Skip to main content

'आप इतनी देर से खांसी नहीं, पहले तो हमें...', रेखा गुप्ता के बहाने केजरीवाल पर तंज कस गए अनुपम खेर

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में एक कार्यक्रम आयोजित कर अपनी सरकार के 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने पेश किया। इस अवसर पर अभिनेता अनुपम खेर भी मौजूद थे। अनुपम खेर ने दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता से चुटकी लेते हुए कहा कि इतनी देर से बोलने के बाद भी उन्हें खांसी नहीं आई।

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपनी सरकार की 100 दिनों की उपलब्धियों का लेखा-जोखा देने के लिए जहां शुक्रवार को ‘वर्कबुक’ जारी किया था, वहीं आज उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

नगर पुलिस अधीक्षक मानुष पारीक ने आकस्मिक थाना किला का किया निरीक्षण

बरेली समाचार 

 

आज दिनांक 31.05.2025 को श्री मानुष पारीक पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली द्वारा थाना किला का आकस्मिक निरीक्षण कर थाना पर प्रचलित अभिलेखों को चेक करते हुए थाना कार्यालय, हवालात, थाना परिसर,कम्प्यूटर कक्ष,महिला हेल्प-डेस्क,मैस आदि का निरीक्षण कर थाने की साफ-सफाई व अभिलेखों को अध्यावधिक करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

अब दफ्तरों के चक्कर काटने से बचेंगे बिजली उपभोक्ता, ऑनलाइन रिचार्ज होगा बिजली मीटर; क्लिक कर जानें आसान प्रोसेस

गाजियाबाद के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है! अब प्रीपेड बिजली मीटर का रिचार्ज ऑनलाइन हो सकेगा। यूपीपीसीएल और पीवीएनएल ने यह सुविधा शुरू की है जिससे उपभोक्ताओं को दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी। जीनस मीटर पीवीएनएल और यूपीपीसीएल की वेबसाइट से जबकि सिक्योर मीटर SAHAJ LIBERTY ऐप से रिचार्ज किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1912 पर संपर्क करें।

उत्‍तराखंड में डीएम साहब ने की बेहद सिंपल शादी, आए केवल 30 लोग; अब हर ओर हो रही चर्चा

चमोली के जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने चिकित्सक डॉ. पूजा से सादगीपूर्ण विवाह किया। बिना किसी दिखावे के केवल परिवार और करीबी लोग शामिल हुए। उन्होंने शादी के लिए सिर्फ तीन दिन की छुट्टी ली क्योंकि वे चारधाम यात्रा में व्यस्त थे। उनका यह विवाह समाज के लिए प्रेरणादायक है जो दिखाता है कि विवाह दो विचारों का मिलन है दिखावे का नहीं।

दुश्मन चाहे जहां हो, उसे हौंक दिया जाएगा…’, कानपुर में कनपुरिया अंदाज में बोले पीएम मोदी

कानपुर में पीएम मोदी ने 47 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भारत अब चुप नहीं बैठेगा दुश्मन को घर में घुसकर मारेगा। मोदी ने कहा कि भारत अब आतंक पर तीन स्पष्ट रणनीति पर काम करता है और एटम बम की धमकियों से नहीं डरेगा।

बिक्रमगंज पहुंचे पीएम मोदी, 48500 करोड़ की योजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार दौरे के दूसरे दिन रोहतास के बिक्रमगंज पहुंचे। यहां वे 48500 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ खुली गाड़ी में मंच पर पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। किसान सुमित्रा देवी ने उन्हें शाल भेंटकर सम्मानित किया।

कच्ची/देशी एवं अवैध 1885 लीटर अवैध शराब न्यायालय के आदेश पर कराई विनिष्ठकरण

अलीगंज बरेली समाचार

मा0 न्यायालय के आदेशानुसार थाना अलीगंज बरेली पुलिस द्वारा अवैध शराब (कच्ची/देशी एवं अवैध शराब) के सम्बन्ध में पंजीकृत 113 अभियोगों से सम्बन्धित 1885 लीटर अवैध शराब का कराया गया विनिष्टिकरण।

थाना हाफिजगंज #Bareilly police# द्वारा विद्युत उपकेंद्र पर तोड़फोड़, सरकारी काम में बाधा करने में पांच अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बरेली समाचार

थाना हाफिजगंज #bareillypolice द्वारा विद्युत उपकेन्द्र रिठौरा पर तोड फोड करने, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले 05 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

प्रकाश सिंह का हमेशा दिया साथ, सुखबीर बादल को बनाया चीफ; अकाली दल में दूसरा बड़ा चेहरा थे सुखदेव सिंह ढींडसा

शिरोमणि अकाली दल के मॉडरेट नेता सुखदेव सिंह ढींडसा का निधन हो गया। प्रकाश सिंह बादल के साथ उनकी लम्बी राजनीतिक यात्रा रही। ढींडसा ने ही सुखबीर बादल को प्रधान पद के लिए प्रस्तावित किया था। 1985 में सुरजीत सिंह बरनाला की सरकार में ढींडसा मंत्री नहीं बने थे और ऑपरेशन ब्लैक थंडर के दौरान उन्होंने बादल का साथ दिया।

संगरूर। दो वर्ष पूर्व मॉडरेट अकाली राजनीति के सबसे बड़े चेहरे प्रकाश सिंह बादल के जाने के बाद बुधवार को दूसरा सबसे बड़ा मॉडरेट चेहरा सुखदेव सिंह ढींडसा के रूप में विलुप्त हो गया।