ट्रंप का 'टैरिफ बम': भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, चीन का भी मिला समर्थन; अब क्या करेंगे Trump?
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही भारत का दौरा करेंगे। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने रूस दौरे पर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी है और पुतिन की यात्रा से दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे। पुतिन का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब ट्रंप ने भारत पर टैरिफ लगाया है।
ट्रंप के टैरिफ टैरर के बीच एक बड़ी जानकारी सामने आई है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द भारत का दौरा करेंगे। यह महत्वपूर्ण जानकारी रूसी दौरे पर गए भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल ने दी।
सीएम स्टालिन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, तमिलनाडु में अपने नाम से चला सकेंगे योजना; जानिए पूरा मामला
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया है जिसमें स्टालिन के नाम पर योजनाएं चलाने पर रोक लगाई गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि देश में राजनीतिक नेताओं के नाम पर योजनाएं चलाना आम बात है और स्टालिन भी ऐसा करने के लिए स्वतंत्र हैं
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सर्वोच्च न्यायालय ने मद्रास हाईकोर्ट के आदेश को रद करते हुए सीएम के पक्ष में फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि स्टालिन अगर चाहें तो वो राज्य में अपने नाम से योजनाएं चला सकते हैं।
'मैंने महुआ मोइत्रा का...' कल्याण बनर्जी ने देश से क्यों मांगी माफी? TMC में घमासान
तृणमूल कांग्रेस में आंतरिक कलह जारी है। वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी ने लोकसभा सदस्य महुआ मोइत्रा पर हमला बोलते हुए संसद में उनका बचाव करने के लिए देश से माफी मांगी। मोइत्रा को स्त्री विरोधी करार दिए जाने से आहत कल्याण ने कहा कि उनमें कृतज्ञता भाव नहीं है। उन्होंने लोकसभा में मोइत्रा का बचाव किया था।
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस में आंतरिक लड़ाई थमता नहीं दिख रहा है। तृणमूल के वरिष्ठ सांसद व नेता कल्याण बनर्जी ने फिर से पार्टी की ही लोकसभा सदस्य महुआ मोइत्रा पर मंगलवार को हमला बोला है। उन्होंने संसद में उनका बचाव करने के लिए देश से माफी मांगी है।
यात्री को थप्पड़ मारने वाले शख्स पर इंडिगो ने लगाया बैन, कहा- उपद्रवी व्यवहार को...
मुंबई-कोलकाता इंडिगो फ्लाइट में एक यात्री ने सहयात्री को थप्पड़ मारा जिसके बाद एयरलाइन ने आरोपी पर उड़ान भरने से बैन लगा दिया है। शुक्रवार को हुई इस घटना में फ्लाइट संख्या 6E138 में एक यात्री ने किसी बात पर अपने सहयात्री को थप्पड़ जड़ दिया। घटना का वीडियो वायरल हुआ था।
शुक्रवार को मुंबई से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट में एक शख्स द्वारा सहयात्री को थप्पड़ मारने की घटना सामने आई थी। अब एयरलाइन ने मामले में एक्शन लेते हुए उस पर बैन लगा दिया है। एयरलाइन ने कहा कि उपद्रव मचाने वाले व्यक्ति को इंडिगो की किसी भी फ्लाइट में उड़ान भरने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
गुजरात में बीजेपी MLA हार्दिक पटेल के बगावती सुर! अपनी ही सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी, CM को लिखी चिट्ठी
भाजपा विधायक हार्दिक पटेल ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को पत्र लिखकर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग की है। हार्दिक ने आरोप लगाया है कि कई परियोजनाओं का काम अभी तक शुरू नहीं हुआ है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
भाजपा विधायक हार्दिक पटेल ने अपनी ही सरकार के खिलाफ तेवर सख्त कर लिए हैं और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने परियोजनाओं का काम शुरू न होने की बात से मुख्यमंत्री को अवगत कराया है और अन्य समस्याओं के निदान की मांग की है।
'सदन के वेल में CISF जवानों का आना बेहद अपमानजनक', खरगे ने उपसभापति लिखी चिट्ठी
मानसून सत्र में बिहार मतदाता सूची और अन्य मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने वेल में सीआईएसएफ कर्मियों को बुलाए जाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने उपसभापति को पत्र लिखकर इस मुद्दे पर चिंता व्यक्त की और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने का आग्रह किया। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी इस घटना पर टिप्पणी की है।
मानसून सत्र में बिहार मतदाता सूची विशेष सघन पुनरीक्षण सहित अन्य मुद्दों को लेकर लगातार गतिरोध बना हुआ है। हर दिन विपक्ष की ओर से इन मुद्दों पर चर्चा की मांग करते हुए हंगामा किया जा रहा है।
शरद पवार ने रखी थी 'भगवा आतंकवाद' की बुनियाद, फिर ATS ने गढ़ी कहानी; मालेगांव में उस दिन क्या हुआ था?
मालेगांव विस्फोट कांड के फैसले के बाद मुख्यमंत्री फडणवीस ने कांग्रेस से माफी मांगने को कहा। शरद पवार ने भगवा आतंकवाद नैरेटिव की बुनियाद रखी। 29 सितंबर 2008 को हुए विस्फोटों के बाद पवार ने पुलिस पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया जिसमें मुस्लिम संगठनों की जांच पर जोर दिया जाता था लेकिन हिंदू संगठनों पर नहीं।
मुंबई। मालेगांव विस्फोट कांड (द्वितीय) का फैसला आने के बाद अब तत्कालीन सरकारों पर राजनीतिक हमला भी तेज हो गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले में कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि इस प्रकार का नैरेटिव फैलाने के लिए अब कांग्रेस देश से माफी मांगे।
'कान खोलकर सुन लें, मोदी-ट्रंप की नहीं हुई बात'; राज्यसभा में किस पर भड़के जयशंकर?
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कांग्रेस पर इतिहास से घबराने का आरोप लगाया। उन्होंने सिंधु जल संधि को लेकर नेहरू की नीतियों पर सवाल उठाए और कहा कि भारत अपनी मुख्य नदियों का पानी दूसरे देश को दे रहा है। जयशंकर ने कहा कि मोदी सरकार ने नेहरू की गलतियों को सुधारा है और पाकिस्तान के आतंकवाद का समर्थन बंद करने तक संधि स्थगित रहेगी।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कुछ लोग इतिहास से घबराते हैं। उन्होंने यह तंज सिंधु जल संधि को लेकर कसा, जिसे पहलगाम आतंकी हमले के बाद स्थगित कर दिया गया।
'लश्कर की मदद के बिना पहलगाम आतंकी हमला संभव नहीं था', UNSC की रिपोर्ट में फिर खुली पाकिस्तान की पोल
संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह हमला लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के समर्थन के बिना संभव नहीं था। हालांकि टीआरएफ बाद में अपनी जिम्मेदारी से मुकर गया।
पहलगाम हमले में शामिल तीनों आतंकियों को भारतीय सेना ने मार गिराया', लोकसभा में बोले अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं। आज लोकसभा में इस ऑपरेशन पर विशेष चर्चा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7 बजे समापन भाषण देंगे। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े कई पहलुओं पर बात हो सकती है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं। शाह ने कहा कि पहलगाम हमले में शामिल तीनों आतंकियों को भारतीय सेना ने मार गिराया है।