Skip to main content

 तेजस्वी के विधानसभा क्षेत्र में टूटा पुल, 20 हजार लोगों का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से टूटा

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में गंगा नदी के पानी बढ़ने के चलते एक पुल भरभराकर गिर गया। पुल गिरने के चलते लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसका असर लगभग 20000 लोगों पर पड़ा है। प्रखंड मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। यह जर्जर पुल सरकारी स्कूल के पास बना हुआ था।

हाजीपुर:-तेजस्वी यादव के विधानसभा राघोपुर स्थित पश्चिमी पंचायत कंबल सिंह-संभल सिंह प्लस टू विद्यालय के निकट करीब 20 साल पहले ईट का दिवार से बना पुल गिर गया। पुल गिरने के कारण राघोपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या 8, 9, 10, 11, 12, 13 एवं राघोपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 5,6,9, 10, 12, 13 का करीब 20000 आबादी मुख्य सड़क से संपर्क टूट गया है।

पुल गिरने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मालूम हो कि चार किलोमीटर के अंदर दो पुल निर्माणाधीन है। जबकि गिरे हुए पुल के जगह पर एक पुल बनाने का टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। हालांकि, निर्माण ने कर अभी शुरू नहीं किया गया था।

पुल जर्जर होने के कारण भारी वाहन का आवागमन बंद कर दिया गया था

पुल जर्जर होने के कारण भारी वाहन का आवागमन बंद कर दिया गया था। जबकि साइकिल एवं मोटरसाइकिल एवं पैदल लोगों का आना-जाना जारी था।

News Category