Skip to main content

बरेली समाचार

बरेली: जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज विकास विभाग की सी. एम. डैश बोर्ड की समीक्षा  बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में  संपन्न हुई। बैठक में निर्देश दिये गए कि  सी एम डैश बोर्ड विकास विभाग से संबंधित पैरामीटर की सप्ताह में एक बार बैठक अवश्य की जाए तथा लगातार इसकी मॉनीटरिंग भी करते रहें । समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए गए कि पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना में जो भी पेंडेंसी है उसे समय अंतर्गत प्रतिशत पूर्ण करें ।बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को भुगतान मिलने में समस्या आ रही है जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इसमें सुधार करने के निर्देश दिए

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, मुख्यचिकित्सा अधिकारी डा. विश्राम सिंह, जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार , जिला पंचायती राज अधिकारी कमल किशोर, उपायुक्त उद्योग विकास  यादव, डीसी मनरेगा हबीब अंसारी सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे ।