हरियाणा नतीजों के बाद महाराष्ट्र में गरमाई सियासत, संजय राउत ने कांग्रेस पर साधा निशाना; MVA के CM फेस पर कही बड़ी बात
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि हरियाणा में अतिआत्मविश्वास के चलते ही पार्टी को हार मिली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सभी सहयोगियों को साथ लेकर चलना चाहिए था। राउत ने आगे कहा कि जम्मू और कश्मीर में भाजपा ने अनुच्छेद 370 को हटाया और उसी पर चुनाव लड़ा और यहां से उनका हारना एक बड़ा संदेश है।
शिरडी साईंबाबा ट्रस्ट को मिलने वाले गुप्त दान पर टैक्स लगेगा या नहीं? हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
शिरडी साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट को देश और दुनियाभर से आने वाले भक्त गुमनाम दान देते हैं। इस दान पर आयकर विभाग की छूट मिलेगी या नहीं इस पर बॉम्बे हाईकोर्ट का अहम फैसला आया है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा शिरडी साईंबाबा संस्थान गुप्त दान पर टैक्स छूट के लिए पात्र है। संस्थान महाराष्ट्र के शिरडी में प्रशासनिक निकाय है।
बेटे के साथ नाचते समय अचानक जमीन पर गिरे गरबा किंग, मौत का दिल दहला देने वाला Video वायरल
हार्ट अटैक से अचानक हो रही मौतों के मामले डराने वाले हैं। पिछले कुछ समय में ऐसी घटनाओं का सिलसिला लगातार बढ़ा है। अब पुणे में ऐसा ही एक हादसा हुआ है जहां अपने बेटे के साथ गरबा खेल रहे शख्स अचानक जमीन पर गिर जाते हैं और मौके पर ही उनकी मौत भी हो गई। पुणे में वह गरबा किंग के नाम से मशहूर था।
देश में अचानक हार्ट अटैक आने और उससे होने वाली मौतों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला वीडियो पुणे से वायरल हो रहा है, जहां गरबा किंग के नाम से मशहूर शख्स गरबा खेलते समय अचानक जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही मौत हो गई।
हरियाणा की जीत का महाराष्ट्र तक असर, उद्धव ठाकरे के बदल गए सुर
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। भाजपा 20 सीटें जीत चुकी है और 30 पर आगे है। इस चुनावी नतीजों का असर महाराष्ट्र की राजनीति तक दिख रहा है। चुनावी नतीजे देख शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के सुर बदल गए हैं।
मुंबई। हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भाजपा की बंपर जीत होती दिख रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। इस चुनावी नतीजों का असर महाराष्ट्र की राजनीति तक दिख रहा है। चुनावी नतीजे देख शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के सुर बदल गए हैं।
महाराष्ट्र में चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री ने थामा शरद पवार का हाथ; राउत बोले- शुभ संकेत
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। इस बीच भाजपा को एक झटका लगा है जहां एक पूर्व मंत्री पार्टी का दामन छोड़ शरद पवार के गुट वाली एनसीपी में शामिल हो गए। उन्हें शरद पवार की मौजूदगी में पार्टी में शामिल कराया गया। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि उनका आना एक शुभ संकते है चुनाव घोषित होते ही और भी लोग आएंगे।
इंदापुर। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल भाजपा छोड़ने के कुछ दिनों बाद सोमवार को शरद पवार के गुट वाले एनसीपी (शपा) में शामिल हो गए। पाटिल को पार्टी प्रमुख शरद पवार की मौजूदगी में एनसीपी (शपा) में शामिल किया गया
रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के अस्पताल में हुए भर्ती
उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। आज तड़के उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने पुष्टि की कि रतन टाटा को गंभीर हालत में रात करीब 1 बजे अस्पताल ले जाया गया। रतन टाटा को आईसीयू में भर्ती किया गया है।
मुंबई। उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। आज तड़के उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने पुष्टि की कि रतन टाटा को गंभीर हालत में रात करीब 1 बजे अस्पताल ले जाया गया।
पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे नरसिंहानंद, अब एक और FIR दर्ज
पुलिस के अनुसार पुजारी यति ने कथित तौर पर 29 सितंबर को गाजियाबाद में हिंदी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के अध्यक्ष की शिकायत के आधार पर ठाणे में मुंब्रा पुलिस ने 3 अक्टूबर को उनके खिलाफ मामला दर्ज किया। यति पर कई धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है।
ठाणे। पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद बुरे फंस गए हैं। यति के विवादित बयान को लेकर महाराष्ट्र में ठाणे पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
गर्ल्स हॉस्टल के खाने में निकली छिपकली, 50 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में करना पड़ा भर्ती
लातूर में गर्ल्स हॉस्टेल में रात्रि भोजन करने के बाद 50 छात्राओं की एकदम से तबीयत बिगड़ गई। फूड पॉइजनिंग के चलते सभी छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि छात्राओं ने रात में जो खाना खाया उसमें छिपकली पाई गई थी। घटना पूरनमल लाहोटी सरकारी पॉलिटेक्निक के छात्रावास में घटी जहां 324 छात्राएं हैं।
लातूर। महाराष्ट्र के लातूर में गर्ल्स हॉस्टेल में रात्रि भोजन करने के बाद 50 छात्राओं की एकदम से तबीयत बिगड़ गई। फूड पॉइजनिंग के चलते सभी छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि छात्राओं ने रात में जो खाना खाया उसमें छिपकली पाई गई थी।
भिवंडी के गोदाम में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रहा धुएं का गुबार
भिवंडी में एक गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही कम से कम छह दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास में जुट गई। यह घटना राज्य में मुंबई-नासिक हाईवे के पास हुई। गोदाम में भारी मात्रा में हाइड्रोलिक ऑयल कपड़े प्लास्टिक और केमिकल मौजूद थे। आग में पूरा गोदाम जलकर खाक हो गया।
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे स्थित भिवंडी में एक गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही कम से कम छह दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास में जुट गई। यह घटना राज्य में मुंबई-नासिक हाईवे के पास हुई।
महाराष्ट्र चुनाव से पहले बीजेपी को झटका, पार्टी छोड़ेंगे हर्षवर्धन पाटिल; बताया किस दल में होंगे शामिल
महाराष्ट्र बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल ने बड़ा एलान किया है। पाटिल ने कहा कि वह बीजेपी को छोड़ रहे हैं। साथ ही उन्होंने शरद पवार की एनसीपी में शामिल होने की घोषणा की है। पाटिल बारामती लोकसभा क्षेत्र में आने वाली इंदापुर विधानसभा सीट से चार बार विधायक रह चुके हैं। हाल ही में उन्होंने शरद पवार से मुलाकात भी की थी।
मुंबई। महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। राज्य के पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता हर्षवर्धन पाटिल पार्टी छोड़ने वाले हैं। पाटिल ने शुक्रवार को खुद बीजेपी छोड़ने का एलान किया है