Skip to main content

कोलकाता में खौफनाक वारदात: 20 वर्षीय युवती का अपहरण कर दोस्तों ने किया गैंगरेप, आरोपियों की तलाश जारी

कोलकाता में 20 साल की युवती के साथ उसके दो परिचितों ने दुष्कर्म किया। जब बदहवास हालत में युवती घर पहुंची तो परिजनों को इसकी जानकारी दी।शनिवार की रात परिजनों ने नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बंगाल में एक बार फिर गैंगरेप की घटना सामने आई है। मामला दक्षिणी कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके का है। यहां रहने वाली एक 20 साल की युवती के साथ उसके दो परिचितों ने दुष्कर्म किया। जब बदहवास हालत में युवती घर पहुंची, तो परिजनों को इसकी जानकारी दी

पीएम मोदी ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों से की बात, रूस-यूक्रेन युद्ध सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फोन पर बात की जिसमें रूस-यूक्रेन युद्ध जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने एक्स पर कहा कि राष्ट्रपति मैक्रों के साथ उनकी बहुत अच्छी बातचीत हुई और द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने यूक्रेन में संघर्ष को शीघ्र समाप्त करने के प्रयासों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) के बीच फोन पर बात हुई। दोनों नेताओं के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध सहित कई अहम मुद्दों पर बात हुई।

गुजरात के पावागढ़ शक्तिपीठ में बड़ा हादसा, रोपवे का तार टूटने से 6 लोगों की मौत

गुजरात के पंचमहल में पावागढ़ शक्तिपीठ के पास एक दुखद घटना घटी। माल रोपवे का तार टूटने से 6 लोगों की जान चली गई। यह रोपवे मांची इलाके से मंदिर तक निर्माण सामग्री पहुंचाने के लिए उपयोग किया जाता था। मृतकों में लिफ्ट ऑपरेटर और मजदूर भी शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 गुजरात के पंचमहल में शनिवार बड़ा हादसा हो गया। मध्य गुजरात के प्रसिद्ध शक्तिपीठ पावागढ़ में एक माल रोपवे का तार टूटने से 6 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस रोपने का इस्तेमाल पावागढ़ के मांची इलाके से निज मंदिर तक निर्माण सामग्री को आसानी से पहुंचाने के लिए किया जाता था।

21 हजार पुलिसकर्मी, 10 हजार CCTV और AI का इस्तेमाल... गणेश मूर्ति विसर्जन पर मुंबई पुलिस के पुख्ता इंतजाम

मुंबई में मूर्ति विसर्जन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 21 हजार से अधिक पुलिस कर्मी तैनात किये गए हैं। पुलिस पहली बार रूट प्रबंधन और यातायात अपडेट के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करेगी। शहर भर में 10 हजार सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी और ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। मुंबई पुलिस को बम धमाकों की धमकी मिली है।

मुंबई में मूर्ति विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 21 हजार से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा।

आत्मनिर्भरता की ओर भारत ने बढ़ाया एक और कदम, पहला सेमीकंडक्टर चिप 'विक्रम' तैयार; ये है खासियत

भारत ने अपना पहला स्वदेशी 32-बिट माइक्रोप्रोसेसर विक्रम 3201 विकसित कर लिया है जो सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। इसरो की सेमी-कंडक्टर प्रयोगशाला (एससीएल) द्वारा निर्मित यह चिप अंतरिक्ष और रक्षा अनुप्रयोगों के लिए डिजाइन की गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सेमीकॉन इंडिया 2025 में प्रधानमंत्री मोदी को यह चिप सौंपी।

'हमारी जीत हुई', सरकार ने मानी मांग तो मनोज जरांगे ने खत्म किया अनशन; रखी ये एक शर्त

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जरांगे के आंदोलन पर महाराष्ट्र में घमासान जारी है। इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने मनोज जरांगे की मांगें मान ली हैं। सरकार आज ही सरकारी आदेश जारी करेगी। मनोज जरांगे ने कहा कि जीआर आने पर भूख हड़ताल खत्म कर दूंगा। महाराष्ट्र सरकार प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग पर सहमत हो गई है जिससे आरक्षण का रास्ता साफ हो गया है।

10 साल का रोडमैप, तीन बड़ी घोषणाएं और 9 समझौते... 5 लाख भारतीयों को जापान में मिलेगी नौकरी

भारत और जापान ने अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करते हुए अगले दस वर्षों के लिए आर्थिक सहयोग और सुरक्षा क्षेत्र में साझेदारी का रोडमैप बनाया है। जापानी कंपनियां भारत में 1000 अरब जापानी येन का निवेश करेंगी। दोनों देशों के बीच कामगारों के आदान-प्रदान की योजना से पांच लाख भारतीय कामगारों को जापान में काम करने का अवसर मिलेगा।

'कहीं कोई झगड़ा नहीं', केंद्र के साथ संबंधों पर संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले- 'आरएसएस, भाजपा के लिए फैसले नहीं लेता

'आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि हमारे यहां मत भेद हो सकता है लेकिन मन भेद नहीं है। क्या आरएसएस सब कुछ तय करता है? यह पूरी तरह से गलत है। ऐसा बिल्कुल नहीं हो सकता। हम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए निर्णय नहीं लेते।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर समझाया है कि अपने घरों में अपनी भाषा, परंपरा, वेशभूषा और संस्कृति बनाए रखना जरूरी है।

Trump Tariff On India: ये है ट्रंप के टैरिफ का तोड़... GDP पर कम हो जाएगा असर; क्या है मोदी सरकार का Plan B?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय आयात पर लगाया गया अतिरिक्त 25% टैरिफ बुधवार से प्रभावी हो गया जिससे कुछ शिपमेंट पर शुल्क 50% तक बढ़ गया है। अमेरिका द्वारा लगाया गया यह सबसे अधिक टैरिफ है और ब्राजील और चीन के बराबर है। अमेरिका ने जुलाई में भारतीय आयात पर 25% टैरिफ की घोषणा की थी जो 7 अगस्त से प्रभावी हो गया था।

 क्रय शक्ति समता (पीपीपी) के संदर्भ में भारत की इकोनमी 2030 तक 20.7 ट्रिलियन डालर तक पहुंच सकती है। इतना ही नहीं 2038 तक भारत के आर्थिकी के 34.2 ट्रिलियन डालर के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के साथ दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरने की संभावना है।

'हमारे पास तैरने वाला F-35...',INS उदयगिरी और हिमगिरी की कमीशनिंग पर राजनाथ सिंह की दहाड़

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने INS उदयगिरि और INS हिमगिरि के कमीशनिंग पर कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करता है। INS उदयगिरी सूर्योदय का प्रतीक है जो नई ऊर्जा का संदेश देता है वहीं INS हिमगिरी हिमालय की शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारत अपनी समुद्री सीमाओं की रक्षा के लिए सक्षम है। यह पोत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति बनाए रखने में मदद करेगा।