खुटहन ,जनपद जौनपुर समाचार
दिनांक 10.1.2026 को वादिनी द्वारा तहरीर दिया गयी कि मेरी लड़की को किशन विश्वकर्मा पुत्र राम सूरत विश्वकर्मा द्वारा बुरी नियत से हाथ पकड़कर खीचना गाली गलौज व धमकी देने के सम्बन्ध में सम्बन्ध मे दाखिल किया कि दाखिला तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 009/2026 धारा 74/352/351(3) बीएनएस व 7/8 पास्को एक्ट बनाम किसन विश्वकर्मा पुत्र राम सूरत विश्वकर्मा सा0 दरना थाना खुटहन, जनपद जौनपुर पंजीकृत हुआ जिसमें दिनांक-13.1.2026 को खुटहन पुलिस टीम द्वारा 01 वाछिंत अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए सम्बन्धित मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।
*गिरफ्तारी का विवरणः-*
दिनांक-13.1.2026 को थाना खुटहन पुलिस टीम द्वारा जरिये मुखबीर खास सूचना पर नगवा पानी टंकी से एक बारगी घेरघार कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम किशन विश्वकर्मा पुत्र रामसूरत विश्वकर्मा निवासी दरना थाना खुटहन, जनपद जौनपुर उम्र 30 वर्ष बताया। नाम पता तस्दीक होने पर कारण गिरफ्तारी बताते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया। थाना स्थानीय पर लाकर अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
1.किसन विश्वकर्मा पुत्र राम सूरत विश्वकर्मा सा0 दरना थाना खुटहन, जनपद जौनपुर।
*आपराधिक इतिहास–*
1.मु0अ0सं0 009/2026 धारा 74/352/351(3) बीएनएस व 7/8 पास्को एक्ट थाना खुटहन जौनपुर।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1.थानाध्यक्ष श्री रामाश्रय राय थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
2.उ0नि0महेन्द्र यादव थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
3.हे0का0 दीपक गुप्ता थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
4.का0 मानिन्द्र यादव थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
- Log in to post comments
- 3 views