

 यहां एक ही परिवार के तीन लोगों को निशाना बनाया गया। तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे और घटना को अंजाम दिया। इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग जब पकड़ने के लिए दौड़े तो अपराधी फिर फायरिंग करने लगे।

बनियापुर (सारण)।बनियापुर थाना क्षेत्र के चेतन छपरा गांव में शनिवार की सुबह में बाइक सवार तीन अपराधी एक परिवार पर ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे। उससे परिवार के दो लोग बाल-बाल बच गए।

48 घंटे के अंदर चंडीगढ़ ब्लास्ट का केस सॉल्व, फतेहगढ़ साहिब से पकड़ा गया हमले का मास्टरमाइंड

चंडीगढ़ के सेक्टर 10 में बुधवार को हुए ग्रेनेड ब्लास्ट के आरोपी को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चंडीगढ़ ग्रेनेड ब्लास्ट मामले को पुलिस ने केंद्रीय जांच एजेंसी के साथ मिलकर 48 घंटे के अंदर सॉल्व कर लिया है। इस हमले के मास्टरमाइंड रोहन मसीह को फतेहगढ़ साहिब से गिरफ्तार किया गया है।

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर-10 की कोठी नंबर 575 में बुधवार को ग्रेनेड से हमला किया गया। इस हमले को लेकर पंजाब पुलिस की टीम और राष्ट्रीय जांच एजेंसी आरोपितों को पकड़ने के लिए लगातार कोशिश कर रही थी।

6.51 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, नशा तस्करों पर हो रहा ताबड़तोड़ वार

हरियाणा में विशेष अभियान नशा मुक्त हरियाणा-नशा मुक्त भारत के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। वहीं राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। टीम ने आरोपित के कब्जे से 6.51 ग्राम स्मैक बरामद करने में सफलता हासिल की है। आगे विस्तार से पढ़िए पूरा अपडेट।

UP News: गाजीपुर में शरारती तत्वों ने रेल ट्रैक पर रखी गिट्टी, पुलिस ने किया गिरफ्तार तो बोले- ये तो रोज करते हैं

प्रयागराज-रामबाग-बलिया पैसेंजर ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश की गई। चकफैज छतरी बिंदवलिया के पास रेलवे ट्रैक पर करीब दो मीटर तक गिट्टी रखी गई थी। ट्रेन के इंजन और बोगियों से तेज आवाज सुनकर पायलट और यात्री घबरा गए। युवकों ने ट्रेन पर पथराव भी किया। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उन्‍होंने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

मतांतरण मामले में नया खुलासा: मौलाना ने सजा से पहले भेजा था संदेश, बोला- नाउम्मीद मत होना

गैरकानूनी मतांतरण के मामले में दोषी मौलाना कलीम सिद्दीकी जमानत पर छूटने के बाद लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय था। उसने अपने स्वजन और समर्थकों के लिए सजा सुनाए जाने से पहले एक ऑडियो संदेश भेजा था। संदेश में कलीम ने कहा था कि निराश मत होना। मतांतरण गिरोह संचालित करने के मामले में मौलाना समेत 12 दोषियों को कोर्ट ने 11 सितंबर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

शिवलिंग को बार-बार प्रणाम कर रहा था चोर; फिर झटके में किया 'खेला', बिहार के एक मंदिर में चोरी की वारदात

बिहार के छपरा में चोरी का ऐसा मामला सामने आया है जिसका वीडियो देखकर हर कोई हैरान है। दरअसल एक चोर ने भोले बाबा के साथ ही धोखा कर दिया। चोर ने भोले बाबा के ऊपर लगे नाग को ही चुरा कर छू मंतर हो गया। यह घटना अब सीसीटीवी में कैद हो गई है। प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

छपरा। बिहार के छपरा में एक शातिर चोर की करतूत सामने आई है। चोर ने भोलेनाथ को भी नहीं छोड़ा और उन्हें भी धोखा दे दिया।

चोर ने भगवान भोलेनाथ को प्रणाम कर भगवान बाजार थाना क्षेत्र के दौलतगंज मोहल्ला में बाबा बटुकेश्वर नाथ मंदिर स्थित शिवलिंग के नाग की चोरी की घटना को अंजाम दिया।

UP News: सोनौली में कस्‍टम टीम ने पकड़ा ढाई करोड़ रुपये का लाल चंदन, तस्करी कर भेजा जा रहा था नेपाल

उत्‍तर प्रदेश के महराजगंज में सोनौली सीमा पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल तस्करी की जा रही लाल चंदन की लकड़ी से भरे ट्रक और गोदाम को जब्त किया है। ट्रक की छत में गुप्त स्थान बनाकर लाल चंदन की लकड़ी छिपाई गई थी। बरामद लाल चंदन की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

Kanpur News: सड़क पर लाश थी... मगर गायब था सिर, पुलिस करेगी जांच हत्या हुई या हादसा!

कानपुर के गुजैनी के पास एलीवेटेड हाईवे पर बुधवार तड़के एक महिला का अर्धनग्न शव मिला। पुलिस हादसे और हत्या दोनों ही एंगल पर जांच कर रही है। महिला का शव मिलने के बाद एचएचएआइ कर्मियों ने एंबुलेंस मंगवाकर शव उसमें रखवा दिया था। मामले में जब पुलिस अधिकारियों के वाहन और शव देखने वालों की भीड़ जुटी तो बर्रा बाईपास से घटनास्थल तक जाम लग गया।

कानपुर। गुजैनी के पास एलीवेटेड हाईवे पर बुधवा तड़के एक महिला का अर्धनग्न शव मिला।मौके पर पुलिस आयुक्त अखिल कुमार, डीसीपी रवीन्द्र कुमार, एडीसीपी दक्षिण अंकिता शर्मा समेत अधिकारी और फोरेंसिक टीम पहुंच जांच शुरू की।

मूवी देख 11वीं के छात्र ने खुद को करवाया किडनैप! घरवालों से मांगे 10 लाख रुपये; पुलिस के भी छुड़ाए पसीने

गौतमबुद्ध नगर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 11वीं के छात्र ने मूवी देखकर खुद का किडनैप कराया। इसके बाद अपने घर वालों को मैसेज भेजकर 10 लाख रुपये डिमांड की। साथ ही मैसेज भेजा कि अगर रुपये नहीं दिए तो बेटे को जान से मार देंगे। इस दौरान छात्र ने पुलिस के भी पसीने छुड़ाए। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है?