Skip to main content

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, यहां से डाउनलोड करें रैंक कार्ड

 

BCECE Result 2024: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, यहां से डाउनलोड करें रैंक कार्ड

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2024 एवं BCECE LE 2024 परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों का रैंक कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है। अभ्यर्थी तुरंत ही वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके अपना रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के मुताबिक काउंसिलिंग शेड्यूल जल्द ही जारी होगा।

उत्तर प्रदेश आईटीआई एडमिशन के लिए तुरंत कर लें आवेदन, आज है लास्ट डेट

 

UP ITI Admission 2024: उत्तर प्रदेश आईटीआई एडमिशन के लिए तुरंत कर लें आवेदन, आज है लास्ट डेट

यूपी आईटीआई एडमिशन फॉर्म भरने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज यानी 4 अगस्त 2024 निर्धारित है। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश के सरकारी एवं निजी संस्थानों में आईटीआई पाठ्यक्रम में प्रवेश चाहते हैं वे बिना देरी के तुरंत ही ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। आज के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।

  1.  

नीट पेपर लीक नीट यूजी पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने आज फैसला सुनाया

 

'लीक का मामला केवल पटना और हजारीबाग तक सीमित,' SC ने कहा- यह सिस्टमैटिक नाकामी नहीं

 नीट पेपर लीक नीट यूजी पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने आज फैसला सुनाया। अदालत ने कहा कि NEET-UG 2024 पेपर लीक कोई सिस्टमैटिक नाकामी नहीं है। वहीं कोर्ट ने कहा कि पेपर लीक बड़े पैमाने पर नहीं हुआ है। लीक का मामला केवल पटना और हजारीबाग तक ही सीमित था। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि परीक्षा दोबारा नहीं कराई जाएगी।

घोषित हुए यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षाओं के नतीजे

 

Up Board Compartment Result: घोषित हुए यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षाओं के नतीजे

जो छात्र-छात्राएं UPMSP द्वारा 20 जुलाई को आयोजित हाई स्कूल की कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट तथा इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे वे अब अपना परिणाम आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल results.upmsp.edu.in पर चेक कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को रिजल्ट पोर्टल पर विजिट करने के बाद होम पेज पर ही दिए गए 10वीं कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परिणाम लिंक (UPMSP 10th 12th Compartment / Improvement Result 2024 Link) पर क्लिक करना होगा।

NTA ने नीट यूजी रिवाइज्ड स्कोर कार्ड डाउनलोड Link एक्टिव किया, ऐसे करें चेक

  •  

NEET UG Revised Result 2024: NTA ने नीट यूजी रिवाइज्ड स्कोर कार्ड डाउनलोड Link एक्टिव किया, ऐसे करें चेक

उम्मीदवार NEET UG 2024 परीक्षा में सम्मिलित हुए थे और प्रश्नसंख्या 19 के विकल्प 4 का चुनाव किया था वे अपना संशोधित परिणाम (NEET UG Revised Result 2024) जानने हेतु परीक्षा पोर्टल पर विजिट करें। इसके बाद परीक्षार्थियों को इस वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए लेटेस्ट न्यूज सेक्शन में एक्टिव किए गए रिवाइज्ड स्कोर कार्ड डाउनलोड लिंक (NEET UG Revised Score Card2024 Download Link) पर क्लिक करना होगा।

आज से करें कॉमल लॉ ऐडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन, 4 हजार रुपये भरना होगा परीक्षा शुल्क

 

देश भर के लॉ कॉलेजों में संचालित होने वाले यूजी व पीजी कोर्सेस में दाखिले के लिए आयोजित किए जाने वाले कॉमन लॉ ऐडमिशन टेस्ट (CLAT) 2025 में सम्मिलित होने के लिए जरूरी पंजीकरण (CLAT 2025 Registration) की प्रक्रिया आज यानी सोमवार 15 जुलाई की दोपहर 12 बजे से शुरू हो रही है। पंजीकरण इस परीक्षा की गई आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in/clat-2025 पर किए जा सकते हैं।

CLAT 2025 Registration: SC/ST और BPL वर्गों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 3.5 हजार रुपये ही है।

यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 312 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

 

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की ओर से सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस (सहायक कमांडेंट) भर्ती 2023 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस लिस्ट में सुदेश सिंह ने टॉप किया है। आपको बता दें कि 259 पदों पर निकाली गई रिक्तियों में कुल 312 रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। उम्मीदवार फाइनल रिजल्ट लिस्ट इस पेज से डाउनलोड कर सकते हैं।

ऑल इंडिया आयुष पीजी एंट्रेंस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

 

अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (AIAPGET) 2024 के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लेने के लिए आवेदन किया है वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए लिंक पर क्लिक करके प्रवेश ापत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 6 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

NTA AIAPGET Admit Card 2024 यहां से करें डाउनलोड।

अब 1765 पदों के लिए होगा जूनियर इंजीनियर परीक्षा से उम्मीदवारों का चयन, आयोग ने बढ़ाई वेकेंसी

 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मंगलवार 2 जुलाई को जारी अधिसूचना करके जूनियर इंजीनियर (सिविल इलेक्ट्रिकल और मेकेनिकल) परीक्षा 2024 के माध्यम से भरी जाने वाली रिक्तियों (SSC JE Exam 2024 Vacancies) की संख्या 966 से बढ़ाकर 1765 किए जाने की घोषणा की। अधिसूचना के मुताबिक सबसे अधिक 489 रिक्तियां मिलिट्री इंजीनियर सर्विस (MES) में जूनियर इंजीनियर (सिविल) की निकाली गई हैं।

बीपीएससी ने विभिन्न डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकाली भर्ती,

Image removed.

एमडी/ एमएस/ डीएनबी कर चुके ऐसे अभ्यर्थी जो असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की चाह रखते हैं उनके लिए सुनहरा मौका है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से 1339 सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 जून से शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थी 26 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे।