हिमाचल में 9वें दिन पांच शव और हुए बरामद, बाढ़ में बहे लोगों की तलाश जारी
Himachal Disaster हिमाचल प्रदेश में बाढ़ में बहे लोगों की तलाश अभी भी जारी है। 9वें दिन पांच शव और बरामद किए गए हैं। शवों को रेस्क्यू किया जा रहा है जिसके बाद इन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया जाएगा। इसके साथ ही जिला प्रशासन कुल्लू को भी इसके बारे में सूचना दे दी गई है। वहीं लापता लोगों की तलाश अभी भी चल रही हैं
शिमला: हिमाचल प्रदेश में 31 जुलाई को शिमला, कुल्लू और मंडी जिलों में बादल फटने से तबाही का मंजर देखने को मिला। बादल फटने से बाढ़ आ गई। 50 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ गए।
गुरुवार तक मृतकों की संख्या 22 पहुंच गई थी। वहीं 30 लोग अभी भी लापता हैं। शुक्रवार को नौवें दिन भी तलाशी अभियान जारी रहा। शुक्रवार को पांच लोगों के शव और बरामद किए गए हैं।
सुन्नी डैम में मिले चार शव
समेज त्रासदी के बाद से चल रहे सर्च ऑपरेशन के नौवें दिन आज सुबह सुन्नी डैम के नजदीक दोघरी क्षेत्र में चार शव बरामद हुए है। प्रथम दृष्टया में दो शव पुरुषों के हैं और एक लड़की का शव है, जिसकी उम्र 14 से 15 साल बताई जा रही है। इसके साथ ही एक अन्य शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है।
- Log in to post comments