लखीमपुर खीरी समाचार
आरोपी ने शुक्रवार सुबह करीब सवा चार बजे शौचालय में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस खबर के बाद हत्यारोपी सुरेश वर्मा के भाई रमेश वर्मा, पत्नी सुनीता, बेटी पल्लवी सहित परिजन ट्रैक्टर-ट्रॉली से धौरहरा कोतवाली पहुंचे और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे पर गंभीर आरोप लगाने लगे।
लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के माधौपुरवा गांव निवासी सुरेश कुमार वर्मा (55) ने जिला कारागार के शौचालय में गमछे से शुक्रवार सुबह सवा चार बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। धौरहरा पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर मेडिकल के बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जिसके बाद उसे जेल भेजा गया था। आरोपी पर अपनी प्रेमिका की हत्या का आरोप था।
धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के माधौपुरवा गांव निवासी सीमा (40) की हत्या 15 अक्तूबर को हो गई थी। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से साक्ष्य जुटाने के बाद बुधवार शाम को हत्यारोपी सुरेश कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर कार्रवाई के बाद उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां मजिस्ट्रेट ने बृहस्पतिवार को उसे जेल भेज दिया
आरोपी ने शुक्रवार सुबह करीब सवा चार बजे शौचालय में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस खबर के बाद हत्यारोपी सुरेश वर्मा के भाई रमेश वर्मा, पत्नी सुनीता, बेटी पल्लवी सहित परिजन ट्रैक्टर-ट्रॉली से धौरहरा कोतवाली पहुंचे और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे पर गंभीर आरोप लगाने लगे। जेल अधीक्षक पीडी सलोनिया ने बताया शुक्रवार सुबह करीब सवा चार बजे कारागार के शौचालय में आत्महत्या कर ली है। प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे ने बताया साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया था, जहां से उसे जेल भेजा गया था। जहां जेल प्रशासन ने उसका मेडिकल भी कराया था।
- Log in to post comments
- 3 views