Skip to main content

Delhi Doctors Strike: एम्स के डॉक्टरों ने रिंग रोड को किया बंद, लगा लंबा जाम; मौके पर भारी पुलिस बल बुलाया गया

Delhi Doctors Strike: एम्स के डॉक्टरों ने रिंग रोड को किया बंद, लगा लंबा जाम; मौके पर भारी पुलिस बल बुलाया गया

कोलकाता में महिला रेजिडेंट डॉक्टर की हत्या की घटना के विरोध में दिल्ली में रेजिडेंट डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं। इस दौरान एम्स के डॉक्टरों ने रिंग रोड को बंद कर दिया। इससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। डॉक्टरों को सड़क से हटाने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस कर्मियों को बुलाया गया। इस हड़ताल की घोषणा फोर्डा ने की है।

World Record: बारामूला में 10,000 युवतियों ने रचा इतिहास, लोक नृत्य में बना दिया विश्व रिकॉर्ड

World Record: बारामूला में 10,000 युवतियों ने रचा इतिहास, लोक नृत्य में बना दिया विश्व रिकॉर्ड

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में 10000 युवतियों ने एक साथ लोक नृत्य में हिस्सा लेकर समा बांध दिया। न केवल समा बाांधा बल्कि विश्व रिकॉर्ड भी कायम कर दिया। यह अब तक का सबसे बड़ा कश्मीरी लोक नृत्य का रिकॉर्ड था। कार्यक्रम का आयोजन चिनार कोर के डैगर डिवीजन ने बारामूला जिला प्रशासन और इंद्राणी बालन फाउंडेशन के सहयोग से 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कराया।

बरात का इंतजार करती रही दुल्हन, दूल्हा नहीं आया तो पहुंची थाने; लगाए गंभीर आरोप

 

बरात का इंतजार करती रही दुल्हन, दूल्हा नहीं आया तो पहुंची थाने; लगाए गंभीर आरोप

हरिद्वार जिले में दुल्हन घंटों तक बरात के आने का इंतजार करती रही लेकिन कई घंटे बीतने के बाद भी बरात नहीं आई। कुछ ही देर में खुशी का माहौल गम में बदल गया। जब दूल्हा बरात लेकर नहीं आया तो वह थाने पहुंची और मंगेतर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि महिला पहले से शादीशुदा है और उसका अपने पति से विवाद चल रहा है।

बादली औद्योगिक क्षेत्र में जींस की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

 

बादली औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में सोमवार सुबह आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। सूचना मिलते ही 8 दमकल गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचीं। स्थानीय पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद थे। आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

दिल्ली। दिल्ली के बादली औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह जींस की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना पर आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की सात गाड़ियां पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने  कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। 

सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में क्यों मची भगदड़? प्रत्यक्षदर्शी ने बताई सच्चाई; पुलिस पर भी लगाए आरोप

 बिहार के जहानाबाद में सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में भगदड़ मचने से सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 30 से अधिक घायल हो गए हैं। घटना रात एक बजे की है। चौथी सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इसी दौरान अचानक से धक्का-मुक्की शुरू हो गई देखते ही देखते भगदड़ मच गई जिसकी वजह से सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

जहानाबाद:- बिहार के जहानाबाद जिले में मखदूमपुर स्थित सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में भगदड़ मचने से सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक के घायल हो गए।

Maharashtra: नवी मुंबई से पांच बांग्लादेशी गिरफ्तार, खुद बताया कैसे हुए भारत में दाखिल

Maharashtra: नवी मुंबई से पांच बांग्लादेशी गिरफ्तार, खुद बताया कैसे हुए भारत में दाखिल

बांग्लादेश के पांच नागरिकों को महाराष्ट्र के नवी मुंबई इलाके में अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पांचों जाली दस्तावेजों के आधार पर भारत में दाखिल हुए थे। कोपरखैरणे पुलिस थाने के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। इस छापेमारी में चार महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है।

क्या होता है गुरिल्ला युद्ध? इसके जरिए भारत ने चीन को चटाई थी धूल; महाराणा प्रताप और वीर शिवाजी थे इसमें महारथीg

guerrilla War यह छापामारी युद्ध पद्धति है जो इस विधा में निपुण होता है उन्हें गुरिल्ला कहा जाता है। वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद 1963 में भारत सरकार ने केंद्रीय कैबिनेट के अधीन एसएसबी का गठन किया। गुरिल्ला युद्ध के लिए हिमाचल के सराहन और उत्तराखंड के ग्वालदम में प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया। युवतियों को उत्तराखंड के पौड़ी में प्रशिक्षण दिया जाता था।

Sanitary Pads भारतीय रेलवे ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। 100 पैड की क्षमता वाली ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन रेलवे स्टेशन पर लगाई गई है।

Sanitary Pads भारतीय रेलवे ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। 100 पैड की क्षमता वाली ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन रेलवे स्टेशन पर लगाई गई है। इससे महिला यात्रियों को सफर करने में बेहद आसानी होगी। महिला यात्रियों को पीरियड्स में अब तकलीफ नहीं होगी। पीरियड्स के दौरान वे आसानी से फ्री सेनेटरी पैड ले सकती हैं। जिससे उनका सफर आसान होगा।

कुरुक्षेत्र में 14 अगस्त को आशा वर्कर्स करेंगी CM आवास का घेराव, मानदेय न बढ़ाने पर जताई नाराजगी

कुरुक्षेत्र में 14 अगस्त को आशा वर्कर्स करेंगी CM आवास का घेराव, मानदेय न बढ़ाने पर जताई नाराजगी

हरियाणा में आशा वर्कर्स का मानदेय न बढ़ाए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार बातचीत कर आशा वर्कर्स की मांगों का समाधान नहीं करेगी तो 14 अगस्त को पूरे प्रदेश की 20 हजार आशा वर्कर्स सीएम आवास को घेरेंगी और इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी। इससे पहले भी वो हिसार में अपनी मांगों को लेकर पत्र दे चुकी हैं।

बेतिया नगर निगम में बवाल, मेयर और नीतीश कुमार के अधिकारी आपस में भिड़े; मुख्य सचिव तक पहुंची बात

बेतिया में महापौर और नगर आयुक्त के बीच लड़ाई अब चरम पर पहुंच गई है। महापौर ने खुलेआम नगर आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मेयर ने मुख्य सचिव को इस संबंध में चिट्ठी लिखी है। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने नगर आयुक्त पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अनबन के बीच महापौर ने निर्धारित चार एजेंडों पर बोर्ड की बैठक बुलाने का निर्देश दिया है।

बेतिया। नगर निगम में पिछले कुछ दिनों से सबकुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा। बोर्ड की बैठक बुलाने को लेकर बार- बार पत्राचार हो रहा है।