Skip to main content

जहां उतरना था PM मोदी का ट्रायल हेलीकॉप्टर, वहां उतर गया सीएम योगी का... घबरा गए अफसर

कानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर को लेकर बड़ी चूक हुई। सीएसए मैदान में बने हेलीपैड पर उतरने की बजाय यह 500 मीटर दूर उस जगह उतरा जहाँ पीएम मोदी के लिए ट्रायल हेलीकॉप्टर उतरना था। पायलट भी भ्रमित हो गया। अधिकारी और जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री की अगवानी के लिए फुटबॉल ग्राउंड पर इंतजार कर रहे थे लेकिन हेलीकॉप्टर गलत जगह उतरने के कारण उन्हें दौड़कर जाना पड़ा।

पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकार यातायात के निर्देशन पर दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की चेकिंग अभियान

चंदौसी मुरादाबाद समाचार

आज दिनांक 27/5/2025 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक संभल के कुशल निर्देशन में  श्रीमान क्षेत्राधिकारी यातायात महोदय एवं  यातायात प्रभारी दुष्यंत बालियान द्वारा मय फोर्स के कस्बा बहजोई के वार्ष्णेय इंटर कॉलेज चौराहे पर विशेष अभियान चलाकर बिना हेलमेट , दो पहिया वाहन   पर तीन सवारी ,बिना  सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन चलाने वाले के खिलाफ एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई ।एवं यातायात  जागरूकता अभियान के अंतर्गत वाहन चालकों एवं आम जनमानस को यातायात नियमों की जानकारी दी गई एवं भविष्य में पुनरावृति ना करने की हिदायत दी गई

संस्कृत या अरबी? तेजस्वी के बेटे को दादा लालू ने दिया बेहद खास नाम

राजद नेता तेजस्वी यादव के पुत्र का नाम इराज लालू यादव रखा गया है। दादा लालू प्रसाद ने यह नाम दिया है जो संस्कृत से लिया गया है और हनुमान जी का भी एक नाम है। इस नाम के माध्यम से लालू परिवार ने उत्तराधिकार का संदेश देने का प्रयास किया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मुस्लिम मतदाताओं को साधने की रणनीति भी हो सकती है।

PSU कर्मचारियों को झटका: अब इनको नहीं मिलेगा पेंशन का लाभ, जानिए क्या है नया नियम

केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) के कर्मचारियों को कदाचार के कारण बर्खास्त किए जाने पर सेवानिवृत्ति लाभ नहीं मिलेंगे। नए नियमों के अनुसार ऐसे मामलों में बर्खास्तगी या हटाने के फैसले की समीक्षा संबंधित प्रशासनिक मंत्रालय करेगा। केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम 2021 में संशोधन क्‍या है यहां पढ़ें...

गुरुग्राम से दिल्ली एयरपोर्ट जाना आसान, तीन-तीन घंटे खुलेगी द्वारका एक्सप्रेसवे की टनल; ये होगी टाइमिंग

गुरुग्राम सोहना और जयपुर से दिल्ली एयरपोर्ट जाने वालों के लिए खुशखबरी है। द्वारका एक्सप्रेसवे पर बनी ढाई किलोमीटर की टनल 29 मई से दोपहर 12 से 3 बजे तक खुलेगी। इससे एयरपोर्ट जाने में आसानी होगी और दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक कम होगा। फिलहाल कुछ वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। यह टनल द्वारका एक्सप्रेसवे का हिस्सा है जिससे मानेसर से पालम एयरपोर्ट तक 30 मिनट में पहुंचा जा सकेगा।

BPSC Bharti 2025: बीपीएससी ऑफिस में नौकरी का सुनहरा मौका, 41 पदों पर निकली भर्ती; 23 जून तक आवेदन

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के 41 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 जून तक स्वीकार करेगा। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) प्रयोगशाला सहायक के 143 पदों के लिए 16 जून तक आवेदन लेगा जिसमें महिलाओं के लिए 48 सीटें आरक्षित हैं। आवेदन की विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

पटना। बिहार लोक सेवा आयोग कार्यालय में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के 41 पदाें पर नियुक्ति के लिए के लिए गुरुवार से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

'अगर राज्य निजी विवादों में दखल देने लगे तो...', बांके बिहारी मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से क्या-क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट ने वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के प्रबंधन में यूपी सरकार के हस्तक्षेप पर नाराज़गी जताई। कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि निजी विवादों में दखल देना कानून के शासन को खत्म कर देगा। कोर्ट ने मंदिर के पुनर्विकास योजना पर भी सवाल उठाए और ट्रस्ट से संबंधित अध्यादेश की प्रति याचिकाकर्ता को देने का निर्देश दिया। अगली सुनवाई 29 जुलाई को होगी।

वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर के प्रबंधन को लेकर दो निजी पक्षों के बीच चल रहे मुकदमे में उत्तर प्रदेश सरकार के दखल को सुप्रीम कोर्ट ने गलत ठहराया।

पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक ने परेड का निरीक्षण कर पुलिस लाइन की शाखों का भ्रमण किया

बरेली समाचार

श्री मानुष पारीक, पुलिस अधीक्षक नगर बरेली द्वारा मंगलवार की परेड का निरीक्षण कर पुलिस लाइन परिसर व शाखाओं का भ्रमण किया गया।