Skip to main content

जौनपुर जाफराबाद समाचार
  
सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी नगर, श्री गोल्डी गुप्ता के कुशल पर्यवेक्षण में थाना जफराबाद पुलिस द्वारा दिनांक 27.01.2026 को मु0अ0स0-17/2026 धारा -318(4), 338, 336(2), 336(3), 340(2), 61(2). बी.एन.एस. थाना- जफराबाद, जनपद- जौनपुर से सम्बन्धित 01 नफर नामजद अभियुक्त अर्जन चौहान उपरोक्त को जफराबाद पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया । 
पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-
आवेदक कमला प्रसाद पुत्र स्व0 फागू चौहान निवासी बैजाबाद थाना जफराबाद जनपद जौनपुर द्वारा प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि अभिय़ुक्त अर्जुन चौहान पुत्र कृष्णमुरारी चौहान निवासी पचोखर चकराजेपुर, थाना- लाइनबाजार, जनपद- जौनपुर उम्र करीब 29 वर्ष अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर मेरे द्वारा खेत बेचकर युनियन बैंक में रखे गये 85 लाख रूपये को  01 वर्ष में दोगुना करने का लालच देकर 20 लाख रूपये आर0टी0जीएस0 व 65 लाख रूपये नगद कुल 85 लाख रूपये धोखाधडी व छल करते हुए हड़प लेना तथा जब मैने अपने दिये गये पैसों के सम्बन्ध में रसीद की मांग की तो अभियुक्त अर्जुन चौहान उपरोक्त द्वारा सिविल लाइन एस0बीआई0बैंक जौनपुर के मुख्य शाखा का कूटरचित और फर्जी एफडी बाण्ड दे दिया गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0-17/2026 धारा -318(4), 338, 336(2), 336(3), 340(2), 61(2). बी.एन.एस. थाना- जफराबाद, जनपद- जौनपुर पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी का विवरणः-
व0उ0नि0 अरविन्द कुमार सिह  मय हमराह पुलिस टीम  देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित/वारण्टी,चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व पेण्डिंग विवेचना में कस्बा जफऱाबाद मे  मामूर थे कि मुखबिर खास की सूचना पर हौज तिराहे के पास से मु0अ0स0-17/2026 धारा -318(4), 338, 336(2), 336(3), 340(2), 61(2). बी.एन.एस. थाना- जफराबाद, जनपद- जौनपुर से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त 1. अर्जुन चौहान पुत्र कृष्णमुरारी चौहान निवासी पचोखर चकराजेपुर, थाना- लाइनबाजार, जनपद- जौनपुर उम्र करीब 29 वर्ष  को समय करीब  09:20 बजे हिरासत पुलिस में लेकर घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किया जा रहा है ।
पूछताछ का विवरणः-
अभियुक्त अर्जुन चौहान पुत्र कृष्णमुरारी चौहान निवासी पचोखर चकराजेपुर, थाना- लाइनबाजार, जनपद- जौनपुर उम्र करीब 29 वर्ष  से पूछताक्ष करने पर बताया कि साहब मैंने इण्टरनेट के माध्यम से स्टेट बैंक आफ इण्डिया की एफ.डी. आदि प्रपत्र सर्च करके अपने परिचित इस्माइल अहमद पुत्र मुमताज अहमद निवासी मोहल्ला. अहमद खां मण्डी (जौनपुर मिर्जापुर रोड), थाना कोतवाली, जौनपुर के साथ मिलकर षडयन्त्र करके उक्त सर्च किये गये प्रपत्रों के आधार पर इस्माइल अहमद के कम्प्यूटर से कमला प्रसाद चौहान पुत्र स्वo फागू चौहान निवासी बैजाबाद, थाना- जफराबाद, जनपद- जौनपुर द्वारा दिये गये 85 लाख रुपये के बदले में फर्जी एफ.डी. बनवाकर कमला प्रसाद चौहान को दिया है । कमला प्रसाद चौहान द्वारा इस मामले के बारे में ए.आई.आर. दर्ज करवाने की जानकारी होने पर मैं गिरफ्तारी के डर से आज मुम्बई भागने वाला था कि पता नहीं कैसे आप लोगों को जानकारी हो गयी और आप लोग मुझे पकड़ लिये | पकड़े गये उपरोक्त अर्जुन चौहान की जामा तलाशी ली गयी तो उसके पहने हुये पैन्ट के बांये जेब से एक अदद VIVO कम्पनी का एन्ड्रायड मोबाइल स्लेटी रंग का बरामद हुआ | जिसका पैटर्न लाक खोलवाकर फोटो गैलरी में देखा गया तो बैंक सम्बन्धी तमाम प्रपत्र मौजूद पाये गये  और डाइनलोड कापी को मोबाइल मे खोलकर दिखाया बैंक सम्बन्धित प्रपत्र को मोबाइल से डाटा केबल के माध्यम से एक पेन ड्राइव में ट्रान्सफर कर अलग लिया गया
बरामदगी का विवरण-
1.एक VIVO कम्पनी का एन्ड्रायड मोबाइल स्लेटी रंग 
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1.अर्जुन चौहान पुत्र कृष्णमुरारी चौहान निवासी पचोखर चकराजेपुर, थाना- लाइनबाजार, जनपद- जौनपुर उम्र करीब 29 वर्ष  
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0स0-17/2026 धारा -318(4), 338, 336(2), 336(3), 340(2), 61(2). बी.एन.एस. थाना. जफराबाद, जनपद. जौनपुर 
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1.थानाध्यक्ष उ0नि0 श्रीप्रकाश शुक्ल थाना जफराबाद जौनपुर। 
2.व0उ0नि0 अरविन्द कुमार सिह थाना जफराबाद जनपद जौनपुर।
3.हे0का0 मनीष सिंह थाना जफराबाद जनपद जौनपुर।
4.का0 कृष्ण कुमार सिह थाना जफराबाद जनपद जौनपुर ।

News Category