होली पर स्पेशल ट्रेनों का तोहफा: दिल्ली–पंजाब से बिहार के लिए 6 अतिरिक्त रेलगाड़ियां,मुरादाबाद रूट को मिलेगी बड़ी राहत
होली पर स्पेशल ट्रेनों का तोहफा: दिल्ली–पंजाब से बिहार के लिए 6 अतिरिक्त रेलगाड़ियां,मुरादाबाद रूट को मिलेगी बड़ी राहत
मुरादाबाद: होली के त्योहार पर घर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। उत्तर भारत से बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए छह स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की गई है।
इनमें से पांच ट्रेनें दिल्ली और पंजाब से बिहार के विभिन्न स्टेशनों के बीच चलेंगी और मुरादाबाद मंडल से होकर गुजरेंगी।
ठाकुरद्वारा में होटल संचालक से मारपीट करने में दरोगा और सिपाही निलंबित
मुरादाबाद समाचार
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद): ठाकुरद्वारा में होटल संचालक से मारपीट करने में दरोगा और सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। दोनों पर होटल में ताेड़फोड़ और गाली गलाैच करने का आरोप है।
मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा में काशीपुर रोड स्थित होटल में देर रात पुलिस कर्मियों के तोड़फोड़ करने का वीडियो वायरल हो गया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने होटल संचालक से खाना मांगा लेकिन उसने बंद होने की बात कही। इससे नाराज होकर दरोगा और सिपाही ने होटल में घुसकर संचालक शारिक हुसैन व कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
- Read more about ठाकुरद्वारा में होटल संचालक से मारपीट करने में दरोगा और सिपाही निलंबित
- Log in to post comments
- 4 views
नुमाइश देखकर लौट रहे परिवार को कार ने मारी टक्कर, मौसी-भांजे की मौत; ननद-भाभी घायल
मुरादाबाद समाचार
मुरादाबाद: पाकबड़ा थानाक्षेत्र में विल्सोनिया इंटर कॉलेज के सामने शनिवार की शाम साढ़े सात बजे दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने नुमाइश देखकर लौट रहे एक परिवार के चार सदस्यों को टक्कर मार दी। चारों हवा में उछल कर सड़क पर गिर गए जिसमें शमीमजहां (45) और उनके भांजे अल्फेज (9) की मौत हो गई जबकि शमीमजहां की बहू आयशा और बेटी मुस्कान घायल हो गईं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ईरिक्शे पर पलटी ईंट से भरी ट्रैक्टर- ट्राॅली, दो लोगों की माैत, दो की हालत गंभीर
मुरादाबाद, बिलारी समाचार
बिलारी में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की माैत हो गई। उनकी पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। दोनों वाहनों को पुलिस ने जब्त
मुरादाबाद के बिलारी में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली का पहिया निकलने के बाद वह बेकाबू होकर सड़क से गुजर रहे ई-रिक्शा पर पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही ई-रिक्शा सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
यूपी पुलिस को मिले 34 डिप्टी एसपी, डीजी ट्रेनिंग ने ली परेड की सलामी
मुरादाबाद में 12 महीने के कठिन प्रशिक्षण के बाद 34 डिप्टी एसपी पासिंग आउट परेड के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हो गए। डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में आयोजित परेड की सलामी डीजी ट्रेनिंग तिलोत्तमा वर्मा ने ली। इन नए डिप्टी एसपी को अब लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का अवसर मिलेगा।
- Read more about यूपी पुलिस को मिले 34 डिप्टी एसपी, डीजी ट्रेनिंग ने ली परेड की सलामी
- Log in to post comments
- 7 views
नृत्य प्रशिक्षण के साथ समर कैंप का समापन
मुरादाबाद संभल समाचार
विभिन्न विषयों पर छात्र-छात्राओं में प्रस्तुत किए मॉडल
- Read more about नृत्य प्रशिक्षण के साथ समर कैंप का समापन
- Log in to post comments
- 3 views
हादसा: कैंटर से टकराई कार... रिटायर्ड शिक्षक समेत दो लोगों की मौत, मेरठ से दवा लेकर आ रहे थे घर
संभल समाचार
संभल में हसनपुर मार्ग पर कार सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकरा गई। इसमें सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक समेत दो लोगों की जान चली गई। पुलिस ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव लेकर घर चले गए।
नखासा थाना क्षेत्र के हसनपुर मार्ग पर हिंदूपुरा खेड़ा के नजदीक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकरा गई। इसमें हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के सिरसी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक खुर्शीद हैदर (75) और उनके साढ़ू अब्बास हैदर (65) की मौत हो गई। कार चला रहे खुर्शीद हैदर के बेटे गुलाब अब्बास घायल हुए हैं।
फ्लाइट सेवा स्थगित होने से बहुत घबरा गए हैं सैलानी; लेह-लद्दाख में फंसे मुरादाबाद के पर्यटक
मुरादाबाद समाचार
मुरादाबाद के पर्यटक हवाई सेवा बंद होने से लेह-लद्दाख में फंस गए हैं। अब उन्हें सड़क मार्ग से मनाली के रास्ते वापस लाने की तैयारी चल रही है। वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा की तैयारी भी प्रभावित हो रही है।
भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद जम्मू-कश्मीर की हवाई यात्रा स्थगित किए जाने से मुरादाबाद के पर्यटक भी लेह-लद्दाख में फंस गए हैं। ट्रैवल एजेंसी संचालकों ने अब उनकी सकुशल वापसी के लिए टैक्सी की व्यवस्था की है।
मुरादाबाद सोसाइटी में मर्डर: केमिकल कारोबारी की मां की हत्या, वारदात के बाद से नौकर गायब
मुरादाबाद समाचार
मुरादाबाद की सबसे पॉश और सुरक्षित मानी जाने वाली परंपरा सोसाइटी में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। केमिकल कारोबारी दयाशंकर रस्तोगी की कोठी में उनकी वृद्ध मां की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद से घर का नौकर लापता है। इससे संदेह गहराता जा रहा है। घटना सिविल लाइंस स्थित परंपरा कॉलोनी की है।
मुरादाबाद: मौलाना काब रशीदी बोले...ऑपरेशन सिंदूर से कलेजे को पहुंची ठंडक
अवधेश शर्मा
मुरादाबाद: पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में आर्मी की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर पर जमीयत उलमा ए हिंद ने प्रतिक्रिया दी है। जमीयत के लीगल एडवाइजर और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता मौलाना काब रशीदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से कलेजे को ठंडक पहुंची है। पाकिस्तान को इसका सबक भी मिल चुका है।
- Read more about मुरादाबाद: मौलाना काब रशीदी बोले...ऑपरेशन सिंदूर से कलेजे को पहुंची ठंडक
- Log in to post comments
- 3 views