
Manmohan Singh Admitted to AIIMS देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार शाम को उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया। यह जानकारी सूत्रों ने दी है। उन्होंने बताया कि 92 वर्षीय सिंह को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया। उनके अस्पताल में भर्ती होने का कारण तत्काल पता नहीं चल पाया है। इस खबर में अभी अपडेट जारी है।
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार शाम को उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया। रात करीब आठ बजे एम्स की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया ह
92 वर्षीय सिंह को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया। उनके अस्पताल में भर्ती होने का कारण तत्काल पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट से संबंधित परेशानी है।
डॉ. नीतीश नाइक की देखरेख में हो रहा इलाज
इस वजह से कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. नितीश नाइक की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। पूर्व पीएम इससे पहले भी एम्स में भर्ती हुए थे।
2021 में भी हुए थे भर्ती
बता दें 13 अक्टूबर 2021 को मनमोहन सिंह बुखार की शिकायत के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराए गए थे। उस दौरान उनका बुखार ठीक हो गया था, लेकिन बाद में उन्हें कमजोरी होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
- Log in to post comments