Skip to main content

UP Politics: 'भाजपा राज में कमिश्नरेट दरअसल करेप्शनरेट बन गए हैं', जीएस धर्मेश के सवाल पर अखिलेश हुए हमलावर

Agra News धर्मेश के पुलिस पर सवाल के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव को मौका मिल गया। भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए एक्स पर पोस्ट की और सरकार पर करारे हमले किए। बता दें कि आगरा से बीजेपी विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने कहा था कमिश्नरेट नहीं कमीशन की रेट। आगरा में पुलिस भूमाफिया से मिली है और हर काम का रेट फिक्स है।

बीवी और गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर दिए 76 लाख रुपये के मोबाइल, पुलिस ने घनघनाया फोन तो उड़ गई नींद!

Agra News - आगरा पुलिस ने 400 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए और उनके मालिकों को लौटाए। जांच में पता चला कि कई मोबाइलों को लोगों ने अपनी पत्नी प्रेमिकाओं और गर्लफ्रेंड को उपहार में दे दिया था। पुलिस ने सर्विलांस और सीईआईआर पोर्टल की मदद से मोबाइलों को ढूंढ निकाला। बरामद मोबाइलों का मूल्य 76 लाख रुपये से अधिक है।

आगरा। लोगों के गुम हुए मोबाइलों को पाने वालों ने लौटाने की जगह पत्नी, प्रेमिका और गर्लफ्रेंड को उपहार में दे दिए थे। महंगे स्मार्ट फोन पाकर पत्नियों और प्रेमिकाओं के प्रभावित करने वालों की पुलिस की पोल पुलिस के फाेन ने खोल दी। 

Taj Mahal: आखिर क्या कारण है जो ताजमहल की दीवारों, फर्श और अन्य हिस्सों में आईं कई दरारें

Taj Mahal News खूबसूरत ताजमहल पर पत्थरों के जोड़ को मजबूत बनाने के लिए लगाए गए लोहे के क्लैंप ही बेशकीमती पत्थरों को चटका रहे हैं। विभाग पिछले दिनों भारी बारिश के बाद ताजमहल के मुख्य मकबरे में पानी टपकने की वजह कलश की छड़ में जंग लगना मान रहा है। ताजमहल आगरा किला फतेहपुर सीकरी समेत सभी स्मारकों में लगे हैं लोहे के क्लैंप व छड़।

Agra News: बहाने से मोबाइल लेकर वक्फ बोर्ड के समर्थन में किए वोट, दो गिरफ्तार; खुफिया एजेंसियाें ने की पूछताछ

आगरा। बहाने बनाकर मोबाइल हासिल कर युवक ने वक्फ बोर्ड के समर्थन में वोट कर दिए। मोबाइल पर इस्लाम से संबंधित मैसेज मिलने पर मोबाइल धारकों को जानकारी हुई। शुक्रवार को वे मोबाइल लेकर अछनेरा थाने पहुंचे और तहरीर दे दी। तीन युवकों की तहरीर पर पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने, धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपित युवक और उसके सहयोगी किशोर काे गिरफ्तार कर लिया। दोनों से लोकल इंटेलीजेंस यूनिट के साथ एटीएस भी पूछताछ कर रही है

Agra News: आगरा की जामा मस्जिद में शूटिंग के विरोध पर धमकी भरा ऑडियो वायरल, मामला दर्ज

आगरा की जामा मस्जिद में शूटिंग के विरोध पर धमकी भरा ऑडियो प्रसारित होने से मामला गरमा गया है। महिला अधिवक्ता ने शाही जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष पर आरोप लगाया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) ने भी बिना अनुमति शूटिंग पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। बता दें कि रमशा रिकार्ड द्वारा शूट किए गए एल्बम का वीडियो पिछले दिनों इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ था।

UP News: हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे अयोध्या धाम की यात्रा, आगरा से रामनगरी का किराया मात्र 45 हजार रुपये

अयोध्या धाम की यात्रा हेलीकॉप्टर से पूरी होगी। 45 हजार रुपये में हेलीकाप्टर से अयोध्या की यात्रा की जा सकेगी। कंपनी पहले आओ पहले पाओ के आधार पर 60 घंटे से पहले बुकिंग कराने वालों को 40 प्रतिशत की छूट देगी। उड़ान में पांच किलो वजन की सामग्री ले जाने की अनुमति होगी। कंपनी ने दररों की घाेषणा कर दी है।

'सपा मुखिया गुंडाें के सरगना' पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना; कहा- कानून व्यवस्था सुधरी

 दोपहर के बाद बिचपुरी सहित अन्य ब्लॉकों का निरीक्षण करने पहुंचे। सपा मुखिया के बयानों पर जयवीर सिंह ने निशाना साधते हुए कहा कि अपराधियों पर कार्रवाई होते ही अखिलेश यादव के दर्द होने लगता है। यूपी में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है।

आगरा। स्वच्छता सेवा अभियान के शुभारंभ के बाद प्रभारी मंत्री और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने सपा मुखिया को गुंडों का सरगना बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में अगर कोई भी कार्रवाई होती है तो अखिलेश यादव को दर्द होने लगता है।

Taj Mahal: ताजमहल में जलाभिषेक की मांग पर योगी यूथ ब्रिगेड की बड़ी जीत, कोर्ट ने एएसआई की अपील खारिज की

ताजमहल में जलाभिषेक की याचिका में भारत सरकार बनेगी प्रतिवादी। लघुवाद न्यायालय के न्यायाधीश ने योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष एवं वादी अधिवक्ता कुंवर अजय तोमर को भारत सरकार काे पक्षकार बनाने के आदेश दिए। मामले में अगली सुनवाई अब 24 सितंबर को होगी। एएसआई ने इस मामलों को खारिज करने के लिए कहा था।

आगरा। ताजमहल में सावन माह में जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक और अन्य हिंदू त्योहारों पर पूजा-अर्चना की मांग की याचिका में लघु वाद न्यायालय ने भारत सरकार (यूनियन आफ इंडिया) को प्रतिवादी बनाने के निर्देश वादी को दिए हैं।

भीम आर्मी चीफ और नगीना सांसद चंद्रशेखर ने महिला से हुए सामूहिक दुष्कर्म पर Agra Police को घेरा; DGP से कार्रवाई की मांग

आगरा-हाथरस हाईवे पर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई। भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर ने इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। कहा पुलिस ने महिला को मानसिक विक्षिप्त बताकर बिना मेडिकल परीक्षण कराए स्वजन को सौंप दिया जो पुलिस की असंवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने डीजीपी से मामले का संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Agra Flood News: चंबल-पार्वती और यमुना उफान पर, दर्जनों गांव दहशत में; घरों में कैद होकर रह गए ग्रामीण

आगरा में दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण यमुना चंबल उटंगन और पार्वती नदियां उफान पर हैं। दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। तालाब गांव में होने से गौसिंली के घरों में पानी भर गया है।