हापुड़ देश में प्रदूषित शहरों में पहले नंबर पर पहुंचा, लोगों को सांस लेने में हो रही परेशा
सर्दी बढ़ने के साथ हापुड़ देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। हवा की गति कम होने और तापमान गिरने से प्रदूषण और बढ़ गया है। शहर में कूड़ा जलाने और निर् ...और पढ़ें
हापुड़ में प्रदूषण देश में सबसे ज्यादा।
- सर्दी बढ़ने के साथ ही बुधवार को हापुड़ देश में प्रदूषित शहरों में पहले नंबर पर पहुंच गया। शहर की हवा में प्रदूषण उच्च स्तर बना हुआ था। ऐसे में यह दो दिन से देश के प्रदूषित शहरों की श्रेणी में दूसरे स्थान पर था। वहीं हवा की गति कम होने और तापमान गिरने से प्रदूषण और घना हो गया।
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें
सुबह से ही हापुड़ का एक्यूआई ऊपर बना रहा। देर रात तक एक्यूआइ के स्तर में कमी तो आई, लेकिन यह देशभर में सबसे ज्यादा रहा। वहीं तापमान में कमी के कारण लोग सुबह से ही गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। कोहरे व स्माग के कारण सुबह को दृश्यता कम रही।
- Log in to post comments
- 2 views