पटना में रौद्र रूप में आई गंगा, तीन स्थानों पर जल स्तर लाल निशान के पार; लोगों की बढ़ी टेंशन
पटना में रौद्र रूप में आई गंगा, तीन स्थानों पर जल स्तर लाल निशान के पार; लोगों की बढ़ी टेंशन
पटना में भी बाढ़ का संकट मंडराने लगा है। ग्रामीण इलाकों में पानी भरने लगा है। वहीं शुक्रवार को पटना जंक्शन गोलंबर कुछ देर के लिए जलमग्न हो गया। गोलंबर के चारों तरफ वर्षा का पानी भर गया। रेल यात्री को परेशानी हुई। एक घंटे में स्थिति सामान्य हो पाई। मस्जिद गली से जलनिकासी में दो घंटे से अधिक समय लगा।
तेजस्वी के विधानसभा क्षेत्र में टूटा पुल, 20 हजार लोगों का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से टूटा
तेजस्वी के विधानसभा क्षेत्र में टूटा पुल, 20 हजार लोगों का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से टूटा
बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में गंगा नदी के पानी बढ़ने के चलते एक पुल भरभराकर गिर गया। पुल गिरने के चलते लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसका असर लगभग 20000 लोगों पर पड़ा है। प्रखंड मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। यह जर्जर पुल सरकारी स्कूल के पास बना हुआ था।
कोल्हापुर में छत्रपति शाहू महाराज के शासनकाल में बना ऑडिटोरियम आग में जलकर हुआ खाक, सीएम शिंदे ने दिए जांच के आदेश
कोल्हापुर में छत्रपति शाहू महाराज के शासनकाल में बना ऑडिटोरियम आग में जलकर हुआ खाक, सीएम शिंदे ने दिए जांच के आदेश
कोल्हापुर शहर में छत्रपति शाहू महाराज के शासनकाल में 100 साल से भी अधिक समय पहले बना एक ऑडिटोरियम भीषण आग में जलकर खाक हो गया। घटना के बाद सीएम एकनाथ शिंदे ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि उन्होंने इसकी जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि उसी स्थान पर प्राथमिकता के आधार पर एक नया ऑडिटोरियम बनाया जाए।
हिमाचल में 9वें दिन पांच शव और हुए बरामद, बाढ़ में बहे लोगों की तलाश जारी
हिमाचल में 9वें दिन पांच शव और हुए बरामद, बाढ़ में बहे लोगों की तलाश जारी
Himachal Disaster हिमाचल प्रदेश में बाढ़ में बहे लोगों की तलाश अभी भी जारी है। 9वें दिन पांच शव और बरामद किए गए हैं। शवों को रेस्क्यू किया जा रहा है जिसके बाद इन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया जाएगा। इसके साथ ही जिला प्रशासन कुल्लू को भी इसके बारे में सूचना दे दी गई है। वहीं लापता लोगों की तलाश अभी भी चल रही हैं
Uttarakhand Rains: बारिश से बागेश्वर में बर्बादी, आठ घर ढहे; खौफ की बीच कट रही लोगों की रात
कपकोट में वर्षा से गधेरे उफना गए हैं। कुंवारी में भूस्खलन हो रहा है। आठ घरों पर अतिवृष्टि की मार पड़ी है। जिससे लगभग 60 लोग प्रभावित हो गए हैं। वहीं वर्षा से आपदाग्रस्त कुंवारी गांव में एक बार फिर से भूस्खलन होने लगा है। ग्रामीणों की नींद उड़ गई है। लोगों ने प्रशासन से गांव की सुध लेने की मांग की है।
बागेश्वर:-कपकोट में वर्षा से गधेरे उफना गए हैं। कुंवारी में भूस्खलन हो रहा है। 12 सड़कों पर आवागमन प्रभावित हो गया है। आठ घरों पर अतिवृष्टि की मार पड़ी है। 60 लोग प्रभावित हो गए हैं।
Uttarakhand Weather: आज चार जिलों में तेज बौछार के आसार, चमोली में नदी में लगी ट्राली से गिरकर एक की मौत
Uttarakhand Weather: आज चार जिलों में तेज बौछार के आसार, चमोली में नदी में लगी ट्राली से गिरकर एक की मौत
Uttarakhand Weather उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी है। दून में आज भी मौसम विभाग ने मध्यम से तीव्र वर्षा के एक से दो दौर होने की आशंका जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज शुक्रवार को देहरादून बागेश्वर चंपावत और नैनीताल में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र वर्षा के दौर हो सकते हैं।
Uttarakhand: टैक्सी ड्राइवर ने नहीं मानी बात, उफनते नाले में उतारा वाहन और बह गईं सभी सवारियां
Uttarakhand: टैक्सी ड्राइवर ने नहीं मानी बात, उफनते नाले में उतारा वाहन और बह गईं सभी सवारियां
मां पूर्णागिरि धाम को जाने वाली सड़क पर आए बरसाती नाले के तेज बहाव में टैक्सी कार बह गई। एक की मौत हुई है। चार घायल हैं और चार सवार लापता हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार नाले में बहे वाहन में नौ यात्री सवार बताए जा रहे हैं।स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ बचाओ अभियान चलाए हुए हैं।
टनकपुर:- टैक्सी चालक की मनमानी कई जिंदगियों पर भारी पड़ी और मां पूर्णागिरि धाम को जाने वाली सड़क पर आए बरसाती नाले के तेज बहाव में वाहन बह गया।
गोरखपुर में हादसा: डिवाइडर से टकराई स्टंट कर रहे युवक की बाइक, एक की मौत; दो गंभीर
गोरखपुर में हादसा: डिवाइडर से टकराई स्टंट कर रहे युवक की बाइक, एक की मौत; दो गंभीर
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान युवक स्टंट कर रहे थे। बोलेरो को ओवरटेक करते समय यह हादसा हो गया। मृतक स्टंट का वीडियो शूटकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं।
कन्नौज में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुसा मिनी ट्रक; चार की मौत
कन्नौज में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुसा मिनी ट्रक; चार की मौत
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। घटना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। यह हादसा गाजियाबाद कानपुर ग्रीन फील्ड हाईवे पर हुआ है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिए गए हैं अभी उनकी पहचान नहीं हो पाई है।
राजस्थान: राजस्थान भाजपा विधायक अमृतलाल मीणा को आया हार्ट अटैक, उदयपुर के अस्पताल में हुआ निधन
राजस्थान: राजस्थान भाजपा विधायक अमृतलाल मीणा को आया हार्ट अटैक, उदयपुर के अस्पताल में हुआ निधन
राजस्थान के सलूंबर विधायक अमृतलाल मीणा का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उदयपुर के एमबी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बता दें कि मीणा को कल रात सीने में दर्द की शिकायत के बाद उदयपुर के एमबी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमृतलाल मीणा की मृत्यु के बाद राजस्थान विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या घटकर 114 रह गई है।