Skip to main content

बरेली समाचार
बरेली: अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, श्री रमित शर्मा द्वारा जोन कार्यालय में आयोजित पुलिस पेंशनर्स गोष्ठी में बरेली जोन के सभी जनपदों के पुलिस पेंशनर्स अध्यक्ष एवं जनपदीय पेंशनर्स नोडल अथवा लिंक अधिकारियों के साथ पेंशनर्स संबंधित सभी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

गोष्ठी में निम्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई:

-पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।
-जनपद स्तर पर पुलिस पेंशनर्स कल्याण समिति की त्रैमासिक बैठक जनपद प्रभारी की अध्यक्षता में नियमित रूप से की जाए तथा समिति को अधिक सक्रिय बनाया जाए।
-पेंशनर्स से सतत् संवाद, सहायता व सम्मान सुनिश्चित किया जाए।
-लम्बित प्रकरणों की समीक्षा कर वरीयता के आधार पर निस्तारण कराया जाए।

“पुलिस पेंशनर्स हमारी समृद्ध विरासत हैं। उनका सम्मान और उनकी समस्याओं का समाधान हमारी जिम्मेदारी ही नहीं, हमारा दायित्व भी है।”- श्री रमित शर्मा (ADG, बरेली जोन)

गोष्ठी में जनपद पुलिस पेंशनर्स अध्यक्ष से0नि0 निरीक्षक श्री शिवहरी सिंह गौड़ (महासचिव) बरेली, से0नि0 निरीक्षक श्री सत्यपाल सिंह (उपाध्यक्ष) बदायूँ, से0नि0 उ0नि0 श्री आर0के0 त्रिवेदी (अध्यक्ष) पीलीभीत, से0नि0 पुलिस उपाधीक्षक श्री अरुण कुमार दीक्षित (अध्यक्ष) शाहजहांपुर , से0नि0 उ0नि0 श्री करन सिंह सैनी (कार्यवाहक अध्यक्ष/उपाध्यक्ष) मुरादाबाद, से0नि0 उ0नि0 श्री ओमप्रकाश शर्मा (अध्यक्ष) अमरोहा, से0नि0 मु0आ0 श्री ऋषिपाल सिंह (अध्यक्ष) रामपुर, से0नि0 निरीक्षक श्री आनंद स्वरुप शर्मा (अध्यक्ष) बिजनौर, से0नि0 निरीक्षक श्री  राजेश्वर प्रसाद यादव (अध्यक्ष) सम्भल एवं सभी जनपदीय पुलिस पेंशनर्स नोडल अथवा लिंक अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।