गाजीपुर बॉर्डर पर भयंकर जाम, राहुल गांधी के संभल दौरे को लेकर पुलिस ने लगाए बैरिकेडिंग; वाहनों की लग गई कतारें
गाजीपुर बॉर्डर यानी यूपी गेट पर राहुल गांधी के संभल दौरे के चलते सुरक्षा सख्त की गई है। पुलिस ने वाहनों की जांच के लिए बैरियर लगाए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जुटने और बैरियर लगाने से बुधवार सुबह से दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे-9 पर भयंकर जाम लग रहा है। इससे सुबह समय से ऑफिस पहुंचने के लिए घरों से निकले लोग जाम में फंसे हुए हैं।
साहिबाबाद। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को संभल जाने से रोकने के लिए गाजियाबाद पुलिस ने यूपी गेट पर दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे-9 पर बैरियर लगा दिए हैं। एक-एक वाहन की चेकिंग की जा रही है।
गीडा हत्याकांड: 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी गिरफ्तार, रात में हुआ मृतक का पोस्टमॉर्टम, गांव में फोर्स तैनात
गीडा हत्याकांड में मुख्य आरोपी शशि शंकर सिंह उर्फ पीकलू को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को रास्ते में बाइक व साइकिल खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में शिवधनी साहनी (50) की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई है जिसे देखते हुए अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है।
गोरखपुर। गीडा के अमटौरा गांव में मंगलवार को रास्ते में बाइक व साइकिल खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में शिवधनी साहनी (50) की हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपित शशि शंकर सिंह उर्फ पीकलू को बुधवार सुबह लाइसेंसी बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
UP News: घटिया सड़कों के निर्माण के मामले में नपेंगे कई और अभियंता, मुख्यालय को भेजी गई रिपोर्ट
सड़क निर्माण में घोटाला व काम में लापरवाही बरतने के मामले में नौ जिलों के अभियंता विभाग के रडार पर आ गए हैं। इनके विरुद्ध कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इस संदर्भ में लोक निर्माण विभाग के मुख्यालय को रिपोर्ट भेज दी गई है। लोक निर्माण विभाग का विभागीय मंत्री होने के नाते मुख्यमंत्री ने अक्टूबर में नई बनी सड़कों की जांच के निर्देश अधिकारियों को दिए थे।
संभल में फिर चला योगी सरकार का बुलडोजर, स्कूल के गेट के साथ तोड़ी गई दुकानें; मची खलबली
नगर के संभल गेट पर लंबे इंतजार के बाद नगर पालिका का बुलडोजर गरजा। जहां पर नाले के ऊपर बने कॉलेज के गेट के साथ दुकानें व अवैध रूप से बने स्लैब बोर्ड आदि पर किया गया अतिक्रमण हटवाया गया। बुलडोजर को गरजता देखकर खुद ही दुकानदार व लोग स्लैब आदि को तोड़ने लगे। नगर पालिका कर्मचारियों ने दोबारा कब्जा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
UP Board Exam 2025: परीक्षा केंद्रों पर आपत्ति दर्ज कराने का आखिरी मौका, 6 दिसंबर तक करें आवेदन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। यदि किसी को कोई आपत्ति है तो वह 6 दिसंबर तक ऑनलाइन माध्यम से अपना प्रत्यावेदन दर्ज करा सकता है। इसके बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। इस बार परीक्षा में 79 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे।
मेरठ। यूपी बोर्ड की वर्ष-2025 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने छात्र आवंटन के साथ जिले के 102 केंद्रों की सूची जारी कर दी है। जारी की गई सूची में 12 नए विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है।
राजू के सच से उठेगा पर्दा! जांच करने सीकर जाएगी गाजियाबाद पुलिस; इन 5 सवालों ने केस को उलझाया
गाजियाबाद में 30 साल बाद मिले राजू केस में पुलिस कई सवालों में उलझ गई है। अब सच जानने पुलिस सीकर जाएगी। साहिबाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि एक व्यक्ति ने सीकर में युवक के एक परिवार के साथ रहने की जानकारी दी थी। सीकर के थाना प्रभारी से पुलिस ने बात की है। पुलिस जांच के लिए सीकर भी जाएगी।
साहिबाबाद। राजू के राजस्थान के सीकर के एक गांव में परिवार का बेटा बनकर रहने के मामले में भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साहिबाबाद पुलिस ने सीकर पुलिस से संपर्क किया है। जांच करने के लिए पुलिस सीकर भी जाएगी।
Sambhal Violence: हिंसा में विदेशी फंडिग की भी आशंका, नाली में पाकिस्तान के साथ अमेरिकी कारतूस भी मिला
संभल हिंसा की जांच में पाकिस्तानी और अमेरिकी कारतूस मिलने से विदेशी कनेक्शन की आशंका बढ़ गई है। फोरेंसिक टीम को घटनास्थल से छह खोखे मिले हैं जिनमें से एक पर पीओएफ (पाकिस्तान आर्डिनेंस फैक्ट्री) लिखा है। पुलिस विदेशी फंडिंग के एंगल से भी जांच कर रही है। संभल में पहले भी आतंकी कनेक्शन सामने आ चुके हैं।
'राजनीतिक पर्यटन के लिए राहुल जा रहे संभल', योगी के मंत्री बोले- माहौल बिगाड़ना चाहती हैं सपा-कांग्रेस
राहुल गांधी के बुधवार को संभल दौरे को लेकर आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने इसे राजनीतिक पर्यटन बताया है। उन्होंने कहा कि संभल में सामान्य हो रही स्थिति को कांग्रेस और सपा के नेता बिगाड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि संभल जामा मस्जिद का सर्वे कोर्ट के आदेश पर हो रहा था। इसके बाद भी सपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वहां पर स्थिति बिगाड़ी और हिंसा की।
Farmers Protest: नोएडा में धरने पर बैठे किसान गिरफ्तार, दलित प्रेरणा स्थल से ट्रैफिक का संचालन हुआ शुरू
सोमवार से शुरू हुए किसानों के विरोध मार्च को लेकर दिल्ली-नोएडा की सीमाओं पर सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग की गई है। इसके कारण मंगलवार को भी यातायात की गति धीमी रही। वहीं दलित प्रेरणा स्थल पर धरने पर बैठे किसानों की गिरफ्तारी के दौरान करीब 45 मिनट तक यातायात बंद करना पड़ा। इससे लंबा जाम लग गया और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बैक्टीरिया रोधी क्षमता की काट को भारत ने खोजा इलाज, देश में बनी पहली स्वदेशी एंटीबायोटिक दवा; ये हैं फायदे
भारत ने बैक्टीरियल संक्रमण के खिलाफ एक क्रांतिकारी इलाज खोजा है। नेफिथ्रोमाइसिन 14 वर्षों में विकसित पहली स्वदेशी एंटीबायोटिक एजिथ्रोमाइसिन से 10 गुना अधिक प्रभावी है और निमोनिया के इलाज में केवल तीन दिन लगते हैं। यह दवा प्रतिरोधी बैक्टीरिया के खिलाफ भी कारगर है। नेफिथ्रोमाइसिन का विकास वाकहार्ट लिमिटेड और जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान परिषद (बीआइआरएसी) के सहयोग से किया गया है।