Skip to main content

Independence Day 2024: जम्मू-कश्मीर में जमीन से आसमान तक अभेद्य सुरक्षा, ड्रोन हमला भी असंभव; पाक सीमा पर पैनी नजर

Independence Day 2024: जम्मू-कश्मीर में जमीन से आसमान तक अभेद्य सुरक्षा, ड्रोन हमला भी असंभव; पाक सीमा पर पैनी नजर

जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को काफी मजबूत किया हुआ है। बढ़ती आतंकी गतिविधियों के बीच जम्मू-कश्मीर में हर जगह पुलिस और सेना के जवान तैनात हैं और हर आशंकित खतरे से निपटने के लिए तैयार हैं। नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है संदिग्धों पर भी नजर है।

BPSC TRE 3.0 OMR Sheet: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 3.0 की OMR शीट अपलोड, 27 तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

BPSC TRE 3.0 OMR Sheet: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 3.0 की OMR शीट अपलोड, 27 तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

BPSC TRE 3.0 OMR Sheet बीपीएससी ने शिक्षक भर्ती परीक्षा 3.0 में शामिल अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट संबंधित अभ्यर्थी के डैशबोर्ड पर अपलोड कर दी है। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 15 से 22 अगस्त तक ओएमआर शीट उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थी अपने डैशबोर्ड में लॉगइन कर ओएमआर शीट डाउनलोड कर सकेंगे। ओएमआर शीट में किसी तरह की त्रुटि होने पर 27 अगस्त तक बोर्ड को ईमेल कर सकते हैं।

Independence Day 2024: अटारी- वाघा बॉर्डर पर BSF के डीआईजी ने फहराया तिरंगा, देशवासियों को दी बधाई

Independence Day 2024: अटारी- वाघा बॉर्डर पर BSF के डीआईजी ने फहराया तिरंगा, देशवासियों को दी बधाई

हमारा देश आज अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस (78th Independence Day 2024) मना रहा है। 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अटारी- वाघा बॉर्डर पर बीएसएफ के डीआईजी एसएस चंदेल (BSF DIG SS Chandel) ने झंडारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने देशवासियों को बधाई दी। डीआईजी एसएस चंदेल ने कहा कि बीएसएफ सीमा पर हर एक गतिविधि से निपटने के लिए तैयार है।

Raksha Bandhan Free Bus: प्रयागराज से 148 अतिरिक्त ट्रिप लगाएंगी बसें, बहनें करेंगी फ्री यात्रा

Raksha Bandhan Free Bus: प्रयागराज से 148 अतिरिक्त ट्रिप लगाएंगी बसें, बहनें करेंगी फ्री यात्रा

UP Free Bus Service उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर प्रदेश की सभी बहनों को तोहफा दिया है। 19 व 20 अगस्त को सभी महिलाएं मुफ्त बस यात्रा कर सकेंगी। इसको लेकर शासन ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों और सेवा प्रबंधकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। इसके साथ ही अधिक कार्य करने वाले चालकों व परिचालकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

Free Bus Service: रक्षाबंधन पर दो दिन रोडवेज बस में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी बहनें, ड्राइवर-कंडक्टर की छुट्टियों पर रोक

Free Bus Service: रक्षाबंधन पर दो दिन रोडवेज बस में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी बहनें, ड्राइवर-कंडक्टर की छुट्टियों पर रोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर प्रदेश की सभी बहनों को तोहफा दिया है। 19 व 20 अगस्त को सभी महिलाएं मुफ्त बस यात्रा कर सकेंगी। इसको लेकर शासन ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों और सेवा प्रबंधकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। इस दौरान ड्राइवर व कंडक्टरों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है।

अमेरिका में गूगल के टुकड़े करने पर हो रहा विचार, ऑनलाइन सर्च के बाजार में गैरकानूनी तरीके से एकाधिकार पर उठे सवाल

अमेरिका में गूगल के टुकड़े करने पर हो रहा विचार, ऑनलाइन सर्च के बाजार में गैरकानूनी तरीके से एकाधिकार पर उठे सवाल

गूगल पर ऑनलाइन सर्च के बाजार में गैरकानूनी तरीके से एकाधिकार कायम रखने का आरोप है। अमेरिका का विधि विभाग अल्फाबेट कंपनी द्वारा संचालित गूगल के टुकड़े करने के विकल्प पर विचार कर रहा है। विधि विभाग की प्रवक्ता ने कहा है कि न्यायालय के आदेश का विश्लेषण किया जा रहा है। इसी के साथ संभावित कदमों और उससे जुड़े कानूनी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।

15 August: 78वां स्वतंत्रता दिवस.. इस बार भारतीय ओलंपिक दल, बीआरओ कर्मी और लखपति दीदी हैं विशेष मेहमान

15 August: 78वां स्वतंत्रता दिवस.. इस बार भारतीय ओलंपिक दल, बीआरओ कर्मी और लखपति दीदी हैं विशेष मेहमान

पूरा देश 78वें स्वतंत्रता दिवस का महापर्व मना रहा है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर लगातार 11वीं बार तिरंगा फहरा दिया है। इस लाल किले पर आयोजित समारोह में आमंत्रित किए गए 6000 विशेष मेहमानों में पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाला भारतीय दल अटल नवाचार मिशन से लाभ उठाने वाले विद्यार्थी बीआरओ कर्मी और ग्राम पंचायतों के सरपंच शामिल हैं।

Independence Day 2024: भारत की आजादी के लिए क्यों चुना गया था 15 अगस्त का दिन, छिपी है बड़ी वजह

Independence Day 2024: भारत की आजादी के लिए क्यों चुना गया था 15 अगस्त का दिन, छिपी है बड़ी वजह

15 अगस्त यानी आजादी के जश्न का दिन देशभर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। साल 1947 में इसी दिन भारत ब्रिटिश हुकूमत से आजाद हो गया था लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर 15 अगस्त का दिन ही स्वतंत्रता के लिए क्यों चुना गया था? दरअसल इसके पीछे एक रोचक कहानी है जो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं।

Independence Day: दिल्ली की सीमाएं सील, जमीन से आसमान तक कड़ा पहरा; लाल किला के आसपास परिंदा भी न भटकेगा

Independence Day: दिल्ली की सीमाएं सील, जमीन से आसमान तक कड़ा पहरा; लाल किला के आसपास परिंदा भी न भटकेगा

 स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किला की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे। समारोह में वीवीआईपी का आवागमन होगा। इसको देखते हुए लाल किला परिसर में पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। दहशतगर्दों के किसी भी तरह के नापाक मंसूबे को ध्वस्त करने के लिए पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से तैयार है।

Doctor Murder Case: महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले की होगी सीबीआई जांच, कलकत्ता HC ने दिया आदेश

Doctor Murder Case: महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले की होगी सीबीआई जांच, कलकत्ता HC ने दिया आदेश

 कलकत्ता उच्च न्यायालय ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं। HC ने पुलिस को निर्देश दिया कि महिला चिकित्सक की हत्या से संबंधित सभी दस्तावेज बुधवार सुबह 10 बजे तक सीबीआई को सौंपे जाएं। इससे पहले सीएम ममता ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की बात कही थी।