Skip to main content

मुख्य चुनाव आयुक्त के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैडिंग, खराब मौसम बना वजह

उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। जिससे हड़कंप मच गया। खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर को रालम में उतारा गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं। हेलीकॉप्टर को एक खेत में सफलतापूर्वक उतारा गया। वहीं इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में चर्चा का माहौल गर्म रहा।

उत्तराखंड में स्‍कूटी पार्किंग को लेकर मुस्लिम व हिन्दू व्यापारी के बीच मारपीट के बाद बवाल, धारा 163 लागू

उत्तराखंड के गौचर में एक मुस्लिम और हिंदू व्यापारी के बीच वाहन पार्किंग को लेकर मामूली विवाद मारपीट में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने मुस्लिम पक्ष के तीन नामजद सहित 70-80 अज्ञात के विरुद्ध गाली-गलौच मारपीट और बलवा की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए धारा 163 लागू कर दी है।

गौचर: हिंदू और मुस्लिम व्यापारी के बीच स्कूटी पार्किंग को लेकर मंगलवार को पहले मामूली विवाद हुआ फिर जमकर मारपीट हो गई। इसके बाद बाजार से लेकर पुलिस चौकी तक जमकर हंगामा हुआ।

सरोवर नगरी में शरदकालीन सीजन परवान पर, शीतकालीन तैयारी शुरू

नवरात्र वीकेंड पर सरोवरनगरी का पर्यटन कारोबार चरम पर रहा।नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ के साथ ही शीतकालीन सीजन की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। शरदकालीन सीजन में पर्यटकों की आमद से कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं। शीतकाल में बर्फबारी की उम्मीद के साथ ही होटल व्यवसायी आकर्षक पैकेज के साथ पर्यटकों को लुभाने की तैयारी में जुटे हैं।

CM Dhami का एलान, उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के दिन लागू होगा समान नागरिक संहिता कानून

उत्तराखंड में राज्य स्थापना दिवस के दिन 9 नवंबर से समान नागरिक संहिता कानून लागू होगा। उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा। राज्य सरकार प्रवासी उत्तराखंडियों को वापस बुलाकर यहां उद्योगों की स्थापना कर रोजगार सृजन में उनका सहयोग लेगी। सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार पलायन को रोकने के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड में राज्य स्थापना दिवस के दिन नौ नवंबर से राज्य में समान नागरिक संहिता कानून लागू होगा। उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य होगा।

हल्द्वानी में आज रूट डायवर्जन, प्लान देखकर घर से निकलें

हल्द्वानी में श्रीराम राज्याभिषेक शोभा यात्रा और राम-भरत मिलाप कार्यक्रम के चलते रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। दोपहर दो बजे से शोभा यात्रा की समाप्ति तक यह प्लान प्रभावी रहेगा। ओके होटल से पटेल चौक तक वाहनों की नो एंट्री रहेगी। एसपी क्राइम हरबंस सिंह ने लोगों से सहयोग की अपील की है। इस खबर में आपको डायवर्जन प्लान की पूरी जानकारी मिलेगी।

उत्तराखंड में मालगाड़ी को बेपटरी करने की साजिश, रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला एलपीजी सिलेंडर; टला बड़ा हादसा

उत्तराखंड में रेलवे ट्रैक पर साजिश का खुलासा हुआ है। रुड़की के पास रेलवे ट्रेक पर पांच लीटर का एलपीजी गैस सिलेंडर पड़ा मिला। मालगाड़ी के गुजरने के दौरान सिलेंडर रेलवे ट्रेक पर मिला। जिस कारण रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की गई। सिलेंडर खाली थी। पुलिस जांच में जुट गई है।

चारधाम यात्रा 2024: दशहरे पर घोषित हुई बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि, अब दर्शन के लिए बस एक माह

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित हो गई है। आज विजय दशमी के अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम मंदिर परिसर में पंचाग गणना पश्चात समारोहपूर्वक तय की गयी। इस बार 17 नवंबर को रात 9 बजकर 7 मिनट पर विधि-विधान के साथ कपाट बंद किए जाएंगे। अब तक 11 लाख से अधिक श्रद्धालु बदरीनाथ धाम पहुंच चुके हैं। 

गोपेश्वर। दशहरे के मौके पर बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित कर दी गई है। आगामी 17 नवंबर को रात नाै बजकर सात मिनट पर विधिविधान के कपाट साथ बंद होंगे।

मद्महेश्वर पांडवसेरा नंदीकुंड ट्रैकिंग रूट खतरनाक होने के बावजूद ट्रैकरों की पहली पसंद, यहां खुद उगते हैं धान

मद्महेश्वर पांडवसेरा नंदीकुंड ट्रैकिंग रूट खतरनाक होने के बावजूद ट्रैकरों की पहली पसंद है। इस ट्रैक पर ट्रैकरों के लापता होने और दुर्घटना की घटनाएं अक्सर होती रही हैं। अब वन विभाग ने ट्रैकरों के मेडिकल का बारिकी से परीक्षण करने और ट्रैकरों के साथ जाने वाले गाइड के पास कुशल प्रशिक्षण अनुभव होने के बाद ही अनुमति देने का निर्णय लिया है।

उत्तराखंड: नए भू-कानून में संभव नहीं होगी नियमों की अनदेखी, उल्लंघन हुआ तो बचना मुश्किल

उत्तराखंड सरकार नए भू-कानून के साथ भूमि खरीद-बिक्री में होने वाली अनियमितताओं पर लगाम लगाने जा रही है। प्रस्तावित कानून में तकनीक का इस्तेमाल कर नियमों के उल्लंघन पर नजर रखी जाएगी। वर्तमान भू-कानून के उल्लंघन के मामलों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने सभी जिलों से भूमि कानूनों के उल्लंघन का विवरण मांगा है। नए कानून में इनको दूर करने का प्रावधान होगा।

पहली बार भारतीय महिला ने Mount Cho Oyu पर फहराया तिरंगा, अकेले पूरा किया अभियान

Mount Cho Oyu कुमाऊं की बेटी शीतल राज ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। उन्होंने माउंट चो ओयू पर तिरंगा फहराया है। वह माउंट चो ओयू फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। शीतल राज इससे पहले माउंट एवरेस्ट माउंट अन्नपूर्णा व माउंट कंचनजंघा समेत हिमालय की कई चोटियों में सफल आरोहण कर चुकी हैं।

नैनीताल। विश्व की सबसे ऊंची माउंट एवरेस्ट चोटी समेत अन्य चोटियों में तिरंगा लहराने वाली कुमाऊं की बेटी शीतल राज ने एक बार फिर कमाल किया है। उन्होंने विश्व की छठी नंबर की चोटी माउंट चो ओयू पर फतह हासिल कर प्रदेश ही नहीं देश का भी नाम रोशन किया है।