ऊधमसिंह नगर: जिले में निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के बम्पर तबादले, देखें लिस्ट….
रुद्रपुर उधम सिंह नगर समाचार
रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से तबादले किए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक (नापु.) विक्रम राठौर को पुलिस कार्यालय रुद्रपुर से हटाकर प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली कुण्डा नियुक्त किया गया है। वहीं निरीक्षक (नापु.) मंजू पाण्डेय को प्रभारी महिला हेल्पलाइन, रुद्रपुर के पद से स्थानांतरित करते हुए प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नानकमत्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उपनिरीक्षक (नापु.) उमेश कुमार, जो अब तक थानाध्यक्ष नानकमत्ता के पद पर तैनात थे, उन्हें प्रभारी एसओजी, ऊधमसिंहनगर बनाया गया है।
- Log in to post comments
- 6 views