Skip to main content

लाभ के लिए खजाना लुटने नहीं दूंगा', मुफ्त की रेवड़ियों को छोड़ अर्थव्यवस्था को सुधारने में जुटे CM सुक्खू

'लाभ के लिए खजाना लुटने नहीं दूंगा', मुफ्त की रेवड़ियों को छोड़ अर्थव्यवस्था को सुधारने में जुटे CM सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अब प्रदेश की अर्थव्यवस्था सुधारने में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकारों ने प्रदेश की संपदा लुटाकर आर्थिक हालत बिगाड़ दी है। मुख्यमंत्री सुक्खू सोमवार को जोगिंद्रा सहकारी बैंक के 100 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए छह माह का और समय लगेगा।

Himachal Weather News: हिमाचल के कई जिलों में हुई भारी बारिश, शिमला में भूस्खलन; लोगों ने भागकर बचाई जान

Himachal Weather News: हिमाचल के कई जिलों में हुई भारी बारिश, शिमला में भूस्खलन; लोगों ने भागकर बचाई जान

हिमाचल प्रदेश इन दिनों बाढ़ भूस्खलन और भारी बारिश की चपेट में है। सोमवार को हिमाचल के बिलासपुर कांगड़ा और मंडी में भारी बारिश हुई। वहीं शिमला में भूस्खलन होने की खबर है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बाढ़ और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं प्रदेश में कई ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली की सप्लाई बाधित रही।

स्कूलों में नल से साफ पानी पहुंचाने में देशभर में दूसरे स्थान पर हिमाचल, बिहार-झारखंड की हालत सबसे खराब

स्कूलों में नल से साफ पानी पहुंचाने में देशभर में दूसरे स्थान पर हिमाचल, बिहार-झारखंड की हालत सबसे खराब

स्कूलों में स्वच्छ जल पहुंचाने में हिमाचल प्रदेश का प्रदर्शन शानदार रहा है। हिमाचल प्रदेश 98.25 प्रतिशत स्कूल में साफी पानी की सप्लाई करने वाला राज्य बन गया है। साफ पानी पहुंचाने में पहले स्थान तमिलनाडु राज्य है। वहीं बिहार और झारखंड की हालत देशभर में सबसे खराब है। केंद्र ने राज्यों से स्थिती में सुधार लाने को कहा है।

Himachal Weather Update: बादल फटने और बाढ़ से एक सप्ताह में 500 करोड़ का नुकसान, आज भी भारी बारिश की चेतावनी

Himachal Weather Update: बादल फटने और बाढ़ से एक सप्ताह में 500 करोड़ का नुकसान, आज भी भारी बारिश की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों बाढ़ और बादल फटने से आफत मची हुई है। एक सप्ताह में बादल फटने और बाढ़ आने के कारण 500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बीते हफ्ते में बारिश कम हुई लेकिन नुकसान ज्यादा हुआ। इस महीने यानी अगस्त में अब तक 179 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Kolkata Murder Case: शिमला में आज भी हड़ताल पर डॉक्टर, ओपीडी सेवाएं ठप्प; इमरजेंसी वाले मरीजों को हो रहा इलाज

Kolkata Murder Case: शिमला में आज भी हड़ताल पर डॉक्टर, ओपीडी सेवाएं ठप्प; इमरजेंसी वाले मरीजों को हो रहा इलाज

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में डॉक्टर रेप-मर्डर मामले को लेकर शिमला में सोमवार को भी डॉक्टर हड़ताल पर रहे। शहर के सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं ठप्प रहीं। केवल इमरजेंसी वाले मरीजों का इलाज किया गया। ओपीडी बंद होने से मरीज काफी ज्यादा परेशान नजर आए। हड़ताल पर बैठे डॉक्टर पीड़िता को न्याय देने और प्रदेश के सभी अस्पातालों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

Cloud Burst in Himachal Pradesh: रामपुर में बादल फटने से बह गई सड़क, मंडी नहीं पहुंच सकी 7 लाख सेब की पेटियां

हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। प्रदेश में कई जगहों से बादल फटने और भूस्खलन की खबरें सामने आ रहीं हैं। वहीं तकलेच के पास सड़क बह जाने से नौ पंचायतों के बागवानों की सात लाख से अधिक सेब की पेटियां मंडी नहीं पहुंच सकी। राज्य को मानसून में अब तक 1140 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

शिमला। शिमला जिला के तहत रामपुर उपमंडल में शुक्रवार शाम बादल फटने से नाले में बाढ़ आने से सड़क बह गई है। रामपुर के डमराड़ी गांव के खोल्टी नाले में बादल फटने से बाढ़ आई थी।

Himachal News: 'संविधान की धज्जियां उड़ा रही है सुक्खू सरकार', भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सैजल ने बोला हमला

Himachal News: 'संविधान की धज्जियां उड़ा रही है सुक्खू सरकार', भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सैजल ने बोला हमला

हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर भाजपा के नेता लगातार जुबानी हमले कर रहे हैं। हिमाचल भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सैजल ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने सोलन में मेयर के चुनाव पर भी सवाल उठाया। डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश का चुनाव आयोग भी इस मामले में चुप हैं जो दुखदायी है।

Kolkata Doctor Murder Case: 'टीएमसी के शासन में बंगाल नर्क से भी बदतर बन चुका है', भाजपा नेताओं ने बोला हमला

Kolkata Doctor Murder Case: 'टीएमसी के शासन में बंगाल नर्क से भी बदतर बन चुका है', भाजपा नेताओं ने बोला हमला

हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने पश्चिम बंगाल में हुए घटना पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ममता बनर्जी की सरकार में महिलाओं पर हो रहे दुराचार पर चुप्पी साध रखी है। वहीं भाजपा के सांसद सुरेश कश्यप और विधायक सतपाल सत्ती ने भी टीएमसी औक कांग्रेस पर निशाना साधा।

Himachal Weather Update: रामपुर में बादल फटने से तबाही, 4 जिलों में बाढ़ की चेतावनी; 18 मार्ग बंद

Himachal Weather Update: रामपुर में बादल फटने से तबाही, 4 जिलों में बाढ़ की चेतावनी; 18 मार्ग बंद

Himachal Weather Update रामपुर में बादल फटने से तबाही मच गई। शुक्रवार दोपहर बाद करीब चार बजे से एनएच धंसना शुरू हो गया जिसके कारण यातायात बंद कर दिया है। सिरमौर जिला के तहत एनएच 707 सहित 117 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। शिमला में 68 मंडी में 14 कुल्लू में 13 कांगड़ा में 12 किन्नौर में तीन सिरमौर में चार सड़क बंद है।

Himachal News: विजिलेंस की टीम ने RTI कार्यकर्ता का वसूली करते हुए दबोचा, ऊना जिले के नंगड़ा का रहने वाला है आरोपी

Himachal News: विजिलेंस की टीम ने RTI कार्यकर्ता का वसूली करते हुए दबोचा, ऊना जिले के नंगड़ा का रहने वाला है आरोपी

Himachal Pradesh News हिमाचल प्रदेश के रहने वाले एक आरटीआई कार्यकर्ता को विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। आरटीआई कार्यकर्ता पर क्रशर मालिकों से जबरन वसूली करने का आरोप है। विजिलेंस की टीम ने उसे 25 लाख रुपये लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा है। वो क्रशर मालिकों को खनन के खिलाफ शिकायत करने की धमकी देता था।