Skip to main content

बरेली: पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को गरिमामय विदाई, SSP ने दी शुभकामनाएं

बरेली समाचार 

बरेली: जनपद बरेली की पुलिस लाइन में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस के उन अधिकारी एवं कर्मचारियों के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिन्होंने अपने दीर्घ, समर्पित और अनुकरणीय सेवाकाल के उपरांत स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति अथवा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से अवकाश प्राप्त किया। समारोह में सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

बरेली: तेजाब हमले के दोषी को 20 साल की सजा, अदालत का सख्त फैसला

बरेली समाचार

डॉक्टर के बेटे-बेटी पर फेंका था तेजाब, इज्जतनगर थाना क्षेत्र की घटना

बरेली। तेजाब हमले जैसे जघन्य अपराध पर सख्ती दिखाते हुए अदालत ने बड़ा और कड़ा फैसला सुनाया है।

इज्जतनगर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के बेटे और बेटी पर तेजाब फेंकने के मामले में आरोपी युवांश को अदालत ने दोषी करार देते हुए 20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। यह घटना 26 सितंबर 2023 की बताई जा रही है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया था।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपी युवांश ने रंजिश और निजी कारणों के चलते डॉक्टर की बेटी और बेटे पर तेजाब से हमला किया था।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) पर किसानों का अडिग संकल्प: सत्याग्रह 14वें दिन

बरेली समाचार 
बरेली आज चौकी चौराहा स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पार्क पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी  की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) पर किसानों का अडिग संकल्प: सत्याग्रह 14वें दिन में प्रवेश, संघर्ष और तेज होगा
आज 30 जनवरी 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) के अवसर पर गांधी पार्क चौकी चौराहा, बरेली पर चल रहे अनिश्चितकालीन सत्याग्रह एवं धरना प्रदर्शन को ठीक 14 दिन पूरे हो गए हैं।

बरेली:आज का राशिफल (31 जनवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

शनिवार,31 जनवरी 2026
मेष राशि
आज आपको अपने कामों को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा। आपके बिजनेस में कोई डील लटक सकती है, जो बाद में आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं। आप अपने घर परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर किसी बाहरी व्यक्ति से बातचीत न करें। आप परिवार में बड़े सदस्यों के साथ समय बिताएंगे, जिससे आप लोगों के बीच रिश्ते भी बेहतर रहेंगे। संतान के मनमाने व्यवहार को लेकर आप परेशान रहेंगे।
 
वृषभ राशि

बरेली बलवा: पेट्रोल बम, तेजाब और पथराव… बलवे की FSL रिपोर्ट ने खोली खौफनाक साजिश, मौलाना तौकीर रजा की अब और बढ़ीं मुश्किलें

बरेली हिंसा में पुलिस पर एसिड अटैक की हुई पुष्टि! FSL रिपोर्ट से मची सनसनी, एक दर्जन से ज्यादा जवान हुऐ थे घायल

बलवा नहीं, सुनियोजित हमला था! FSL रिपोर्ट ने किया बड़ा खुलासा—पुलिस पर फेंके गए पेट्रोल बम और तेजाब

बरेली समाचार 

डायल 112 पर लूट की झूठी सूचना, 24 घंटे में खुला मामला; ई-रिक्शा बरामद

बरेली समाचार 

डायल 112 पर फर्जी लूट की कॉल, सीसीटीवी जांच में पकड़ा गया सफ़ेद झूठ

तमंचे की नोंक पर लूट की कहानी निकली फर्जी, ई-रिक्शा मालिक ही निकला आरोपी

बरेली। थाना शाही पुलिस ने डायल 112 पर दर्ज लूट की सूचना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है। जांच में सामने आया कि लूट की कहानी पूरी तरह मनगढ़ंत थी। पुलिस ने सूचनाकर्ता के कब्जे से ही ई-रिक्शा और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।

बिजली कनेक्शन के नाम पर 20 हजार की घूस लेते जेई दबोचा, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई

बिल जमा कैंप बना रिश्वतखोरी का अड्डा, रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ विद्युत विभाग का इंजीनियर

बरेली समाचार 

बरेली: बिजली कनेक्शन के नाम पर अवैध वसूली का खेल खेल रहे विद्युत विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई गुरुवार को ग्राम रसुस्पुर बिलहरी में आयोजित बिजली बिल जमा कैंप के दौरान की गई, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया।

आधार कार्ड की त्रुटि SIT गठन की मांग को लेकर गरीब शक्ति दल का जोरदार आंदोलन

 

आधार कार्ड की त्रुटियों से बढ़ रहा अपराध: SIT गठन की मांग को लेकर गरीब शक्ति दल का जोरदार आंदोलन

बरेली समाचार

फर्जी और त्रुटिपूर्ण आधार पहले दुरुस्त हों, फिर अनिवार्यता लागू हो राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन

बरेली। भारत में बढ़ते अपराधों के पीछे आधार कार्ड की फर्जीवाड़ा और गंभीर त्रुटियों को बड़ा कारण बताते हुए गरीब शक्ति दल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को बरेली जिला मुख्यालय पर बुलंद आवाज में आंदोलन किया।

इस दौरान संगठन की ओर से राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया।

उ०प्र० मे प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी, कई जिलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलने के संकेत

यूपी में जल्द आएगी 3 से 4 PCS अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट, बरेली सिटी मजिस्ट्रेट बदले जाएंगे

लखनऊ/बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक राज्य में 3 से 4 पीसीएस (PCS) अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जल्द जारी हो सकती है। यह सूची किसी भी समय सामने आ सकती है, जिसे लेकर प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है।