Skip to main content

आज का राशिफल (02 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

सोमवार,02 फरवरी 2026
मेष राशि
आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपने किसी काम को लेकर यदि लंबे समय से परेशान थे, तो वह भी पूरा हो सकता है। जीवनसाथी से चल रही अनबन भी बातचीत के जरिए दूर होगी और आप दोनों एक-दूसरे के साथ समय बिताएंगे, जिससे आप अपने आगे के भविष्य को लेकर भी बातचीत करेंगे। राजनीति में कदम बढ़ा रहे लोगों को कोई नया पद मिल सकता है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

वृषभ राशि

बरेली: कांग्रेस की चौपाल में 'मनरेगा बचाओ संग्राम' पर चर्चा

बरेली समाचार
बरेली: कांग्रेस की चौपाल में 'मनरेगा बचाओ संग्राम' पर चर्चा 
फरीदपुर: 1फरवरी कांग्रेस पार्टी द्वारा रामगंगा किनारे के गांव ग्राम धीरपुर नवदिया में 'मनरेगा बचाओ संग्राम' चौपाल का आयोजन किया गया; जिसकी अगुवाई जिला सचिव राजेश यादव एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कमर गनी ने की।

काग़ज़ों में सजा बजट,भाषणों में विकास रहा,पर खेत का किसान,हाथ का मज़दूर फिर उदास रहा

बरेली समाचार 
स्थान: गांधी पार्क, चौकी चौराहा, बरेली, उत्तर प्रदेश
काग़ज़ों में सजा बजट,भाषणों में विकास रहा,पर खेत का किसान,हाथ का मज़दूर फिर उदास रहा
केंद्रीय बजट 2026–27 पर किसान सत्याग्रह की प्रतिक्रिया में चर्चा करते हुए दिनेश दद्दा महानगर अध्यक्ष कांग्रेस ने कहा कि 
आज संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 ने देश के अन्नदाता किसानों, मेहनतकश मजदूरों, आदिवासी समाज और ग्रामीण भारत की जड़ों को छूने वाली मूल समस्याओं का समाधान करने में पूरी तरह असफल रहा है।
डा हरीश गंगवार ने कहा कि 

बरेली: केंद्रीय बजट उद्योगपतियों को समर्पित ,आम लोगों को निराशा: कांग्रेस उ०प्र० प्रवक्ता डॉ के० बी० त्रिपाठी (गुरुजी)

बरेली समाचार
बरेली: आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पूर्व महापौर प्रत्याशी डॉ के० बी० त्रिपाठी गुरु जी ने केंद्रीय बजट पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसको पूरी तरह से बड़े उद्योगपतियों का बजट बताया ।

प्रदेश प्रवक्ता डॉ के० बी०  त्रिपाठी गुरु जी ने कहा कि देश के लोगों को इस बजट से बहुत उम्मीदे थी लेकिन उनके हाथ निराशा लगी ।

बजट से जो उम्मीदें थी वह सब धराशाई,कहां बजट पूरी तरह निराशाजनक: कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी

बरेली समाचार 

बरेली: आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा असफाक सकलैनी ने केंद्रीय बजट पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसको पूरी तरह से निराशाजनक बताया ।

जिला अध्यक्ष मिर्जा असफाक सकलैनी ने कहा कि देश के लोगों को इस बजट से बहुत उम्मीदे थी लेकिन आज सब धराशाई हो गई आम आदमी, व्यापारी ,मध्यवर्गीय , महिलाओं,  बेरोजगार युवाओं, बुजुर्गों ,छात्र-छात्राओं सभी के हाथ निराशा लगी ।

400 बड़े बकायेदारों की संपत्तियों को कुर्क करने की तैयारी

बरेली समाचार 

बरेली: नगर निगम का संपत्ति कर विभाग 400 बड़े बकायेदारों के बैंक खातों की डिटेल जुटा रहा है। सभी को नोटिस देकर संपत्तियों के कुर्क करने और बैंक खाते को सीज करने की योजना बनाई जा रही है, ताकि बकाया टैक्स वसूल किया जा सके।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने बताया कि बकाया कर न चुकाने वाले यह संपत्ति जोन एक से लेकर जोन चार में शामिल हैं। रिकार्ड के अनुसार इन 400 बड़े बकायेदारों पर 33 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है। इन्हें रकम जमा कराने को नोटिस जारी किया जा रहा है।

बरेली: बीडीए ने भूखंडों की नीलामी में 80 करोड़ से अधिक कमाए

बरेली समाचार 

बरेली: रामगंगा नगर आवासीय योजना में खुद के सपनों का घर और कारोबार बसाने के लिए लोग बड़ी संख्या में भूखंड खरीदने उमड़ पड़े। बीडीए कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से शुरू हुई नीलामी रात 10 बजे तक चली। नीलामी में बीडीए ने 80 करोड़ की आय प्राप्त की। नीलामी के बाद बीडीए उपाध्यक्ष ने सभी आवंटियों से शहर के विकास में सारथी बनने के लिए प्रेरित किया।

बरेली: 20 हजार के लिए पत्नी ने गला दबाकर की पति की हत्या, दो महीने पहले हुई थी शादी

बरेली समाचार 

 बरेली जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गिरजाशंकर कॉलोनी, कैलाशपुरम में रहने वाले एक नवविवाहित युवक की हत्या कर दी गई. हैरानी की बात यह है कि इस हत्या की घटना को किसी और नहीं बल्कि, उसकी पत्नी ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर अंजाम दिया.पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया है.