Skip to main content

उत्तराखंड की एक दवा फैक्ट्री में केमिकल लीक होने से आठ महिलाएं बेहोश हो गईं। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर है। कंपनी प्रबंधन का कहना है कि सीरप बनाने वाला केमिकल जमीन पर गिरने से यह हादसा हुआ। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। 

काशीपुर। मुरादाबाद रोड स्थित एग्रोन रेमेडीज दवा फैक्ट्री में केमिकल के रिसाव से आठ महिलाएं बेहोश हो गई। जिन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर है।

कंपनी प्रबंधन की ओर से बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम दवा फैक्टरी में कार्य के दौरान अचानक सीरफ बनाने वाला केमिकल जमीन पर गिरा। जिससे वहां मौके पर मौजूद कुछ महिलाओं को केमिकल के गंध से स्वास्थ्य संबंधित परेशानी शुरू हुई।

जिसके बाद आशा देवी (42), कंचन सैनी (35), आशा देवी (33), मीना (40), अनिता यादव (22), कशिश (18), चंचल (31) व नेहा (32) बेहोश हो गईं, जिन्हें तत्काल मुरादाबाद रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आशा व कशिश की हालत गंभीर बनी हुई है। डा. पंकज सैनी ने बताया कि अन्य की हालत में सुधार है, जिन्हें जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

News Category