Skip to main content

बरेली समाचार

बरेली: आज राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान परिवार द्वारा वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को दैनिक जरूरत की वस्तुएं, नाश्ते एवं खाने पीने के सामान के साथ ही राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान परिवार द्वारा 11000 रूपये की सहयोग राशि कशीधाम वृद्धाश्रम के प्रबंधक महोदय को वृद्धाश्रम के सहयोग हेतु प्रदान की , संस्था की अध्यक्ष नीलिमा पाठक ने सभी बुजुर्गों से कहा आप लोग अपने मन में संकोच का भाव ना रखें आप अपनी ज़रूरतों को हक़ से हमें बताएं यह हमारा सौभाग्य है कि हमें आप सबके बीच आने का अवसर दिया है ईश्वर ने,हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है आप सबका ध्यान रखना, जिलाध्यक्ष शिवलेस पांडे जी ने अपने उद्बोधन में कहा समाज के ऋणी है हम सब आप सबकी सेवा हमारा कर्तव्य है, कोषाध्यक्ष विपिन शर्मा जी ने कहा कि हम लोग आपको विश्वास दिलाते हैं,कि हमेशा आपके साथ हैं और रहेंगे,आप सबकी जरूरतें पूरी करने का प्रयास हम सब मिलकर करेंगे, इस अवसर पर नीलिमा पाठक, नितिन शर्मा, बिपिन शर्मा,शिवलेस पांडे जी, हरीश मिश्रा, संतोष शर्मा, मधु अवस्थी, शिवकुमार शर्मा जी, राजकुमार शर्मा जी, नितिन शर्मा , राजीव लोचन जी, अमित शर्मा, नीति शर्मा, गौरव शर्मा, मधु शर्मा जी, अनीता शर्मा जी आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे,अंत में सभी ने सुंदर भजन और आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

News Category