कमाऊ पत्नी ने पति को इंजीनियर बनाया, अब कर दी बेवफाई; यूपी की ज्योति मौर्या जैसा मामला
एक चौंकाने वाले मामले में शेखपुरा की एक महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जिसने उसकी कमाई से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उसे छोड़ दिया। पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसका पति अब उसे पत्नी मानने से भी इनकार कर रहा है। महिला हेल्पलाइन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए बुलाया है।
Alert in UP: संभल से लेकर अयोध्या तक 6 दिसंबर को यूपी में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस; ड्रोन से निगरानी
Alert in UP: संभल से लेकर अयोध्या तक 6 दिसंबर को यूपी में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस; ड्रोन से निगरानी
संभल से अयोध्या और मथुरा तक यूपी अलर्ट मोड पर है। संभल में जामा मस्जिद सर्वे को लेकर हुई हिंसा के बाद पुलिस ने थ्री लेयर सुरक्षा लागू की है। अयोध्या में 6 दिसंबर के बाबरी विध्वंस की पूर्व संध्या पर अतिरिक्त निगरानी बढ़ाई गई है। मथुरा में शाही मस्जिद ईदगाह में जलाभिषेक की घोषणा के चलते सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। काशी-प्रतापगढ़ में भी निगरानी तेज है।
Badaun News: मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल से कूदकर मरीज ने दी जान, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल से एक मरीज ने छलांग लगाकर जान दे दी। घटना के बाद कॉलेज में हड़कंप मच गया। मरीज के परिजनों ने इलाज में लापरवाही और देखरेख न करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद न तो मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य पहुंचे और न सीएमएस।
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज की चौथी मंज़िल से कूदकर मरीज ने जान दे दी। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया। घटना के बाद न मौके पर प्राचार्य थे और न ही सीएमएस थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है
बुलंदशहर में नकली दूध-पनीर की फैक्ट्री का भंडाफोड़, केमिकल से दो मिनट में बनाते थे माल, दिल्ली-नोएडा में सप्लाई
एसडीएम ने नकली पनीर बनाने वालों को भेजा जेल खुर्जा एसडीएम दुर्गेश सिंह ने अगौरा अमीरपुर में केमिकल से नकली पनीर व दूध तैयार करने वाले नफीस पुत्र शमीम खान फिरोज पुत्र रसीद व सगीर अहमद पुत्र शाहिद खान निवासी अगौरा कोतवाली खुर्जा देहात को शांतिभंग में जेल भेज दिया है। करीब 20 लाख का केमिकल बरामद किया गया है।
बुलंदशहर। जिले में केमिकल से दूध व पनीर बनाने का राजफाश हुआ है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग व प्रशासन की संयुक्त टीम ने गुरुवार दोपहर शहर के स्याना रोड पर केमिकल गोदामों पर छापेमारी की। टीम ने 20 लाख रुपये से अधिक का केमिकल बरामद किया है
'संभल और बांग्लादेश की घटना एक जैसी, दोनों घटनाओं में शामिल लोगों का DNA एक', अयोध्या में बोले सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अयोध्या में रामकथा पार्क में रामायण मेला का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल हिंसा पर बड़ा बयान दिया। योगी ने कहा संभल और बांग्लादेश की घटना एक जैसी है। दोनों घटनाओं में शामिल लोगों का डीएनए एक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके बाद हनुमानगढ़ी एवं रामजन्मभूमि पहुंच दर्शन-पूजन करेंगे।
यूपी में चुनाव को लेकर फिर गरमाई सियासत, बागियों ने बढ़ाई सपा-भाजपा की टेंशन; शिवपाल का करीबी भी शामिल
पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए नामांकन के साथ ही चुनावी माहौल गरमा गया है। भाजपा से पूर्व अध्यक्ष प्रेमलता सिंह और सपा से पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार सिंह ने पर्चा दाखिल किया है। वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष मिश्र और पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता निर्दल चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। शिवपाल यादव के करीबी सपा नेता विनोद पांडेय भी निर्दल अपना भाग्य आजमाना चाहते हैं।
सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने यूपी कॉलेज से छोड़ा अपना दावा, बताई ये वजह
सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने यूपी कॉलेज की जमीन पर से अपना दावा छोड़ दिया है। 2018 में जारी दावे की नोटिस को 18 जनवरी 2021 को निरस्त कर दिया गया है। अब कोई भी कार्यवाही वक्फ बोर्ड के कार्यालय में प्रचलित नहीं है। मंगलवार को छात्रों ने हनुमान चालीसा पढ़ कर विरोध जताया था। इस दौरान कई छात्रों की गिरफ्तारी भी हुई थी।
Sambhal Violence: राहुल गांधी गाजीपुर बॉर्डर से वापस लौटे, पढ़िए पूरे घटनाक्रम की 10 बड़ी बातें
Sambhal Violence संभल में सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद राहुल गांधी को जिले में प्रवेश करने से रोक दिया गया है। प्रियंका गांधी भी उनके साथ थीं। अखिलेश यादव ने भी इस घटनाक्रम पर टिप्पणी की है। जानकारी के लिए बता दें कि संभल में बवाल के बाद जिलाधिकारी ने बाहरियों के प्रवेश पर रोक लगाई हुई है।
दिल्ली जा रहे राकेश टिकैत को पुलिस ने रोका, टप्पल थाना लेकर पहुंची; बड़ी संख्या में पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता
Kisan Andolan दिल्ली सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को टप्पल में पुलिस ने रोक दिया है। राकेश क्षेत्रीय नेता के नूरपुर स्थित आवास में रुके हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान नेता तालान को नजरबंद कर दिया। राकेश टिकैत को भी जाने नहीं दिया।
संभल पर सियासी संग्राम, गाजीपुर बॉर्डर पर रोका गया राहुल-प्रियंका का काफिला; कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प; Live अपडेट्स
संभल में जामा मस्जिद में हो रहे सर्वे के दौरान बवाल हो गया था। जहां भीड़ में शामिल उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव फायरिंग कर दी थी। ऐसे में चार लोगों की मौत हो गई थी। बवाल के दौरान मारे गए लोगोंं से मिलने के लिए रायबरेली से सांसद राहुल गांधी संभल जाना चाहते हैं उनका काफिला गाजीपुर बॉर्डर पर रोक दिया गया है।