Gyanvapi Case: मां श्रृंगार गौरी के दर्शन समेत सात मुकदमों की सुनवाई 21 दिसंबर को होगी
ज्ञानवापी विवाद में मां श्रृंगार गौरी के नियमित दर्शन-पूजन की मांग समेत सात मुकदमों की सुनवाई शनिवार यानी 7 दिसंबर को हुई। जिला जज ने सभी मामलों में अगली सुनवाई के लिए 21 दिसंबर की तिथि तय की। बता दें कि 2021 में पांच महिलाओं ने ज्ञानवापी मस्जिद के बगल में बने श्रृंगार गौरी मंदिर में रोजाना पूजा-पाठ की मांग की थी।
झांसी में युवक ने पुल से गोवा एक्सप्रेस ट्रेन पर लगाई छलांग, धू-धूकर जलने लगा; मची अफरातफरी- Video
रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की रात उस समय अफरातफरी मच गई जब प्लेटफर्म नंबर एक पर गोवा एक्सप्रेस के आते ही एक युवक पुल से इंजन पर कूद गया। युवक हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर धू-धूकर जलने लगा और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इंजन पर पड़े युवक को शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।
झांसी। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब प्लेटफर्म नंबर एक पर गोवा एक्सप्रेस के आते ही एक युवक पुल से इंजन पर कूद गया। युवक हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर धू-धूकर जलने लगा और उसकी मौत हो गई।
अखाड़ों का संसार: मुखिया भंडारी बाबा अखाड़े के अन्नदाता, अनुमति बिना नहीं जलता चूल्हा
मुखिया भंडारी उनके साथ संतों की दिनचर्या अत्यंत कठिन है। भोर में तीन बजे जगकर स्नान पूजन के बाद काम में जुट जाते हैं। सर्वप्रथम समस्त संतों के लिए नाश्ता बनाते हैं। उसके बाद भोजन बनाने का काम आरंभ होता है। जो भी बनता है उसे अखाड़े के आराध्य को अर्पित करने के बाद संतों में वितरित किया जाता है। रात में सबको भोजन कराने के बाद सोना पड़ता है।
पूर्व पाक PM लियाकत अली खान के परिवार की जमीन शत्रु संपत्ति घोषित, मुजफ्फरनगर में है एक मस्जिद और चार दुकानें
मुज़फ्फरनगर में रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक मस्जिद और चार दुकानों वाली ज़मीन को शत्रु संपत्ति घोषित किया गया है। यह ज़मीन पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान के परिवार के नाम है। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के संजय अरोड़ा ने इसकी शिकायत की थी। प्रशासन ने जमीन पर कब्जा लेने के लिए नोटिस जारी किया है।
UP Police के सिपाही ने सेल्समैन को दी एनकाउंटर की धमकी, एसपी ने लाइन हाजिर कर सीओ कैराना को सौंपी जांच
कैराना में एक पुलिसकर्मी द्वारा युवक को एनकाउंटर की धमकी देने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि 21 नवंबर को मारपीट के मामले में दर्ज रिपोर्ट के बाद अगले दिन सिपाही आरोपित को लेने गया था। इस दौरान विवाद हो गया था। एसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।
UP News: गोरखपुर में दीवार गिरने के बाद मची चीख पुकार, परिवार में कोहराम; तस्वीरों में देखें पूरा हाल
गोरखपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ जब नगर निगम के मजदूर नाले के निर्माण कार्य में लगे थे। अचानक गहरे नाले की वजह से बगल में स्थित विद्युत उपकेंद्र की दीवार गिर गई और पांच मजदूर मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों ने बिना डर के मलबे को हटाकर मजदूरों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। हादसे में घायल मजदूरों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
Gorakhpur Accident: गोरखपुर हादसे पर CM योगी ने जताया दुख, तस्वीरें देख कांप उठेगी रूह
गोरखपुर में हुए सड़क हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। हादसे में पिता और दो बेटियों सहित पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि पत्नी और एक बेटा घायल हैं। सीएम योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने और उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
गायत्री मंत्र पढ़कर मौलाना तौकीर रजा ने दिया सद्भावना का संदेश, कहा- 'सरकार अनुमति दे तो बांग्लादेश जाने को तैयार
'मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि वह हिंदुओं से उनके धर्म के अनुसार आचरण करने के लिए कहते हैं और शिनाख्त छिपाना गलत है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार के मामले में उन्होंने कहा कि यह गलत है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हस्तक्षेप करना चाहिए। मौलाना ने कहा कि अगर सरकार अनुमति दे तो वह बांग्लादेश जाकर वहां के मुसलमानों को समझाने के लिए तैयार हैं।
लिफ्ट में पैर फंसने पर 45 मिनट तक उल्टी लटकी रही महिला, दरवाजा खुलते ही हो गई खामोश; आखिर ये सब हुआ कैसे?
मेरठ के कैपिटल अस्पताल में एक दर्दनाक हादसे में प्रसव के बाद उपचार करा रही महिला करिश्मा की लिफ्ट में पैर फंसने से मौत हो गई। 45 मिनट तक महिला लिफ्ट के अंदर उल्टी लटकी रही। पुलिस और दमकल विभाग ने कटर और लकड़ी की बल्लियों की मदद से लिफ्ट का दरवाजा खोला लेकिन तब तक महिला की हालत गंभीर हो चुकी थी।
एक पंथ दो काज: ग्वालियर में तानसेन समारोह 15 से 19 दिसंबर तक, संगीत के साथ-साथ ऐतिहासिक धरोहरों को देखने का मौका
मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर को तानसेन की नगरी के रूप में जाना जाता है। यहां 15 से 19 दिसंबर तक तानसेन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यहां होने वाली संगीत सभाओं के साथ ही ऐतिहासिक स्थलों को देखने का मौका है। ग्वालियर में और उसके आसपास कई पर्यटनस्थल हैं जिन्हें देखकर आप भाव विभोर हो सकते हैं।