टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से होगी टक्कर
टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से होगी टक्कर
बारामती पुणे विमान हादसा: दु:खद उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन
महाराष्ट्र समाचार
- Read more about बारामती पुणे विमान हादसा: दु:खद उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन
- Log in to post comments
- 3 views
बारिश ने थामी मुंबई मोनोरेल की रफ्तार... एलिवेटेड ट्रैक पर फंसी, यात्रियों को क्रेन से उतारा गया
मुंबई में पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है जिसके कारण शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। मंगलवार शाम को मैसूर कॉलोनी गेट के पास मुंबई मोनोरेल पटरी से उतर गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार मोनोरेल में बिजली आपूर्ति की समस्या के कारण यह हादसा हुआ। MMRDA की टीम जल्द से जल्द स्थिति को सामान्य करने की कोशिश कर रही है।
'...तो क्या चुनाव आयुक्त इनसे भी ऊपर हो गए?', वोटर लिस्ट विवाद के बीच उद्धव ठाकरे ने ऐसा क्यों कहा?
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप लगाने के बाद चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयुक्त पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या चुनाव आयोग राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट से भी ऊपर है? उन्होंने राहुल गांधी द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेने की बात कही।
शराब और शबाब... पुणे में रेव पार्टी में छापामारी, एकनाथ खडसे के दामाद समेत 7 लोग हिरासत में
पुणे पुलिस ने एक अपार्टमेंट में छापा मारकर ड्रग्स हुक्का और शराब जब्त की और सात लोगों को हिरासत में लिया जिनमें एकनाथ खडसे के दामाद प्रांजल खेवलकर शामिल हैं। पुलिस ने खराडी इलाके में स्थित एक स्टूडियो अपार्टमेंट पर गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा और गांजा शराब और हुक्का जैसे मादक पदार्थ जब्त किए।
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस ने रविवार तड़के एक अपार्टमेंट में चल रही पार्टी में छापा मारकर ड्रग्स, हुक्का और शराब जब्त की। इसके साथ ही सात लोगों को हिरासत में लिया, जिसमें महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे के दामाद भी शामिल हैं।
हाईकोर्ट के फैसले को SC में चुनौती, लेकिन ATS की ये गलतियां पड़ेंगी भारी
महाराष्ट्र सरकार ने 2006 के मुंबई ट्रेन विस्फोट कांड में उच्च न्यायालय के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। अदालत ने एटीएस की जांच में कई खामियां पाईं जैसे कॉल डिटेल रिकॉर्ड पेश न करना और इकबालिया बयानों में कट-पेस्ट तकनीक का इस्तेमाल करना। बचाव पक्ष ने इन्हीं गलतियों पर ध्यान केंद्रित किया।
- Read more about हाईकोर्ट के फैसले को SC में चुनौती, लेकिन ATS की ये गलतियां पड़ेंगी भारी
- Log in to post comments
- 3 views
मुंबई में बड़ा हादसा टला; लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान, फटे तीनों टायर
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारी बारिश के बीच एअर इंडिया का एक विमान रनवे से फिसल गया। लैंडिंग के दौरान हुए इस हादसे में विमान के तीनों टायर फट गए और वह कीचड़ भरे इलाके में चला गया। विमान मेन रनवे 27 से 16-17 मीटर दूर जाकर टैक्सीवे पर रुका। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार सुबह भारी बारिश के बीच एक दिल दहला देने वाला हादसा होते-होते बचा।
फडणवीस के ऑफर के बाद उद्धव ने की मुलाकात, क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला?
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सत्तापक्ष में आने का ऑफर दिया था। फडणवीस ने मजाकिया लहजे में कहा कि 2029 तक उनके विपक्ष में आने की कोई संभावना नहीं है इसलिए उद्धव ठाकरे चाहें तो सत्तापक्ष में आ सकते हैं लेकिन इसके लिए कुछ अलग तरीके से सोचना होगा। इसके बाद दोनों नेताओं ने मुलाकात की है।
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बीते दिन पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को सत्तापक्ष में आने का ‘ऑफर’ दिया था। इसके बाद दोनों नेताओं ने गुरुवार यानी 17 जुलाई को मुलाकात की है।
'देखिए उद्धव जी; अगर आप इधर आना चाहते हैं तो...', उद्धव को विधान परिषद में फडणवीस ने दिया खुला ऑफर
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को साथ आने का निमंत्रण देकर राजनीतिक गलियारों में अटकलों को तेज कर दिया है। विधान परिषद में फडणवीस ने ठाकरे से कहा कि वे चाहें तो पक्ष में आ सकते हैं। ठाकरे ने इसे मजाक बताया लेकिन इस घटना ने पुराने सहयोगियों के पुनर्मिलन की संभावनाओं को फिर से चर्चा में ला दिया है।
'मुझे गद्दार कहा, बाहर मिल तुझे देखता हूं...'; विधान परिषद में भिड़े शिंदे और उद्धव गुट के नेता
महाराष्ट्र विधान परिषद में शिवसेना (यूबीटी) सदस्य अनिल परब द्वारा मंत्री शंभूराज देसाई को गद्दार कहने पर तीखी बहस हुई। यह विवाद मराठी भाषी लोगों को आवास सुरक्षा प्रदान करने पर था। देसाई ने बताया कि परब ने उन्हें धमकी भी दी जिसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) के विधान परिषद सदस्य अनिल द्वारा द्वारा महाराष्ट्र के मंत्री शंभूराज देसाई को ‘गद्दार’ कहने पर आज विधान परिषद में काफी देर तक तीखी बहस चलती रही। यह टकराव मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्र में मराठी भाषी लोगों को आवास के लिए कानूनी सुरक्षा प्रदान करने पर चल रही बहस के दौरान हुआ।